टीम इमरान खान

टीम इमरान खान Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from टीम इमरान खान, Grocers, Alwar.

28/04/2026

आज ऑल इंडिया कांग्रेस महासचिव माननीय भंवर जितेंद्र सिंह जी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जी, के साथ झिवाना पहुंचकर भाई लोकेश मेघवाल जी के परिजनों से मुलाकात की। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

भरतपुर सांसद संजना जाटव जी, मुंडावर विधायक ललित यादव जी, पूर्व विधायक संदीप यादव जी , बहरोड़ प्रत्याशी संजय यादव जी , जिला अध्यक्ष बलराम यादव जी, संजीव बारेठ जी , तिजारा खैरथल प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई जी , भीम पटेल जी , अशोक पटेल सहित कई सम्मानित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता साथ रहे।

हम सभी ने मिलकर परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है और प्रशासन से स्पष्ट कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यदि तय समय में न्याय नहीं मिला, तो हम जन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

दुख की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।


भाई इमरान खान
(INC)विधानसभा क्षेत्र तिजारा

आज जयपुर स्थित NIMS हॉस्पिटल में राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी के साथ लोकेश मेघवाल (पुत्र नरे...
27/04/2026

आज जयपुर स्थित NIMS हॉस्पिटल में राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी के साथ लोकेश मेघवाल (पुत्र नरेश मेघवाल, झिवाना) से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
ईश्वर से प्रार्थना है कि लोकेश जी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले और वे जल्द ही स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौटें। इस कठिन समय में हम उनके साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस दौरान आदर्श नगर से विधायक रफीक खान जी, खैरथल-तिजारा जिला अध्यक्ष बलराम यादव जी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कुमारी सांगवान जी एवं यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पवन खटाना ,एमपीएस अशोक मेघवाल, रॉकी सरपंच ,भाई सत्यादीप जी भी उपस्थित रहे।


भाई इमरान खान
(INC) विधानसभा क्षेत्र तिजारा

27/04/2026
27/04/2026

FIR दर्ज करने के लिए 8 घंटे धरने पर बैठना पड़ा है अब न्याय के लिए भी धरना देना पड़ेगा तब कहीं जाकर कुछ न्याय की उम्मीद है वरना नहीं रात को 1:00 बजे FIR दर्ज होना बड़े ही शर्म की बात है आजाद भारत में 🙏

💯✨नफ़रत भी कोई करने की चीज़ हैसब्र कीजिए, दया कीजिए, माफ़ कीजिए और जाने दीजिए।
25/04/2026

💯✨
नफ़रत भी कोई करने की चीज़ है
सब्र कीजिए, दया कीजिए, माफ़ कीजिए और जाने दीजिए।

आज पंचायती राज संगठन दिवस के अवसर पर तिजारा में लोकतंत्र की मजबूती और ग्राम स्वराज की भावना को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठ...
24/04/2026

आज पंचायती राज संगठन दिवस के अवसर पर तिजारा में लोकतंत्र की मजबूती और ग्राम स्वराज की भावना को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
राजस्थान में समय पर पंचायत चुनाव नहीं करवाना सिर्फ एक प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि यह ग्रामीण जनता के अधिकारों का हनन है। पंचायतें लोकतंत्र की नींव होती हैं, और जब यही नींव कमजोर की जाती है, तो आमजन की आवाज भी दब जाती है।
इसी गंभीर विषय को लेकर आज हमने माननीय SDM तिजारा को ज्ञापन सौंपकर पंचायत चुनाव शीघ्र करवाने की जोरदार मांग की।
हमारा स्पष्ट मानना है कि
"गांव की सरकार, गांव के लोगों द्वारा चुनी जानी चाहिए — यही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है।"
जब तक पंचायत चुनाव घोषित नहीं होते, तब तक यह आवाज यूं ही बुलंद रहेगी।


भाई Imran Khan
(INC) विधानसभा क्षेत्र तिजारा

तिजारा विधानसभा के ग्राम पंचायत झिवाना लोकेश मेघवाल बेटा नरेश मेघवाल उम्र 21 साल के साथ पुलिस का ये रवैया बहुत ही निंदनी...
24/04/2026

