MOJ JI दुनिया

MOJ JI दुनिया HEERA RAM CHOHAN

07/09/2024

*💐आज का मनुष्यों के सुखी दुःखी होने के कारणो पर विशेष चिंतन💐*
*👌मानव जीवन में जैसे व्यक्ति शत्रु का दोष बड़ी तत्परता से खोज निकालता है ऐसे हीअपने मन की कमजोरियाँ खोजकर उन्हें दूर करे तो वह महापुरुष बन जायेगा,भगवन्नाम का गुंजन करके भगवद् रस में शांत होने लगे तो दोष दूर होने लगते हैं, जीवन में प्रसन्न रहने का सूत्र यही है कि हम सम्बन्धों में किसी सेअधिक अपेक्षाएँ न रखेंअपेक्षायें करना ही दुःख का कारण हैं कई बार हम सम्बन्धियों पर बहुतअधिक निर्भर रहते हैंऔर ऐसा सोचते हैं कि सम्बन्धियों से सहायता मिलेगीऔर वे हमारी संवेदनाओं को समझेंगे इस प्रकार कीअनेकअपेक्षाएँऔरआशाएँ हमारे कष्ट का कारण बनती है,इस लिए जो सुधीजन हैंवोकर्तव्य बुद्धि से दूसरों के साथ व्यवहार करते हैं,राग अर्थात्आसक्त भावअथवा स्वार्थ बुद्धि से नहींअपेक्षा जहाँ है वहीं दुःख की भी सम्भावना हैऔर जहाँअपेक्षा नहीं हैवहाँ विषाद का कोई भय नहीं है,हमारे दु:खों का मूल कारण है हमारीअसीमित कामनाएँ हैं,शुभ शुक्रवार को प्रातःकाल कीअमृत वेला में शुख धन धान्य की देवी मातालक्ष्मी की कृपा सभी प्रिय सुधीय जनो केकल्यार्थ पूजाआराधना वंदना के साथ👍*
*सुप्रभातम*

इनके साथ Barmer Ki Baat – मुझे अभी-अभी इनके उभरते हुए फ़ैन्स में शामिल किया गया है! 🎉
06/09/2024

इनके साथ Barmer Ki Baat – मुझे अभी-अभी इनके उभरते हुए फ़ैन्स में शामिल किया गया है! 🎉

15/08/2024

*🇮🇳 राष्ट्र गीत 🇮🇳*

*जन गण मन आधीनायक जय है....*
*भारत भाग्य विधाता*
*पंजाब सिंध गुजरात मराठा*
*द्रविड़ उत्कल बंगा*

*विंध्य हिमालय*
*यमुना गंगा*
*उच्चल*
*जलधी तिरंगा*
*तव शुभ नामे जागे*
*तव शुभ आशीष मागे*
*गाहे तव जय गाथा*

*जन गण मंगल दायक जय है* *भारत भाग्य विधाता*
*जय है*
*जय है*
*जय जय जय जय है*

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
**
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

“चुण्डावत मांगी सैनानी सिर काट दे दियो क्षत्राणी”राजस्थान के इतिहास की वह घटना जब एक राजपूत रानी विवाह के सिर्फ सात दिन ...
29/04/2024

“चुण्डावत मांगी सैनानी सिर काट दे दियो क्षत्राणी”

राजस्थान के इतिहास की वह घटना जब एक राजपूत रानी विवाह के सिर्फ सात दिन बाद आपने शीश अपने हाथो से काट कर युद्ध में जाने को तैयार अपने को भिजवा दिया ताकि उनका पति नयी नवेली पत्नी की खूबसूरती में उलझ कर अपना कर्तव्य न भूले

हाड़ी रानी जिसने युद्ध में जाते अपने पति को निशानी मांगने पर अपना सिर काट कर भिजवा दिया था यह रानी बूंदी के हाडा शासक की बेटी थी और उदयपुर (मेवाड़) के सलुम्बर ठिकाने के रावत लुणा जी चुण्डावत की रानी थी

