Cab B Cut

Cab B Cut I am Content creator

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म मातृभूमि इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे पोस्...
26/04/2026

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म मातृभूमि इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे पोस्टपोन कर दिया गया। अभी तक इसकी नई रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं हुई है। फिल्म के रिलीज़ होने में अब कुछ महीने और लग सकते हैं। इसी बीच मातृभूमि की हीरोइन चित्रांगदा सिंह ने सलमान खान की जमकर तारीफ की है। यह फिल्म सलमान के साथ चित्रांगदा की पहली फिल्म है, जिसमें वह पहली बार उनके साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

मातृभूमि में चित्रांगदा, सलमान खान की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए उन्होंने लंबे समय तक सलमान संग काम किया है। सलमान के साथ काम करने का उनका अनुभव काफी अच्छा रहा। चित्रांगदा ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि लोग उन्हें अनप्रोफेशनल कहते हैं, लेकिन यह सच नहीं है। उन्होंने कहा कि सलमान बहुत ही सहज और मिलनसार इंसान हैं। उनकी एक खास बात यह है कि वह लाइटमैन से लेकर सेट पर सबसे कम नजर आने वाले व्यक्ति तक का भी ख्याल रखते हैं। वह पूछते हैं कि उन्होंने ब्रेक लिया या नहीं, समय पर खाना खाया या नहीं, और उनके साथ कैसा व्यवहार हो रहा है। इतने सालों तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी उनमें यह चिंता होना वाकई कमाल की बात है।

मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान के ‘धुरंधर’ की सफलता पर दिए बयान से विवाद बढ़ गया है। जाकिर ने कहा था कि फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफ...
26/04/2026

मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान के ‘धुरंधर’ की सफलता पर दिए बयान से विवाद बढ़ गया है। जाकिर ने कहा था कि फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता से बॉलीवुड अंदर ही अंदर जल रहा है। इस पर एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कड़ा जवाब देते हुए इस दावे को खारिज किया।

अमीषा ने कहा कि इंडस्ट्री किसी की सफलता से जलती नहीं, बल्कि उससे सीखती है। उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडियंस पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों की कामयाबी पर मजाक करना आसान है, लेकिन खुद उस मुकाम तक पहुंचना मुश्किल। साथ ही उन्होंने जाकिर से सवाल किया कि आखिर उनके पास इस ‘जलन’ के दावे का क्या सबूत है।

🇦🇷⚽ Argentina Footballers update!🇮🇷Cuti Romero to Barcelona!? | Acuna and Garnacho almost of World Cup Squad | Mastantuo...
25/04/2026

🇦🇷⚽ Argentina Footballers update!🇮🇷

Cuti Romero to Barcelona!? | Acuna and Garnacho almost of World Cup Squad | Mastantuono has impressed Scaloni.


बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की अब तक कई फिल्में ईद पर रिलीज़ हुई हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ भी ईद पर ही रिलीज़ हुई थ...
25/04/2026

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की अब तक कई फिल्में ईद पर रिलीज़ हुई हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ भी ईद पर ही रिलीज़ हुई थी। ईद के मौके पर सलमान की फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है। अब सल्लू मियां एक बार फिर अपनी नई फिल्म ईद के अवसर पर लेकर आ रहे हैं। इस बार सलमान खान के साथ साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा भी नजर आएंगी। दरअसल, सलमान खान की फिल्म ‘एसवीसी63’ (SVC63) की घोषणा हो चुकी है, जिसमें नयनतारा उनकी हीरोइन के रूप में दिखाई देंगी।

वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हुई है और नयनतारा भी इसमें शामिल हो चुकी हैं। हाल ही में फिल्म का मुहूर्त पूजन किया गया, जिसकी वीडियो सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस वीडियो के साथ ही फिल्म की रिलीज़ डेट की भी घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म 2027 की ईद पर रिलीज़ होगी।

हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर एक युवा को देखा गया, जिसका लुक और मस्कुलर बॉडी जवानी के दिनों के सलमान खान से ...
25/04/2026

हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर एक युवा को देखा गया, जिसका लुक और मस्कुलर बॉडी जवानी के दिनों के सलमान खान से हूबहू मिलती है। यह शख्स मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और उनकी पत्नी वर्दा के बेटे सुफियान नाडियाडवाला हैं।

सुफियान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरान हैं और कमेंट्स में उन्हें 'सलमान खान का यंग वर्जन', 'सलमान का बेटा' और 'यंग भाईजान' बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुफियान का चेहरा, बॉडी लैंग्वेज और स्टाइल बिल्कुल सलमान खान जैसा ही नजर आता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2000 के दशक के मध्य में जन्मे सुफियान फिलहाल अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। गौरतलब है कि साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान सालों पुराने दोस्त हैं और दोनों ने 'किक' और 'सिकंदर' जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है।

2012 में   से डेब्यू करते ही वरुण रातों-रात स्टार बन गए। फिल्म हिट रही और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। Main ...
25/04/2026

2012 में से डेब्यू करते ही वरुण रातों-रात स्टार बन गए। फिल्म हिट रही और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। Main Tera Hero, Humpty Sharma Ki Dulhania और जैसी फिल्मों ने ये साबित कर दिया कि वो सिर्फ एक रोमांटिक हीरो नहीं, बल्कि दमदार एक्टर भी हैं।

फिर आया उनका गोल्डन पीरियड जहां एक “गारंटीड हिट मशीन” बन चुके थे। ABCD 2 और Badrinath Ki Dulhania जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की, और उनकी लगातार हिट्स ने उन्हें टॉप स्टार्स में शामिल कर दिया।

