18/09/2025
बस्ती गोरखपुर जिले की गौतस्करों की बर्बरता के बाद बस्ती पुलिस हुई अलर्ट। आधीरात रामपुर के शातिर गौतस्कर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली। हरैया,छावनी,परसरामपुर थाना स्वाट और SOG टीम से गौतस्कर की मुठभेड़। मुठभेड़ में घायल शातिर गौतस्कर को पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती। मौके से एक डीसीएम वाहन समेत आधा दर्जन गौवंश भी किया गया बरामद। पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया शातिर आरोपी रामपुर जिले का निवासी सुभान। पुलिस ने आरोपी को अंतर्जनपदीय गौतस्कर गिरोह का बताया शातिर सदस्य। हाईवे पर सिसई मोड के पास पुलिस मुठभेड़ के बाद इलाके में फैली सनसनी। मौके पर SP अभिनंदन ASP OP सिंह CO हर्रैया संजय सिंह रहे मौजूद। हर्रैया SHO TD सिंह, परशुरामपुर SO भानु सिंह छावनी जनार्दन रहे शामिल। स्वाट प्रभारी संतोष कुमार SOG प्रभारी विकास यादव मुठभेड़ में रहे शामिल।