जिनकी शादी का गठ्जोडा खुलने से पहले ही उसके पति रावत चुण्डावत को मेवाड़ के महाराणा राज सिंह (1653-1681) का औरंगजेब के खिलाफ मेवाड़ की रक्षार्थ युद्ध का फरमान मिला

नई-नई शादी होने और अपनी रूपवती पत्नी को छोड़ कर रावत चुण्डावत का तुंरत युद्ध में जाने का मन नही हो रहा था यह बात रानी को पता लगते ही उसने तुंरत रावत जी को मेवाड़ की रक्षार्थ जाने व वीरता पूर्वक युद्ध करने का आग्रह किया

युद्ध में जाते रावत चुण्डावत पत्नी मोह नही त्याग पा रहे थे सो युद्ध में जाते समय उन्होंने अपने सेवक को रानी के रणवास में भेज रानी की कोई निशानी लाने को कहा

सेवक के निशानी मांगने पर रानी ने यह सोच कर कि कहीं उसके पति पत्नीमोह में युद्ध से विमुख न हो जाए या वीरता नही प्रदर्शित कर पाए इसी आशंका के चलते इस वीर रानी ने अपना शीश काट कर ही निशानी के तौर पर भेज दिया ताकि उसका पति अब उसका मोह त्याग निर्भय होकर अपनी मातृभूमि के लिए युद्ध कर सके

और रावत चुण्डावत ने अपनी पत्नी का कटा शीश गले में लटका औरंगजेब की सेना के साथ भयंकर युद्ध किया
अपने बंधन से मुक्त होकर उन्होंने अद्वतीय शौर्य दिखाया और वीरता पूर्वक लड़ते हुए अपनी मातृभूमि के लिए वीर गति हो गए और दूसरे राजपूतो के की भांति वो भी वीर गति को प्राप्त होकर एक अमर कहानी लिख गए.....
#इतिहासनामा #सम्राट_पृथ्वीराज_चौहान

"बूंदी राव सुरतन सिंह हाड़ा से संबंधित एक ऐतिहासिक भ्रम"इन्हें राव सुल्तान सिंह हाड़ा के नाम से भी जाना जाता है।भारत का ...
26/02/2024

"बूंदी राव सुरतन सिंह हाड़ा से संबंधित एक ऐतिहासिक भ्रम"

इन्हें राव सुल्तान सिंह हाड़ा के नाम से भी जाना जाता है।
भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप धारावाहिक में बूंदी के राव सुरतन सिंह हाड़ा को बेहद खराब तरह से दर्शाया गया था। अब जानते हैं वास्तविकता....

1554 ई. में राव सुरतन ने किसी कुसूर पर नाराज़ होकर अपने सामंत सहसमल हाड़ा व सांतल की आँखें फुड़वा दीं। इस कुकृत्य की ख़बर जब मेवाड़ नरेश को लगी, तो महाराणा उदयसिंह जी ने फ़ौरन राव सुरतन हाड़ा को बूंदी की राजगद्दी से खारिज कर राव सुर्जन हाड़ा को बूंदी का राज दिलाया।

राव सुर्जन हाड़ा वीर अर्जुन हाडा (चित्तौड़ के दूसरे साके में वीरगति पाने वाले) के पुत्र थे।

सगारथ झल्लन के हित सोध, बढ्यो मरुमाल महीप विरोध।
पदच्युत बुन्दियतें सुल्तान, दियो नृप सुर्जन को वह थान।।

कुछ वर्षों बाद राव सुरतन हाड़ा मेवाड़ आए और अपनी पुत्री शाहमति बाई हाड़ा का विवाह कुँवर प्रताप से करवाकर महाराणा उदयसिंह जी से अपने अपराधों की क्षमा मांगी, पर ऐसा करने के बाद भी उन्हें बूंदी का राज नहीं मिला। इन्हीं रानी शाहमति बाई हाड़ा से महाराणा प्रताप के पुत्र पुरणमल हुए, जिनके वंशज पुरावत कहलाते हैं।

