24/02/2026
#चोहटन..: दिनदहाड़े युवकों का अपहरण, पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार।
बीजराड़/चौहटन बीजराड़ पुलिस ने अपहरण के मामले का पर्दाफाश किया।
पुलिस थाना बीजराड़ टीम व पुलिस थाना धनाउ की संयुक्त टीमों द्वारा 4-5 किलोमीटर पैदल पीछा कर पकड़ने में कामयाबी हासिल की।
अपहरण की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट गाड़ी को बरामद किया गया। बीजराड़ पुलिस थाना क्षेत्र के पास दिनदहाड़े युवकों के अपहरण से सनसनी फैल गई, जिसमें बदमाशों ने युवकों को मारपीट करते हुए स्विफ्ट गाड़ी में जबरन डालकर ले गए।
पुलिस की सतर्कता ने युवकों की जान बचाई, पुलिस थाना बीजराड़ के हेड कांस्टेबल लुणाराम व कांस्टेबल हनुमानराम ने तत्परता से युवकों की जान बचाई।
पुलिस ने घटना के कुछ मिनटों बाद युवकों को सकुशल बरामद कर लिया। बीजराड़ थानाधिकारी मगाराम ने बताया कि 03.03.25 को पुलिस थाना बीजराड़ के हल्का क्षेत्र सियागो का फांटा पर खड़े सोहन व विष्णु पुत्र रामचंद्रराम जाट निवासी हाथीतला का कार में सवार तीन युवकों द्वारा मारपीट कर अपहरण करने की सूचना पर पुलिस थाना बीजराड़ मय पुलिस टीम द्वारा कार का पीछा करने पर सरहद देदूसर में दोनों युवकों को छोड़कर भाग गए।
इस घटना के संबंध में प्रार्थी श्री हुकमाराम पुत्र ठाकराराम जाट निवासी बीजराड़ की रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 13/03.03.25 धारा 126 (2), 115(2), 140(3), 307, 3 (5) बीएनएस में दर्ज किया जाकर अपराधियों की सरगर्मी से तलाश शुरू की गई।
गठित टीमों द्वारा मुल्जिमानों की तलाश करते हुए मुल्जिम बांकाराम पुत्र देवाराम जाति जाट निवासी हाथीतला को पुलिस थाना धनाउ क्षेत्र के तालसर में कृष्ण का तला में रेत के धोरों में पुलिस थाना बीजराड़ व पुलिस थाना धनाउ की संयुक्त टीमों द्वारा 4-5 किलोमीटर पैदल पीछा कर पकड़ने में कामयाबी हासिल की तथा अन्य दो सरीक मुल्जिम महेंद्र पुत्र जोगाराम सारण जाति जाट निवासी हाथीतला, व दिनेश थौरी निवासी बाड़मेर को जिला स्पेशल टीम बाड़मेर की सहायता से बाड़मेर से दस्तयाब कर घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार नंबर आरजे 04 सीए 7704 को बरामद किया तथा अपहरित सोहन का मोबाइल फोन मुल्जिम बांकाराम के कब्जे से बरामद किया गया। प्रकरण में तीनों मुल्जिमानों को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ व अनुसंधान किया जा रहा है।