02/04/2026
केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में बगहा जिला में युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला कार्यकारणी अध्यक्ष पश्चिमी चम्पारण श्री सुजीत कुमार सोनी ने कहा कि बढ़ती महंगाई और रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जनता का जीवन अत्यंत प्रभावित हो रहा है। इसी के विरोध में हम सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। रसोई गैस, जो हर घर की जरूरत है, उसकी कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। पहले जहां आम आदमी आसानी से गैस सिलेंडर भरवा लेता था, वहीं अब यह एक बड़ी आर्थिक चुनौती बन चुकी है। इसके साथ ही कई जगहों पर सिलेंडर की किल्लत भी देखी जा रही है, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सरकार से मांग की कि तुरंत LPG गैस के दाम कम किए जाएं तथा आम जनता को राहत प्रदान की जाए।
कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया। यदि सरकार जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाती है, तो आंदोलन को और भी व्यापक रूप दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।यह प्रदर्शन न केवल बढ़ती महंगाई के खिलाफ था, बल्कि आम जनता की समस्याओं को उजागर करने का एक सशक्त माध्यम भी बना। यह स्पष्ट है कि कार्यकर्ताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि जनता अब जागरूक हो चुकी है और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेगी।
Sujeet Kumar Soni
सुजीत कुमार सोनी
जिला कार्यकारणी अध्यक्ष
युवा कांग्रेस पश्चिमी चम्पारण