30/03/2026
श्रावस्ती में उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई, मामला देर रात का है गिलौला कस्बे में सालो से कपड़ों की सिलाई करने वाले 50 वर्षीय मोहम्मद हलीम अपने साथी जमील अहमद के साथ बाईक पर सवार होकर बहराइच जिले के नगरौर गांव में बने अपने घर को जा रहे थे तभी रास्ते में गिदरापुरवा के पास ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली के चपेट मे आ गए जिससे घटना स्थल पर ही बाईक सवार दोनों लोगो की दर्दनाक मौत हो गई, मामले की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में गिलौला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची दोनों को गिलौला अस्पताल पहुंचाई जहां के डॉक्टरों ने भी दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया, हालांकि पुलिस दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है, परिवार वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
#श्रावस्ती #बहराइच #शहंशाह_ट्रेलर #गिलौला