13/02/2026
अम्बाह में किन्नर के घर हुई सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश: 50-50 हजार के 5 इनामी बदमाश दबोचे, 16.77 लाख का माल बरामद
अंबाह। थाना अंबाह क्षेत्र में हुई चर्चित लूट की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 50-50 हजार के इनामी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, सोना-चांदी के आभूषण, XUV 500 कार और मोबाइल सहित कुल 16 लाख 77 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया है।
क्या था मामला? दिनांक 17-18 जनवरी 2026 की दरमियानी रात बदमाशों ने घर में घुसकर हथियारों के बल पर नगदी और सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए थे। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल था। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से 500 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की गई। आखिरकार पुलिस ने आगरा और भिंड से आरोपियों को दबोच लिया।
क्या-क्या हुआ बरामद?₹1,49,000 नगद
2.523 किलो चांदी
5.75 ग्राम सोना
XUV 500 कार मोबाइल फोन अन्य सामग्री कुल मिलाकर ₹16,77,000 का मशरूका जब्त किया गया। मास्टरमाइंड समेत पूरी गैंग गिरफ्तार पकड़े गए आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता भी शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली है। गिरोह के कुछ सदस्यों पर पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आगे की कार्रवाई जारी पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
@ #हाइलाइट @ #फॉलो @ #मी@ #
# #वायरल