13/11/2025
*दसवीं वाहिनी छ.स.बल, सूरजपुर (छ.ग.)*
*कौशल विकास एवं सिलाई प्रशिक्षण*
श्री प्रशांत कतलम, सेनानी 10वीं वाहिनी के मार्गदर्शन में इस इकाई में पदस्थ प्रशिक्षित अनुभवी टेलरों के द्वारा बटालियन पुलिस परिवार के महिलाओं एवं बच्चियों को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
*इसका उद्देश्य*
1. बटालियन पुलिस परिवार महिलाओं एवं बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके व्यक्तित्व विकास में मदद करना, जिससे वे समाज में एक सम्मानित स्थान प्राप्त कर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम हों।
2. बटालियन पुलिस परिवार के जीवन को और भी बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करना, जिससे वे अपने जीवन को सफलतापूर्वक जी सकें और अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी सकें।
*10वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, सूरजपुर (छ.ग.)*