Manoj Kumar

Manoj Kumar ALL NEWS

4.99 ग्राम स्मैक के साथ मनीष गिरफ्तारबागेश्वर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" अभियान के तहत बागेश्वर...
20/05/2026

4.99 ग्राम स्मैक के साथ मनीष गिरफ्तार

बागेश्वर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने 4.99 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (IPS) द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में 19 मई 2026 को कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी मनीष कुमार उर्फ मरिया को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 4.99 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में FIR संख्या-31/2026 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष कुमार उर्फ मरिया (24 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय गोपाल राम निवासी घटवगढ़ वार्ड, थाना व जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं।

पद्म पुरस्कारों के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल पर करे आवेदन https://awards.gov.inआगामी गणतंत्र दिव...
20/05/2026

पद्म पुरस्कारों के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल पर करे आवेदन https://awards.gov.in

आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2027 के अवसर पर प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों के लिए भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन सिफारिशें और नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार योग्य और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों के नामों की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। सभी इच्छुक व्यक्ति, संस्थाएं अथवा प्रस्तावक भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल https://awards.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपनी सिफारिशें और आवश्यक विवरण दर्ज करा सकते हैं।

19/05/2026

सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सर्वे के बाद भी सड़क नहीं बनने पर गुस्सा, ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनी

बागेश्वर में बनलेख-सहेत-कलोड़ी-दारसिंग मोटर मार्ग का निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। नराज ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने कई बार सड़क निर्माण की मांग की है लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क नहीं बनी तो चक्काजाम किया जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता दानू और अर्जुन देव के नेतृत्व में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सर्वे के बावजूद सड़क का निर्माण आज तक नहीं हो पाया है। सड़क नहीं बनने से ग्रामीण परेशान हैं। जनता दरबार से लेकर मंडलायुक्त कार्यालय तक वह अपनी पीड़ा बता चुके हैं, लेकिन विभाग उनकी अनसुनी कर रहा है। मरीजों को सड़क तक लाने में लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। पलायन के चलते गांव में युवा तक नहीं हैं। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ रही है। पीएमजीएसवाई उनकी समस्या को सुनने को राजी नहीं है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर बागेश्वर-घरमघर मोटर मार्ग पर चक्का जाम की चेतावनी दी है।

19/05/2026

पेट्रोल और डीजल की किल्लत

बागेश्वर में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की किल्लत से लोग खासे परेशान नजर आ रहे हैं।हालात ऐसे हैं कि वाहन चालक एक पेट्रोल पंप से दूसरे पेट्रोल पंप के चक्कर काटने को मजबूर हैं।कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जबकि कुछ जगहों पर ईंधन खत्म होने की वजह से लोगों को मायूस लौटना पड़ रहा है।
ईंधन संकट की खबर फैलते ही लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर लाइन में लग रहे हैं।हालांकि जिला प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है।प्रशासन के मुताबिक सभी पेट्रोल पंपों तक तेल की सप्लाई पहुंच रही है, लेकिन पहाड़ी मार्गों और परिवहन में लग रहे समय की वजह से थोड़ी देरी हो रही है।

18/05/2026

बच्ची गांव के ग्रामीण वर्षों से 5 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर

बागेश्वर के बच्चीगांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द सड़क मुहैया कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आज भी गांव के लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए करीब 5 किलोमीटर पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। सड़क नहीं होने से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द ग्रामीणों को सड़क देने की मांग की है।

18/05/2026

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

बागेश्वर में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया और सरकार पर आम जनता की अनदेखी करने का आरोप लगाया। नगर अध्यक्ष मनोज साह के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोकुल परिहार ने कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ाकर आम आदमी का जीवन कठिन बना दिया है। उनका कहना था कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर महंगाई पर पड़ रहा है, जिससे आम जनता आर्थिक बोझ झेलने को मजबूर है।

18/05/2026

आबकारी विभाग और बीयर बारों की कथित मिलीभगत की यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लगाया आरोप