'मां मुझे कोख मे ही रहने दो'डरती हूं बाहर आने से ,मां मुझे कोख मे ही रहने दो।पग पग वहशी गिद्ध बैठे हैं,मां मुझे कोख में ...
16/01/2024

'मां मुझे कोख मे ही रहने दो'

डरती हूं बाहर आने से ,
मां मुझे कोख मे ही रहने दो।
पग पग वहशी गिद्ध बैठे हैं,
मां मुझे कोख में ही मरने दो।

कदम पड़ा धरती पर जैसे,
मिले मुझे उपहार मे ताने।
लोग देने लगे नसीहत,
फिर से लगे बाते बनाने।
मत करना फिर सौदा मेरा,
खुशी- खुशी विदा होने दो।
डरती हूं बाहर आने से ,
मां मुझे कोख मे ही रहने दो।

बेटा जैसा समझा नहीं,
बेटी का हक भी मिला नहीं।
मेरे सपनों का पंछी भी,
आसानी से कभी उड़ा नहीं।
खुशियां हुई दामन से दूर ,
जी भर कर आंसू बहने दो।
डरती हूं बाहर आने से ,
मां मुझे कोख मे ही रहने दो।

बाहर भी निकली लोगों ने,
कामुक भरी नजरों से देखा।
मंजिल तक जाने से पहले,
कौन? खींच गया लक्ष्मण रेखा।
पंछी नहीं मैं पिंजरे की,
खुले अम्बर में उड़ने दो,
डरती हूं बाहर आने से ,
मां मुझे कोख मे ही रहने दो।

रीत पुरानी कैसी है ये?
बेटी सिर पर बोझ होती है।
जीते जी ससुराल में भी,
सिसक सिसक कर वो रोती है।
सदा ही चुप रहना सीखा,
अब तो मुझे कुछ कहने दो।
डरती हूं बाहर आने से ,
मां मुझे कोख मे ही रहने दो।

चाहा कुछ बड़ा करना तो,
अपनों ने तब हाथ छुड़ाएं।
छूना चाहा अम्बर को तो,
पैर जमीन पर डगमगाए।
लड़की हूं बढ़ सकती हूं,
निरंतर आगे बढ़ने दो।
डरती हूं बाहर आने से ,
मां मुझे कोख मे ही रहने दो।

बेटा- बेटी एक विधान,
फिर भी क्यों भेद करते हो।
बेटी बचाओ और पढ़ाओ,
क्यों बनावटी खेद करते हो।
छोड़ो हम पर हावी होना,
सुखी माहौल में पलने दो।
डरती हूं बाहर आने से ,
मां मुझे कोख मे ही रहने दो।

©

फाँसी से पहले पूरी की जानेवाली प्रक्रिया...किताब की जानकारी कमेंट बॉक्स में...
29/12/2023

फाँसी से पहले पूरी की जानेवाली प्रक्रिया...

किताब की जानकारी कमेंट बॉक्स में...

आप हमारे बीच नहीं रहे, आपकी कमी हम सभी को रहेगी। इस दुःखद घटना को हम कभी नहीं भुला पाएंगे।ईश्वर आपकी दिवगंत आत्मा को शां...
05/12/2023

आप हमारे बीच नहीं रहे, आपकी कमी हम सभी को रहेगी। इस दुःखद घटना को हम कभी नहीं भुला पाएंगे।

ईश्वर आपकी दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान करे व परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की हिम्मत दे।

ॐ शांति
भावभीनी श्रद्धांजलि😭 Miss You Sukhdev Singh Ji

09/09/2023

ओ३म्।।
#छुआछूत_षड़यंत्र
भारत मे कभी छुआछुत था रहा ही नहीं प्राचीन समय से ना जातियाँ भेदभाव का कारण होती थी।
चलिए हजारो साल पुराना इतिहास पढ़ते हैं।