लेकिन फिर वक्त बदला और कहानी ने टर्न ले लिया। गलत स्क्रिप्ट्स और कमजोर फिल्मों ने उनका ग्राफ नीचे गिराना शुरू किया। , Street Dancer 3D और Coolie No. 1 जैसी फिल्मों ने ऑडियंस के साथ उनका कनेक्शन कमजोर कर दिया।

आज हालत ये है कि जो एक्टर कभी बॉक्स ऑफिस की गारंटी था वही अब अपनी फिल्मों में ट्रोलिंग का सामना कर रहा है even उनकी स्माइल तक मजाक बन चुकी है।

कभी हिट्स की मशीन कहे जाने वाले Varun Dhawan के लिए ये दौर एक बड़ा चैलेंज बन गया है।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म भूत बंगला में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स म...
25/04/2026

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म भूत बंगला में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने करीब 150 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसी बीच अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वे रोते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, उनके रोने की वजह भूत बंगला फिल्म नहीं है। दरअसल, अक्षय कुमार का शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया बंद होने जा रहा है।

व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया शो से लंबे समय बाद अक्षय ने टेलीविजन पर वापसी की थी। अब इस शो का ग्रैंड फिनाले 27 अप्रैल को प्रसारित होने वाला है, जिसमें फराह खान, जैकलीन फर्नांडिस और भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। इसी फिनाले एपिसोड का वीडियो मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें अक्षय काफी भावुक होते नजर आते हैं। उनकी आंखों से आंसू तक निकल आते हैं।

वीडियो में शो के कई यादगार पल दिखाए जाते हैं, साथ ही एक दिल छू लेने वाला मैसेज सुनाई देता है— ‘कल से ये मंच नहीं होगा, लेकिन आपकी मुस्कुराहट याद रहेगी, आपकी शरारतें, नादानियां और शैतानियां याद रहेंगी... आप याद रहेंगे।’
यह ट्रिब्यूट देखकर अक्षय कुमार काफी भावुक हो जाते हैं और उनकी आंखों से आंसू निकल आते हैं। आंसुओं को छुपाने के लिए अक्षय, फराह खान के पीछे जाते नजर आते हैं।

न लग्जरी कार, न करोड़ों की जायदाद... राघव चड्डा की सादगी चर्चा मेंराघव चड्ढा ने बीजेपी जॉइन कर बड़ा राजनीतिक कदम उठाया, ...
25/04/2026

न लग्जरी कार, न करोड़ों की जायदाद... राघव चड्डा की सादगी चर्चा में

राघव चड्ढा ने बीजेपी जॉइन कर बड़ा राजनीतिक कदम उठाया, लेकिन इस बीच उनकी सादगी भरी संपत्ति भी चर्चा में आ गई। चुनावी हलफनामों के मुताबिक, 2019 में उनके पास करीब 16 लाख रुपये की संपत्ति थी और कोई जमीन-जायदाद नहीं थी।

2020 में यह बढ़कर करीब 20 लाख रुपये हुई और 2022 में करीब 37 लाख रुपये बताई गई। उनके पास सिर्फ एक छोटी कार दर्ज थी, कोई लग्जरी गाड़ी या बड़ा कारोबार नहीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 तक राघव चड्ढा की कुल संपत्ति करीब 50 लाख रुपये मानी जा रही है। इसमें घर, सोना और कुछ निवेश शामिल बताए जाते हैं। कुछ रिपोर्ट्स उनकी संपत्ति ज्यादा भी बताती हैं, लेकिन सार्वजनिक रिकॉर्ड में उनकी life काफी साधारण नजर आती है, जो बड़े नेताओं से अलग दिखती है।

दिलचस्प बात यह है कि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की संपत्ति उनसे कहीं ज्यादा बताई जाती है। दोनों की कुल नेटवर्थ करीब 74.5 करोड़ रुपये के करीब बताई गई है। ऐसे में राघव चड्ढा की सादगी और सीमित संपत्ति लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Tiger Shroff and Vidyuth jammwal body competition 💪🏻.                         #
25/04/2026

Tiger Shroff and Vidyuth jammwal body competition 💪🏻.
#

Caption:टीवी शो Shaktimaan से पहचान बनाने वाले K. K. Goswami ने अपने संघर्ष भरे दिनों को लेकर बड़ा खुलासा किया है।उन्हों...
25/04/2026

Caption:
टीवी शो Shaktimaan से पहचान बनाने वाले K. K. Goswami ने अपने संघर्ष भरे दिनों को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने बताया कि छोटी हाइट की वजह से लोग उनका मजाक उड़ाते थे और काम मिलने में काफी दिक्कत होती थी। शुरुआत में इंडस्ट्री में उनके लिए मौके बहुत कम थे।

एक्टर ने यह भी बताया कि मुंबई में संघर्ष के दौरान हालात इतने खराब थे कि
कई बार उन्हें 4–7 दिन तक खाना नहीं मिलता था, सिर्फ पानी पीकर सोना पड़ता था।

इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे। आज वही K. K. Goswami टीवी और फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

यह कहानी दिखाती है कि
मजाक, भूख और संघर्ष के बावजूद अगर हिम्मत बनी रहे, तो सफलता जरूर मिलती है।

Hrithik Roshan and Vidyuth jammwal body competition 💪🏻.
25/04/2026

Hrithik Roshan and Vidyuth jammwal body competition 💪🏻.

Address

ADHINPUR REHRA BAZAR
Balrampur
271306

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cab B Cut posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category