11/01/2026
रिया बड़ी किसान स्वाभिमान रैली में हनुमान बेनीवाल का बड़ा दावा
हनुमान बेनीवाल ने रिया बड़ी की किसान स्वाभिमान रैली में गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी को लेकर बड़ा बयान दिया। बेनीवाल ने साफ कहा कि 2018 का विधानसभा चुनाव हेमाराम चौधरी ने मेरे भरोसे और मेरे फैसले से जीता था। उन्होंने बताया कि उस समय उन्होंने अपनी पार्टी का उम्मीदवार होते हुए भी टिकट वापस ले लिया, ताकि कांग्रेस प्रत्याशी हेमाराम चौधरी को सीधी मजबूती मिले और भाजपा को हराया जा सके।
हनुमान बेनीवाल ने मंच से यह भी खुलासा किया कि चुनाव के दौरान हेमाराम चौधरी का उन्हें फोन आया था, जिसमें उन्होंने कहा था अगर आप साथ नहीं होते, तो यह चुनाव जीतना मुश्किल था।” बेनीवाल ने कहा कि मैंने किसान और जनहित को देखकर फैसला लिया, लेकिन आज वही लोग सच्चाई से मुंह फेर रहे हैं। रिया बड़ी की रैली में दिया गया यह बयान राजस्थान की राजनीति में नई बहस और हलचल पैदा करने वाला माना जा रहा है।