🚩 #️सम्राट_शांतनु ने विवाह किया एक मछवारे की पुत्री सत्यवती से।उनका बेटा ही राजा बने इसलिए भीष्म ने विवाह न करके,आजीवन संतानहीन रहने की भीष्म प्रतिज्ञा की।
🚩सत्यवती के बेटे बाद में क्षत्रिय बन गए, जिनके लिए #भीष्म आजीवन अविवाहित रहे, क्या उनका शोषण होता होगा?
🚩 #महाभारत लिखने वाले #वेदव्यास भी मछवारे थे, पर महर्षि बन गए, गुरुकुल चलाते थे वो।
🚩 #विदुर, जिन्हें महा पंडित कहा जाता है वो एक दासी के पुत्र थे, #हस्तिनापुर के महामंत्री बने, उनकी लिखी हुई #विदुर_नीति, राजनीति का एक महाग्रन्थ है।

🚩भीम ने वनवासी हिडिम्बा से विवाह किया।

🚩श्री कृष्ण दूध का व्यवसाय करने वालों के परिवार से थे,

🚩उनके भाई बलराम खेती करते थे, हमेशा हल साथ रखते थे।

🚩 #यादव क्षत्रिय रहे हैं, कई प्रान्तों पर शासन किया और #श्री_कृष्ण सबके पूजनीय हैं, गीता जैसा ग्रन्थ विश्व को दिया।

🚩 #श्री_राम के साथ वनवासी #निषादराज गुरुकुल में पढ़ते थे।

🚩उनके पुत्र लव कुश #महर्षि_वाल्मीकि के गुरुकुल में पढ़े जो वनवासी थे

✅️तो ये हो गयी #वैदिक_काल की बात, स्पष्ट है कोई किसी का शोषण नहीं करता था,सबको शिक्षा का अधिकार था, कोई भी पद तक पहुंच सकता था अपनी योग्यता के अनुसार।

🚩वर्ण सिर्फ काम के आधार पर थे वो बदले जा सकते थे, जिसको आज इकोनॉमिक्स में #डिवीज़न_ऑफ़_लेबर कहते हैं वो ही।

🚩प्राचीन भारत की बात करें, तो भारत के सबसे बड़े जनपद मगध पर जिस नन्द वंश का राज रहा वो जाति से नाई थे ।

🚩 #नन्द_वंश की शुरुवात महापद्मनंद ने की थी जो की राजा के नाई थे। बाद में वो राजा बन गए फिर उनके बेटे भी, बाद में सभी क्षत्रिय ही कहलाये।

🚩उसके बाद मौर्य वंश का पूरे देश पर राज हुआ, जिसकी शुरुआत #चन्द्रगुप्त से हुई,जो कि एक मोर पालने वाले परिवार से थे और एक ब्राह्मण #चाणक्य ने उन्हें पूरे देश का सम्राट बनाया । 506 साल देश पर मौर्यों का राज रहा।

🚩फिर #गुप्त_वंश का राज हुआ, जो कि घोड़े का अस्तबल चलाते थे और घोड़ों का व्यापार करते थे।140 साल देश पर गुप्ताओं का राज रहा।

🚩केवल पुष्यमित्र शुंग के 36 साल के राज को छोड़ कर 92% समय प्राचीन काल में देश में शासन उन्ही का रहा, जिन्हें आज दलित पिछड़ा कहते हैं तो शोषण कहां से हो गया? यहां भी कोई शोषण वाली बात नहीं है।

🚩फिर शुरू होता है मध्यकालीन भारत का समय जो सन 1100- 1750 तक है, इस दौरान अधिकतर समय, अधिकतर जगह मुस्लिम आक्रमणकारियो का समय रहा और कुछ स्थानों पर उनका शासन भी चला।

🚩अंत में मराठों का उदय हुआ, बाजी राव पेशवा जो कि ब्राह्मण थे, ने गाय चराने वाले गायकवाड़ को गुजरात का राजा बनाया, चरवाहा जाति के होलकर को मालवा का राजा बनाया।

