28/03/2026
गैस की किल्लत क़ो हथियार बना पैसे जुटाने मे लगे इण्डेन गैस एजेंसी बाजपुर के कर्मचारी व ठेकेदार
बाजपुर। जहां एक और गैस की किल्लत को लेकर आम जनमानस में असमंजस की स्थिति बनी हुई है तो वही इंडियन गैस एजेंसी के मैनेजर एवं कर्मचारी गण इस आपदा को अवसर मानकर गैस सिलेंडर पर दुगने से ज्यादा पैसे लेकर के आराम से सिलेंडर बेचने का काम कर रहे हैं। अनाज मंडी स्थित गैस वितरण स्थान पर पहुंच रही आम जनता को इन कर्मचारियों के द्वारा अनेक प्रकार के बहाने बनाकर वापस भेज दिया जाता है। और जैसे ही गैस की गाड़ी आती है उनके कर्मचारी पहले से तय हैं वह अपनी गैस वितरण गाड़ी या रिक्शा को लगाकर गैस सिलेंडरों को बाईपास करने का काम कर देते हैं एवं यह रिक्शा चालक एवं गाड़ी वाले जिन सिलेंडरों को होम डिलीवरी के नाम पर लेकर जाते हैं उन घरों तक सिलेंडर पहुंच ही नहीं पाते। इस आपदा के समय में अनाज मंडी स्थित गैस एजेंसी पर कुछ लोग आपदा को अवसर मानकर पैसे जुटाना का काम कर रहे हैं।
देखना गलत लव होगा कि क्या प्रशासन पूरी टीम को लगाकर भी गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कुछ कर पायेगा या फिर जब तक गैस की कीमत रहेगी तब तक यह उक्त लोग अपनी मनमानी कर इसी तरह सिलेंडरों की कालाबाज़ारी करते रहेंगे।
Uttarakhand DIPR
Resham Singh Yadav
Sukhdev Singh Namdhari