12/10/2022
ऑप्शंस का एक जरूरी हिस्सा 👇
Itm, Atm and Otm में अंतर
बहुत लोगो को ये चीज नही पता कि इन द मनी, आउट ऑफ द मनी और एट द मनी में क्या अंतर होता है
मान लीजिए मार्केट 39000 पर है और आपका एनालिसिस कहता है कि मार्केट ऊपर जायेगा तो कई लोग क्या करते है 39200 या 300 या 39500 का कॉल ऑप्शन उठा लेते है , अब जब मार्केट 39000 के लेवल पर है तब आपके 39000 से ऊपर वाले स्ट्राइक प्राइस को हम कहेंगे otm यानी आउट ऑफ द मनी ऑप्शन , कई लोग लेते है 39000 का कॉल ऑप्शन तो उसको हम कहेंगे atm यानी at द मनी ऑप्शन , अब जो लोग 38800 या 38900 या 39000 से नीचे के लेवल के स्ट्राइक प्राइस को लेते है वो होता है itm यानी इन द मनी स्टॉक ऑप्शन
अब इन तीनों में अंतर क्या है? आपने एक चीज देखी होगी या सुनी होगी प्रीमियम डीके - यानी टाइम की वजह से ऑप्शन की वैल्यू टूटना
इन तीनों में ये अंतर है कि इन द मनी ऑप्शन में काम वैल्यू टूटेगी बाकी दोनों के मुताबिक , atm में नॉर्मल डीके होगा और otm में ज्यादा डीके होगा
दूसरा अंतर इस में ये है कि itm का जो प्राइस होगा वो बाकी दोनो से ज्यादा होगा
तीसरा अंतर ये है कि मान लीजिए 3 लोगो ने ट्रेड लिया
एक ने itm , दूसरे ने atm और तीसरे ने otm
तो जब भी बैंक निफ्टी 100 पॉइंट की मूवमेंट देगा तो itm option का प्राइस ज्यादा बढ़ेगा और otm का सबसे कम और itm में आपको प्रीमियम डीके बोहोत कम देखने को मिलेगा और itm में अगर आपको 70 पॉइंट मिल रहे है तो हो सकता है की atm में आपको 50 पॉइंट मिले और otm में 30 पर प्रीमियम डीके की वजह से ये कम भी हो सकते है ।।
ये चीज़ put के कैसे में अपोजिट हो जायेगी ।।
कई नए ट्रेडर मार्केट में ये गलती करते है कि otm उठा लेते है ये सोच कर कि ज्यादा qty मिल रही है पर ये उनकी सबसे बड़ी गलती है तो आप लोग ऐसी गलती न करें
डिटेल में सीखने के लिए मेरा कोर्स ज्वाइन करे , वह आपको लाइव मार्केट गाइडेंस और सपोर्ट भी मिलेगा 👍
उम्मीद करता हु पोस्ट पसंद आएगी
धन्यवाद
जय श्री राम 🙏🙏