बागेश्वर में आबकारी विभाग और बीयर बार संचालकों की कार्यप्रणाली पर संदेह जताया जा रहा है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार ने आबकारी विभाग और बीयर बार संचालकों के बीच कथित मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। गोकुल परिहार का आरोप है कि आबकारी विभाग और बीयर बार संचालकों की मिलीभगत के चलते बीयर बारों से शराब की बोतलें बेची जा रही हैं, जो नियमों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार की गतिविधियां चल रही हैं तो यह नियम व्यवस्था और विभागीय निगरानी पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

क्या बागेश्वर के लोगों का जिला अस्पताल से भरोसा कम हो रहा है।या फिर निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टर सरकारी स्वास्थ्य व...
17/05/2026

क्या बागेश्वर के लोगों का जिला अस्पताल से भरोसा कम हो रहा है।
या फिर निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को आईना दिखाने का कर रहे काम।

बागेश्वर : क्या अब जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर बागेश्वर के लोगों का भरोसा कम हो रहा है, या फिर निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को आईना दिखाने का काम कर रहे हैं। जिला अस्पताल बागेश्वर में लगातार निजी अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे है। इन शिविरों के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगो ने कहा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के नाम पर निजी अस्पताल बागेश्वर के मरीजों को अपने अस्पतालों की ओर खींचने का काम कर रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का पूरा लाभ नहीं मिलने पर नाराजी और सवाल उठाए हैं। मरीजों ने कहा कि जब उन्हें निःशुल्क दवाइयां नहीं मिल रही है, तो यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैसे हुआ। जिला अस्पताल बागेश्वर में PSP हॉस्पिटल हल्द्वानी द्वारा मल्टी सुपर स्पेशलिटी निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया है। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया। शिविर में 300 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। साथ ही जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की मांग लोगो ने की ताकि उन्हें बाहरी अन्य जनपदों में जाने की जरूरत ना पड़े।

16/05/2026

हिरण के रेस्क्यू के दौरान एक भावुक दृश्य

बागेश्वर के बिलौना क्षेत्र में घायल पहाड़ी हिरण के रेस्क्यू के दौरान एक भावुक दृश्य भी देखने को मिला। जहां वन विभाग की टीम एक हिरण को बचाने में जुटी थी, वहीं उसका दूसरा साथी लंबे समय तक जंगल और आबादी क्षेत्र के आसपास उसे तलाशता नजर आया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रेस्क्यू के दौरान दूसरा हिरण काफी देर तक आसपास मंडराता रहा। कभी सड़क किनारे तो कभी पहाड़ी के आस पास खड़ा होकर वह घायल साथी को खोजता दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि दोनों हिरण अक्सर साथ देखे जाते थे। वन विभाग ने घायल हिरण का उपचार कराने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। जैसे ही हिरण जंगल की ओर दौड़ा, उसका साथी भी उसके पीछे भागता नजर आया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को भावुक कर गया।

15/05/2026

घुरड़ का सफल रेस्क्यू, उपचार के बाद प्राकृतिक आवास में छोड़ा

बागेश्वर बिलोना क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने एक घुरड़ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उपचार के बाद उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। यह रेस्क्यू अभियान वन क्षेत्राधिकारी बागेश्वर श्याम सिंह करायत के निर्देशन में QRT टीम द्वारा संचालित किया गया।
जानकारी के अनुसार रेस्क्यू के बाद घुरड़ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर राजकीय वेटरिनरी हॉस्पिटल बिलोना ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद घुरड़ को पूर्ण रूप से स्वस्थ पाया गया, जिसके बाद उसे उसके सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। वर्तमान में घुरड़ पूरी तरह स्वस्थ एवं सुरक्षित है। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह करायत ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई वन्यजीव आबादी क्षेत्र में दिखाई दे या घायल अवस्था में मिले तो इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें

15/05/2026

तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का सनातन विरोधी बयान, स्टालिन का पुतला फूंका

बागेश्वर में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन के कथित सनातन विरोधी बयान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उसका पुतला दहन कर नाराजगी जताई।भाजयुमो नेताओं ने कहा कि सनातन धर्म करोड़ों लोगों की आस्था और भारत की प्राचीन संस्कृति का प्रतीक है, ऐसे में इसे मिटाने या बीमारी बताने जैसे बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन किसी धर्म विशेष के खिलाफ नफरत फैलाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। भाजयुमो ने उदयनिधि स्टालिन से हिंदू समाज से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।

Address

BAGESHWAR
Bageshwar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manoj Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category