ANGAD 84YA

ANGAD 84YA Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ANGAD 84YA, Grocers, BADHYA BUJURG GORALHPUR, Gorakhpur.

13/11/2025
12/11/2025
12/11/2025
17/09/2025

सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से फिलहाल सिर्फ मूलधन ही लौटाया जा रहा है, न कि ब्याज। कई निवेशकों को अभी तक मूलधन भी नहीं मिला है।
ब्याज न मिलने के मुख्य कारण
सीमित बजट: सहारा के पास इकट्ठा बजट नहीं है। रिफंड के लिए फिलहाल केवल 5000 करोड़ रुपये ही उपलब्ध हैं, जो सहारा-सेबी अकाउंट से ट्रांसफर किए गए हैं। यह राशि सभी निवेशकों के कुल दावे के मुकाबले बहुत कम है।
सुप्रीम कोर्ट का आदेश: अगस्त 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने सहारा को निवेशकों को ब्याज सहित पैसे लौटाने का आदेश दिया था। हालाँकि, वर्तमान रिफंड प्रक्रिया में ब्याज का मुद्दा अभी तक पूरी तरह सुलझा नहीं है।
प्रक्रिया की प्राथमिकता: सरकार की प्राथमिकता पहले उन छोटे निवेशकों को उनका मूलधन वापस दिलाना है, जिन्होंने कम राशि जमा की थी। इसीलिए, पहले चरण में केवल 10,000 रुपये तक के दावे ही स्वीकार किए जा रहे हैं।
पोर्टल का उद्देश्य: CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सहारा समूह की चार सहकारी समितियों के वास्तविक जमाकर्ताओं को उनकी वैध जमा राशि का भुगतान करना है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चल रही है।
आगे क्या हो सकता है?
भविष्य में ब्याज पर विचार: यह संभव है कि जब सभी निवेशकों को उनका मूलधन लौटा दिया जाएगा और पर्याप्त धन उपलब्ध होगा, तब भविष्य में ब्याज पर भी विचार किया जा सकता है।
उच्चतम न्यायालय का नया आदेश: 12 सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने निवेशकों को भुगतान के लिए सहारा-सेबी खाते से 5000 करोड़ रुपये और जारी करने का आदेश दिया है। यह धनराशि मूलधन और अर्जित ब्याज को कवर करने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।
समय सीमा में बढ़ोतरी: सुप्रीम कोर्ट ने रिफंड वितरण की समय सीमा बढ़ाकर दिसंबर 31, 2026 कर दी है।
अगर आपको लगता है कि आपका ब्याज मिलना चाहिए
अगर आप ब्याज के लिए दावा करना चाहते हैं, तो यह एक जटिल कानूनी प्रक्रिया हो सकती है। आप उपभोक्ता अदालत में शिकायत दर्ज करने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन यह लंबी और महंगी प्रक्रिया हो सकती है। फिलहाल, सबसे अच्छा विकल्प यही है कि आप रिफंड पोर्टल पर अपनी स्थिति की निगरानी करते रहें और आगे के सरकारी निर्देशों का इंतजार करें।

*🌳🦚आज की कहानी🦚🌳**💐💐आधुनिकता💐💐*एक लड़की के पास फेसबुक पर, एक लड़के की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई.. पहले तो लड़की सोचती है की रि...
04/08/2025

*🌳🦚आज की कहानी🦚🌳*

*💐💐आधुनिकता💐💐*

एक लड़की के पास फेसबुक पर, एक लड़के की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई.. पहले तो लड़की सोचती है की रिक्वेस्ट को डिलीट कर दू.. पर फिर सोचती है की, एक बार इसकी प्रोफाइल देख लेती हूं..
लड़की उस लड़के की प्रोफाइल देखती है.. जिसमे उसको कुछ भी गलत नही दिखता.. प्रोफाइल पर फोटो भी अच्छी लगी थी.. तो उस लड़की ने सोचा, की चलो रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेती हूं, और अगर लड़का बत्तमीज हुआ तो इसको बाद में ब्लॉक कर दूंगी.. यही सोच कर उसने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली..।

रात को उस लड़के का Inbox में Msg आता है..नवनीत दोनो थोड़ी बातें करते हैं.. और लड़की को पता चलता है की वो उसी के शहर में रहता है..।
दोनो रोज बातें करने लगते हैं.. और एक दूसरे को पसंद भी करने लगते हैं..।

फिर एक दिन लड़की ने उस लड़के को बताया की उसके मम्मी, पापा और भाई एक दिन के लिए बाहर जा रहे हैं.. उसकी परीक्षा है तो वो घर पर ही रह कर पढ़ेगी..।

तो लड़के ने उसको कहा.. " वाह, ये तो बहुत अच्छी बात है, मै तुमसे मिलने तुम्हारे घर आ जाता हूं, दोनो मिल कर खूब मस्ती और खूब मजा करेंगे"..।
तो लड़की ने उसको कहा.. नही, घर पर अकेले में नही.. अगर तुमको मिलना है तो हम किसी कॉफी शॉप में मिल सकते हैं..।

यह सुन कर लड़का बोला,नवनीत "तुम भी ना क्या पुराने ज़माने की बातें कर रही हो.. आज का जमाना अलग है.. आजकल सब चलता है.. और अकेले मिलने में बुराई ही क्या है?"
तो लड़की बोली, "अगर अकेले मिलने में कोई बुराई नही है, तो तुम अपनी बहन को मेरे भाई के कमरे मे अकेले भेज दो.. एक दिन के लिए .."
ये सुनते ही वो लड़का भड़क गया और चिल्लाने लगा.. "तेरा दिमाग तो सही है, जुबान संभाल कर बोल जरा.."

एक कहानी सुंदर सी

तो लड़की बोली, "क्यों क्या हुआ तुझे?
कहां गई तेरी आधुनिकता?
आज का जमाना?
सब चलता है?
और क्या फर्क पढ़ता है?
वाली सोच..
अपनी बहन की बात आई तो तेरी आज की सोच पर ताला लग गया क्या?
तू भी पुराने ज़माने में चला गया क्या?
लड़की की बातें सुन कर लड़के के पास कोई जवाब ही नहीं था..।
तब लड़की ने आखरी बात बोली.. "जो तुम अपनी बहन के साथ होता नही देख सकते हो, उसको दूसरों की बहन के लिए भी मत सोचो..।
बहन तो बहन ही होती है वो चाहे किसी की भी हो, और गलत हमेशा गलत ही रहेगा वो चाहे किसी भी ज़माने में क्यों ना हो"।
इतना कह कर उस लड़की ने उस लड़के को हमेशा के लिए ब्लॉक कर दिया..।

*💐💐शिक्षा💐💐*

ये तो एक कहानी थी, पर ऐसा सोशल मीडिया पर रोज होता है.. क्या हर लड़की इसकी तरह जवाब दे पाती है? या ऐसे लोगों के झांसे में फंस कर अपनी जिंदगी बर्बाद कर बैठती है?

एक विचार जरूर करना चाहिए हर लड़की को👍👍

*सदैव प्रसन्न रहिए जो प्राप्त है वो पर्याप्त है*
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🌳🌳🌳🌳🌳🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

WhatsApp Group Invite

Address

BADHYA BUJURG GORALHPUR
Gorakhpur
273409

Telephone

+919517173475

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ANGAD 84YA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to ANGAD 84YA:

Share

Category