Vinod Kumar rajput 4900

Vinod Kumar rajput 4900 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vinod Kumar rajput 4900, Grocers, village singoli taga Baghpat, Baghpat.

योगी आदित्यनाथ (मूल नाम : अजय सिंह बिष्ट; जन्म 5 जून 1972) एक भारतीय हिंदू साधु और भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं, जो 19 मार्च 2017 से उत्तर प्रदेश के 21वें और वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आध्यात्मिक गुरु 'पद्म विभूषण' श्री श्री रविशंकर जी से शिष्टाचार भेंट हुई।
17/09/2024

आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आध्यात्मिक गुरु 'पद्म विभूषण' श्री श्री रविशंकर जी से शिष्टाचार भेंट हुई।

माँ त्रिपुर सुंदरी की कृपा भूमि त्रिपुरा राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में सिद्धेश्वरी मंदिर के उद्घाटन एवं प्राण-प्रतिष्ठा ह...
16/09/2024

माँ त्रिपुर सुंदरी की कृपा भूमि त्रिपुरा राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में सिद्धेश्वरी मंदिर के उद्घाटन एवं प्राण-प्रतिष्ठा हेतु आज आयोजित कार्यक्रम में पूज्य संत गण व त्रिपुरा के माननीय मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा जी के साथ सम्मिलित हुआ।

डबल इंजन की भाजपा सरकार ने 'विकास और विरासत' के अभियान को सतत आगे बढ़ाया है। श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम का मंदिर निर्माण हो या त्रिपुरा में माँ त्रिपुर सुंदरी के मंदिर के सुंदरीकरण एवं पुनरुद्धार का कार्य, सभी उसके साक्षात उदाहरण हैं।

कार्यक्रम के प्रति मेरी मंगलमय शुभकामनाएं!

जनपद बहराइच में मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित परिवारों से आज भेंट कर उनका कुशल क्षेम जाना तथा अपनी संवेदना व्यक्त की।स...
15/09/2024

जनपद बहराइच में मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित परिवारों से आज भेंट कर उनका कुशल क्षेम जाना तथा अपनी संवेदना व्यक्त की।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ने बेहतर समन्वय से इस परिस्थिति का सामना किया और आम जनमानस के मन में एक विश्वास उत्पन्न किया है।

जब तक यह पूरा क्षेत्र वन्यजीवों के खतरे से मुक्त नहीं हो जाता है, वन विभाग की टीम इस क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा हेतु पूरी सतर्कता व प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर एवं हिन्दुस्तानी एकेडेमी उ.प्र., प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आज ग...
14/09/2024

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर एवं हिन्दुस्तानी एकेडेमी उ.प्र., प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आज गोरखपुर में आयोजित 'समरस समाज के निर्माण में नाथ पंथ का अवदान' विषयक द्विदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

नाथ पंथ की परंपरा ने जाति, मत, मजहब और भाषा का कभी अनादर नहीं किया, सब को सम्मान दिया, सबको जोड़ने का प्रयास किया।

कार्यक्रम में सम्मिलित सभी महानुभावों का अभिनंदन!

13/09/2024

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आज पोर्ट ब्लेयर का नाम 'श्री विजयपुरम' करने का निर्णय 140 करोड़ भारत वासियों की भावना के अनुरूप है।

देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री जी के संकल्प को आगे बढ़ाता यह ऐतिहासिक निर्णय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सभी बलिदानियों और सेनानियों को पूरे देश की ओर से समेकित श्रद्धांजलि है।

स्वाधीनता संघर्ष में अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता ‘श्री विजयपुरम’ नाम हमें अपने देश के गौरवशाली अतीत और नेताजी सुभाष चंद्र बोस, 'स्वातंत्र्यवीर' वीर सावरकर जैसे माँ भारती के अनेक अमर सपूतों के संघर्षों और बलिदानों की पावन स्मृतियों से जोड़ता है।

अमृत काल में इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार और देश वासियों को बधाई!

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आ...
11/09/2024

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के समस्त वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने का निर्णय अभिनंदनीय है।

लोक-कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को सिद्ध करते इस संवेदनशील निर्णय से लगभग 4.5 करोड़ परिवारों और 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त होगी।

आय की परवाह किए बिना सभी वरिष्ठ नागरिकों को 'स्वास्थ्य रक्षा कवच' प्रदान करने के लिए आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2053916

पेरिस पैरालम्पिक-2024 की ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले उत्तर प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी श्री प्रवीण कुमार ...
11/09/2024

पेरिस पैरालम्पिक-2024 की ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले उत्तर प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी श्री प्रवीण कुमार जी ने आज ग्रेटर नोएडा में अपने माता-पिता व कोच के साथ भेंट की।

आपकी यह अद्वितीय उपलब्धि उत्तर प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है।

आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं!

Address

Village Singoli Taga Baghpat
Baghpat
250101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vinod Kumar rajput 4900 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category