20/08/2026
आज मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के प्रधान कार्यालय में माननीय अध्यक्ष श्री संजय नागायच जी की अध्यक्षता में संचालक मंडल की 72वीं बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रमुख सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं संचालक मंडल की सदस्य श्रीमती रश्मि अरुण शमी जी सहित संचालक मंडल के सभी सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।
बैठक में कॉरपोरेशन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। साथ ही कॉरपोरेशन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने तथा भंडारण एवं लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को बेहतर करने के संबंध में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
माननीय अध्यक्ष श्री संजय नागायच जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में बेहतर भंडारण व्यवस्था और सुदृढ़ लॉजिस्टिक्स तंत्र के निर्माण की दिशा में कॉरपोरेशन निरंतर प्रयासरत है।
#संचालक_मंडल_बैठक