25/01/2024
अरुण योगीराज कौन है?
अयोध्या में विराजे राम लला की मूर्ति को देख कर हर कोई भावमुग्ध हो गया है. आपको बता दे कि अरुण योगीराज के लिए साल का यह दिन यानी कि 24 जनवरी 2024 बहुत खास और महत्वपूर्ण है . क्योंकि इसी दिन श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने उनकी बनाई मूर्ति को श्री राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित करने के लिए चुना है. सभी यह जानना चाहते हैं कि आखिर अरुण योगीराज कौन है ? तो आपको बता दे कि राम मंदिर में राम लला की मूर्ति के कलाकार अरुण योगिराज है. 37 वर्षीय अरुण योगीराज कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज शिल्पी के बेटे हैं. यही नहीं अरुण योगीराज के पिता को वाडियार घराने के महलों में खूबसूरती देने के लिए भी जाना जाता है.🚩🚩 जय श्री राम 🚩🚩🙏🙏