Commercial Broilers Board - Uttar Pradesh

Commercial Broilers Board - Uttar Pradesh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Commercial Broilers Board - Uttar Pradesh, Farmers market, Lucknow.

"कॉमर्शियल ब्रॉयलर्स बोर्ड-यूपी (CBB-UP)" यह उत्तरप्रदेश ब्रॉयलर उत्पादकों का एक समूह है। इसका मकसद प्रोड्यूसर्स प्रोडक्ट "ब्रॉयलर" का उचित मूल्य निर्धारण तथा चिकन कंज्यूमर को दैनिक खुदरा मूल्य तथा पोल्ट्री प्रोडक्ट की उपयोगी जानकारीयों से अवगत कराना है। पोल्ट्री उत्पादकों, विक्रय चैनल, स्टैक होल्डर्स एवं चिकन उपभोक्ताओं से विनम्र अपील है कि इसके सोशल पेज/चैनल (फ़ेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब आदि) को फ़ॉलो, सब्सक्राइब, लाइक व शेयर करें तथा आप से जुड़े अधिक से अधिक लोगों को जोड़े-धन्यवाद।

उत्तरप्रदेश ब्रायलर बाजार के भाव पुरे देश में कम क्यों...??चैनल पर पूरा विवरण : 👇 https://whatsapp.com/channel/0029Vb78e...
19/01/2026

उत्तरप्रदेश ब्रायलर बाजार के भाव पुरे देश में कम क्यों...??
चैनल पर पूरा विवरण : 👇
https://whatsapp.com/channel/0029Vb78ercEKyZF3smQZr1W/126

Follow पोल्ट्री मित्र ेख's WhatsApp Channel. पोल्ट्री उद्योग जानकारियों, समस्याओं, समस्याओं के समाधान सुझाव, प्रशासनिक जानकारियां, सामयिक घटनाक्रम, सार्थक विचार विमर्श एवं नॉलेज हेतु इस चैनल से जुड़ें।. Join 1K followers for the latest updates.

*उत्तरप्रदेश ब्रॉयलर्स बाजार पीड़ा* समस्या का विस्तृत विवरण एवं पोल्ट्री उधोग निरंतर जानकारीयों हेतु "पोल्ट्री मित्र - ए...
06/01/2026

*उत्तरप्रदेश ब्रॉयलर्स बाजार पीड़ा*

समस्या का विस्तृत विवरण एवं पोल्ट्री उधोग निरंतर जानकारीयों हेतु "पोल्ट्री मित्र - एफ. एम. शेख़" चैनल से जुड़ें
https://whatsapp.com/channel/0029Vb78ercEKyZF3smQZr1W/104

Follow पोल्ट्री मित्र ेख's WhatsApp Channel. पोल्ट्री उद्योग जानकारियों, समस्याओं, समस्याओं के समाधान सुझाव, प्रशासनिक जानकारियां, सामयिक घटनाक्रम, सार्थक विचार विमर्श एवं नॉलेज हेतु इस चैनल से जुड़ें।. Join 1K followers for the latest updates.

20/07/2025

मेरे विचार - एफ.एम. शेख़ ....✒️

प्रिय छोटे पोल्ट्री किसानों,
मैं यह देख रहा हूं की आप बगैर सोचे समझे बेफिजूल 2200 ग्राम साइज सीमा का विरोध कर रहे है। अरे भाई आप लोग 2200 ग्राम साइज सीमा का विरोध करने के बजाय चूज़े के अधिकतम दाम 30 रुपया की आवाज़ को क्यों बुलंद नहीं करते..? आप क्यों परेशान है..? अरे आप बचे ही कितने हो..? आपको तो वैसे भी फ्री ज़ोन में गिना जाता है, आपको तो प्रदूषण विभाग भी कानून के दायरे में नहीं लाता है। प्रदूषण बड़ी यूनिटों से फैलता है। प्यारों प्रदूषण कौन फैला रहा है उसको समझिए। आपके ऊपर कोई जुर्माना नहीं लगाने वाला है।

पूरा उद्योग जानता है कि 2200 ग्राम से ऊपर मुर्गा नहीं होने देंगे झंडा बुलंद करने वालों की नीयत में खोट है, खाते में 15 15 लाख रुपए आयेंगे की तरह एक "जुमला" है। चलो, मान लेते है की झंडाबदारों की नीयत में कोई खोट नहीं है तो समय बड़ा बलवान है, इसका फैसला हमें समय पर छोड़ देना चाहिए। अब आपको यह समझना होगा अगर बड़े प्लेयर्स 2200 ग्राम का नियम पालन करते है तो यह उनके लिए भी, आपके लिए भी और इसमें पूरे उद्योग का भला है, यह सत्य है।

मेरे हिसाब से अब आपको क्या करना चाहिए:
1- चूज़े का रेट अधिकतम 30 रुपया हो उसकी आवाज़ बुलंद करना चाहिए। इससे उद्योग में लेवल प्ले फील्ड बनेगा।
2- एक छोटा ग्राइंडर मिक्सर लगाकर अपना फ़ीड बनाइए, यह अब बहुत आसान काम है, हमारी हेल्प डेस्क - एफ. एम. शेख़ 7318002464 इसमें आपकी मदद कर देगी। अपना फीड बनाएंगे तो फार्म परफोर्मेंस बढ़ेगी और एक मुर्गे पर 15 से 20 रुपया लागत भी सस्ती आएगी, सालाना पालन क्षमता पर इसका फायदा जोड़कर देखिएगा। उत्तरप्रदेश में सरकार फीड बनाने के लिए बिना ब्याज बिना गारंटी का 5 लाख 4 वर्ष के लिए लोन भी दे रही है।
3- अंडर कैपेसिटी व निरंतर उत्पादन कीजिए और मुर्गे को समय पर बचिए।
4- अपने फॉर्म, निवास के आसपास व गाँव/कस्बा प्रमुख आवाजाही स्थानों पर 20-25 जगह पर लोकल पेंटर को पकड़िए दिवालों पर चिकन खाने के फायदे स्लोगन की वॉल पेंटिंग करवाइए। भले है ब्लैक एंड व्हाइट में लिखा हो, कोई बडा खर्चा नहीं है। यह आपकी लोकल खपत बढ़ाएगा और खपत में निरंतरता आएगी। चिकन के फायदे वाले स्लोगन मैं उपलब्ध करवा दूंगा।

मेरे विचार को आप जैसे छोटे किसानों तक पहुंचाने हेतु शेयर कीजिए। जरा ठंडे दिमाग से उपरोक्त सोचिएगा। यह मेरे विचार है आप सहमत है या असहमत, यह मैं आप पर छोड़ता हूं - धन्यवाद। 🙏💐

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Commercial Broilers Board - Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Commercial Broilers Board - Uttar Pradesh:

Share

Category