🚩 #अहिल्या_बाई होलकर खुद बहुत बड़ी शिवभक्त थी। ढेरों मंदिर गुरुकुल उन्होंने बनवाये।

🚩 #मीरा_बाई जो कि राजपूत थी, उनके गुरु एक चर्मकार #रविदास थे और रविदास के गुरु ब्राह्मण #रामानंद थे|।

✅️यहां भी शोषण वाली बात कहीं नहीं है।

🚩मुग़ल काल से देश में गंदगी शुरू हो गई और यहां से #पर्दा_प्रथा, गुलाम प्रथा, बाल विवाह जैसी चीजें शुरू होती हैं।

🚩1800 -1947 तक अंग्रेजो के शासन रहा और यहीं से जातिवाद शुरू हुआ । जो उन्होंने #फूट_डालो और #राज_करो की नीति के तहत किया।

🚩अंग्रेज अधिकारी निकोलस डार्क की किताब " #कास्ट_ऑफ़_माइंड" में मिल जाएगा कि कैसे अंग्रेजों ने जातिवाद, छुआछूत को बढ़ाया और कैसे स्वार्थी भारतीय नेताओं ने अपने स्वार्थ में इसका राजनीतिकरण किया।

🚩इन हजारों सालों के इतिहास में देश में कई विदेशी आये जिन्होंने भारत की सामाजिक स्थिति पर किताबें लिखी हैं, जैसे कि मेगास्थनीज ने इंडिका लिखी, फाहियान, ह्यू सांग और अलबरूनी जैसे कई और लेखको में से किसी ने भी नहीं लिखा की यहां किसी का शोषण होता था।

🚩 #योगी_आदित्यनाथ जो ब्राह्मण नहीं हैं, गोरखपुर मंदिर के महंत हैं, पिछड़ी जाति की उमा भारती महा मंडलेश्वर रही हैं। #जन्म_आधारित_जाति को छुआछुत व्यवस्था हिन्दुओ को कमजोर करने के लिए लाई गई थी।

इसलिए भारतीय होने पर गर्व करें और घृणा, द्वेष और भेदभाव के षड्यंत्रों से खुद भी बचें और औरों को भी बचाएं।

*Landing 🛬 Successful 🍫🥳**वर्षों की मेहनत रंग लाई, हिंदुस्तान 🇮🇳 ने चांद 🌙 पर अपनी विजय पताका फहराई**आप सबको हार्दिक शुभ...
23/08/2023

*Landing 🛬 Successful 🍫🥳*

*वर्षों की मेहनत रंग लाई, हिंदुस्तान 🇮🇳 ने चांद 🌙 पर अपनी विजय पताका फहराई*

*आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं*
हीरा राम माजीराना
🚩🚩

15/08/2023

Senior secondary School beri gaon

*🌹जय जोहार साथियों 🌹**💐विश्व आदिवासी दिवस  पर देश के तमाम गणवीरो ,माता ,बहिनो , को लाख लाख जोहार बधाई और शुभकामनाएं अपने...
09/08/2023

*🌹जय जोहार साथियों 🌹*

*💐विश्व आदिवासी दिवस पर देश के तमाम गणवीरो ,माता ,बहिनो , को लाख लाख जोहार बधाई और शुभकामनाएं अपने त्यौहार को दिल से मनाए और लोगों को अधिक से अधिक आदिवासी दिवस के बारे में बताए अपने सोए हुए स्वाभिमान को जगाए,अपने हक अधिकार,संस्कृति और जल जमीन जंगल की लडाई में अपनी भागीदारी बनाये 💐🙏🏻*

*जोर जुल्म की टक्कर में जोहार हमारा नारा है🏹🏹*
*🍁 आदिवासी जसवंत भील*

Address

Nh-68 Sanawada Khurd Road BERI GOAN GUDAMALANI
Barmer
344031

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MOJ JI दुनिया posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category