श्री नारायण FPO बंडा

श्री नारायण FPO बंडा Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from श्री नारायण FPO बंडा, Farmers market, बंडा सागर मध्य प्रदेश, Banda.

किसान उत्पादक समूह है जिसमे किसानों के हित में निर्णय लिए जाते है , जिसके सदस्य किसान होते हैं। लघु कृषक कृषि व्यवसाय संघ एफपीओ को बढ़ावा देने के लिए सहायता प्रदान कर रहा है उत्पाद के उत्पादकों के संगठन के जैसे कि कृषि, गैर-कृषि उत्पाद, सहायता

*श्री नारायण महिला कृषि उद्यमी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, बंडा की आम सभा संपन्न*बंडा – श्री नारायण महिला कृषि उद्यमी फार्म...
28/11/2025

*श्री नारायण महिला कृषि उद्यमी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, बंडा की आम सभा संपन्न*

बंडा – श्री नारायण महिला कृषि उद्यमी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की वार्षिक आम सभा (AGM) हाल ही में आजीविका भवन बंडा मे आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ कृषि ब्लॉक अधिकारी *उमाशंकर जी*, उद्यान विभाग के अधिकारी *सावन कनोजे जी*, *रोहित पटेल जी*, सिंजेंटा सीड से *दीपक ठाकुर जी* और सिंजेंटा फाउंडेशन के स्टेट लेवल अधिकारी *श्री अभिषेक गुप्ता जी* मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस सभा में *एफपीओ की 2025-26 की कार्य योजना और रूपरेखा* पर विस्तृत चर्चा हुई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसमें संगठन के आगामी लक्ष्यों, सदस्यता वृद्धि, मूल्य संवर्धन, और बाजार विस्तार की रणनीतियों को शामिल किया गया।

प्रतिभागियों ने कंपनी के विकास के लिए आवश्यक कदमों पर सहमति जताई और किसानों को बेहतर तकनीकी सहायता, बीज व बाजार लिंकेज प्रदान करने का संकल्प लिया।

21/08/2025
07/02/2025

किसानो के लिए सरकार की नई लाभ दायक योजना आज हम से जुड़े
श्री नारायण FPO बंडा
पता
श्रध्दा किसान सेवा केन्द्र बरा 076974 31989

दिनाक 26/09/2024 को  श्री नारायण FPO  बंडा  के द्वारा ग्राम बरा मे कृषि विज्ञान केंद्र सागर से कृषि वैज्ञानिक ममता मैडम ...
28/09/2024

दिनाक 26/09/2024
को श्री नारायण FPO बंडा के द्वारा
ग्राम बरा मे कृषि विज्ञान केंद्र सागर से कृषि वैज्ञानिक ममता मैडम को अन्य कृषि सलाहकार आमंत्रित किया
जिससे FPO से जुडे़ किसानो को आने वाले रवी सीजन के पूर्व तैयारी और अच्छी किस्मों के बारे बारे। जानकरी दी।
श्री नारायण FPO बंडा के किसानों को KVK की सहायता से फ्री मिले सोयाबीन के खेत का निरीक्षण किया गया
सभी किसानो को बैठने ,पानी और अल्पाहार व्यवस्था की गई

दमोह मंडी फसल के दाम फॉलो करे
19/09/2024

दमोह मंडी फसल के दाम
फॉलो करे

18/09/2024

-- महत्वपूर्ण सूचना- -

(18-09-2024) दिनांक 19 सितम्बर 2024 दोपहर 12 बजे से 29 सितम्बर 2024 तक कृषि यंत्र ट्रेक्टर चलित रीपर कम बाइन्डर, स्वचालित रीपर कम बाइंडर, रोटोकल्टीवेटर, विनोविंग फेन (ट्रेक्टर/मोटर ऑपरेटेड), रीपर (स्वचालित / ट्रेक्टर चलित), मल्टीक्रॉप थ्रेशर/एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेशर (क्षमता 4 टन से कम), हैप्पी सीडर / सुपर सीडर एवं श्रेडर/मल्चर के आवेदन पोर्टल पर आमंत्रित किये जा रहें है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर दिनांक 30 सितम्बर 2024 को लॉटरी सम्पादित की जावेगी।
आवेदन के साथ कृषक स्वयं के बैंक खाते से निम्नलिखित राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) सम्बंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री (देखने हेतु क्लिक करें) के नाम से बनवाकर जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा।
- कृषि यंत्र ट्रेक्टर चलित रीपर कम बाइन्डर हेतु राशि रू. 5000 /- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)।
- कृषि यंत्र स्वचालित रीपर कम बाइंडर हेतु राशि रू. 5000 /- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)।
- कृषि यंत्र रोटोकल्टीवेटर हेतु राशि रू. 5000 /- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)।
- कृषि यंत्र रीपर (स्वचालित / ट्रेक्टर चलित) हेतु राशि रू. 5000 /- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)।
- कृषि यंत्र मल्टीक्रॉप थ्रेशर/एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेशर (क्षमता 4 टन से कम) हेतु राशि रू. 5000 /- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)।
- कृषि यंत्र हैप्पी सीडर / सुपर सीडर हेतु राशि रू. 5000 /- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)।
- कृषि यंत्र श्रेडर/मल्चर हेतु राशि रू. 5000 /- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)।
- कृषि यंत्र विनोविंग फेन (ट्रेक्टर/मोटर ऑपरेटेड) हेतु राशि रू. 2000 /- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)।

नोट - कृषि यंत्र हैप्पी सीडर / सुपर सीडर के लक्ष्य पृथक से दिए जा रहे हैं। पूर्व में हैप्पी सीडर / सुपर सीडर हेतु आमंत्रित किये गए कृषक पंजीयन जिनमे नियम अनुसार दस्तावेज़ नहीं पाये जाने से अनुमति नहीं दी गई थी, उन समस्त पंजीयन में कोई भी कार्यवाही नहीं की जावेगी।

17/09/2024

एफपीओ का मतलब है किसान उत्पादक संगठन। यह किसान-उत्पादकों का एक संगठन है जो छोटे किसानों को इनपुट, तकनीकी सेवाओं से लेकर प्रसंस्करण और विपणन तक खेती के लगभग सभी पहलुओं को कवर करने वाली एंड-टू-एंड सेवाओं के साथ सहायता प्रदान करता है।
एफपीओ का मुख्य उद्देश्य उत्पादकों के लिए स्वयं के संगठन के माध्यम से बेहतर आय सुनिश्चित करना है।
छोटे उत्पादकों के पास पैमाने की अर्थव्यवस्थाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए व्यक्तिगत रूप से मात्रा (इनपुट और उत्पादन दोनों) नहीं होती है।
इसके अलावा, कृषि विपणन में बिचौलियों की एक लंबी श्रृंखला है जो अक्सर अपारदर्शी तरीके से काम करते हैं, जिससे ऐसी स्थिति पैदा होती है कि उत्पादक को अंतिम उपभोक्ता द्वारा भुगतान किए गए मूल्य का केवल एक छोटा सा हिस्सा ही मिलता है। इसे समाप्त किया जाएगा।
एकत्रीकरण के माध्यम से प्राथमिक उत्पादक पैमाने की अर्थव्यवस्थाओं का लाभ उठा सकते हैं।
किसान उत्पादकों के पास उपज के थोक क्रेताओं और इनपुट के थोक आपूर्तिकर्ताओं के रूप में बेहतर सौदेबाजी की शक्ति

Address

बंडा सागर मध्य प्रदेश
Banda
470335

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री नारायण FPO बंडा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category