Jila Hansi

Jila Hansi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jila Hansi, Grocers, Hansi.

27/12/2025

नए जिला बनने के बाद उपायुक्त की नियुक्ति के संभावित आदेशों को देखते हुए जिला सचिवालय में डीसी कार्यालय तैयार करने का कार्य तेज कर दिया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए कार्यालयों के स्थान में बदलाव किया जा रहा है।

इसके तहत दूसरे तल पर स्थित एसडीएम कार्यालय को ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट कर दिया गया है। एसडीएम कार्यालय को फिलहाल तहसीलदार के कक्ष में स्थानांतरित किया गया है जबकि तहसीलदार के कार्यालय को सचिवालय के पीछे स्थित तहसील परिसर के पुराने कक्ष में भेजा गया है। एसडीएम कार्यालय से जुड़ी अन्य शाखाओं को भी ग्राउंड फ्लोर पर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्रशासनिक योजना के अनुसार नए डीसी अस्थायी रूप से दूसरे तल पर स्थित पूर्व एसडीएम कार्यालय में बैठेंगे। इससे पहले भी यही कक्ष एसडीएम कार्यालय के रूप में उपयोग में रहा है। प्रशासनिक बैठकों के लिए लोकनिर्माण विभाग के मीटिंग रूम को चयनित किया गया है।

जिला सचिवालय का मौजूदा भवन जिला स्तर की आवश्यकताओं के लिहाज से छोटा माना जा रहा है। इसी कारण भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त प्रशासनिक भवन निर्माण की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। इसके लिए दिल्ली रोड क्षेत्र में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की खाली पड़ी जमीनों का निरीक्षण किया गया है। इसके अलावा शहर में उपलब्ध अन्य सरकारी खाली भूमि की जानकारी भी एकत्र की जा रही है, ताकि वहां नए प्रशासनिक भवन विकसित किए जा सकें।

24/12/2025

Welcome to Jila Hansi

Address

Hansi
125033

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jila Hansi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category