तिजारा विधानसभा के ग्राम पंचायत झिवाना लोकेश मेघवाल बेटा नरेश मेघवाल उम्र 21 साल के साथ पुलिस का ये रवैया बहुत ही निंदनीय हे । सुनने में आया है की इस लड़के को टार्चर किया गया ह और ग़लत तरीके से मार पीट की गई है और घर वालो से इनकी हालत को छुपाया गया है। जैसा सुनने में आया है । पुष्टि कल करेंगे ।
मालिक से दुआ करते ह की इस बच्चे की जान बच जाए । 🤲🤲
कल इसकी ढंग से जांच पड़ताल कर पता करेंगे माजरा क्या है अगर वाकई में इस तरीके का अन्नाय इस परिवार के साथ हुआ है तो इसके न्याय के लिए हम जी जान लगा देंगे । पुलिस की इस तरीके की बर्बरता झेली नहीं जाएगी । आख़िर पुलिस इतनी बेलगाम हो कैसे रही है पुलिस आजकल काफ़ी नाजायज़ तरीक़े से लोगो को टार्चर कर रही है ।

जैरोली थाने से भी रोज़ कोई ना कोई नई शिकायत आती है और भी कई थाने है । लोग संतुष्ट नहीं हैं ऐसे में एसपी भिवाड़ी को इन मामलों को सीरियस लेना चाहिए। बुजुर्गों के साथ बदतमीजी हो रही हैं दलालो को तवज्जो मिल रही है थानों में ।
कुछ अच्छे अधिकारी भी ह लेकिन ज्यादातर अन्नड़ रवैये के लोग हैं जो सिर्फ पैसे की भाषा समझते हैं बस और गरीब के लिए उनके दिल में कोई जगह नहीं है ।

लेबर जो साविंधानिक तरीके से अपनी जायेज वेतन बढ़ोतरी की माँग कर रही हैं उसमे भी पुलिस और प्रशासन लेबर के साथ मार पीट कर उनको मुकदमों में बंद कर रही है । ऐसे ही चलता रहा तो हम एक बड़ा आंदोलन पुलिस के ख़िलाफ़ खड़ा करेंगे । अन्नाय किसी के साथ नहीं होने देंगे । पैसे देने वालो के काम हो रहे ह गरीब पिस रहा हे। ऐसा आख़िर कब तक चलेगा ।

आज खैरथल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होकर महिला आरक्षण विधेयक पर सच्चाई सामने रखने का अवसर मिला।बीजेपी जिस तरह...
23/04/2026

आज खैरथल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होकर महिला आरक्षण विधेयक पर सच्चाई सामने रखने का अवसर मिला।
बीजेपी जिस तरह इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है, उसकी असलियत अब धीरे-धीरे जनता के सामने आ रही है। महिलाओं के अधिकारों की बात सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि ठोस नीतियों और ईमानदार नीयत से होती है।
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जो वादे किए गए, उनमें कई महत्वपूर्ण सवाल अब भी अनुत्तरित हैं — क्या यह वास्तव में तुरंत लागू होगा? क्या इसमें सभी वर्गों की महिलाओं को समान अवसर मिलेगा? इन सवालों पर स्पष्टता जरूरी है।
आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमने यही प्रयास किया कि जनता तक तथ्य पहुंचे, न कि सिर्फ राजनीतिक प्रचार।
महिलाओं का सशक्तिकरण कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय का सवाल है। हमें मिलकर सच को समझना और आगे बढ़ना होगा।

भाई इमरान खान
(INC) विधानसभा क्षेत्र तिजारा

आज सुबह भिवाड़ी निवास पर आये हुए सभी भाईयों से मुलाकात की।भाई इमरान खान (INC) विधानसभा क्षेत्र तिजारा
23/04/2026

आज सुबह भिवाड़ी निवास पर आये हुए सभी भाईयों से मुलाकात की।

भाई इमरान खान
(INC) विधानसभा क्षेत्र तिजारा

तनाव से केवल समस्याएं ही जन्म लेती हैं,समाधान खोजने हैं तो मुस्कुराना ही पड़ेगा..!! 💐💐
22/04/2026

तनाव से केवल समस्याएं ही जन्म लेती हैं,
समाधान खोजने हैं तो मुस्कुराना ही पड़ेगा..!! 💐💐

Address

Alwar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when टीम इमरान खान posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category