17/11/2025
#कौशाम्बी कल उदादेवी पासी जी के शहादत दिवस के अवसर पर भाई विक्रम पासी जी द्वारा आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुआ!! लोगो को संबोधित करते हुए बताया कि उदादेवी किसी एक जाति विशेष की नहीं है बल्कि हर बेटी के लिए लौह है प्रेरणा है स्वाभिमान है!! इस देश की आजादी के लिए उन्होंने 36 अंग्रेजों को मौत के घाट उतारने का काम किया था आज उनको सिर्फ पासी समाज के लोग ही नहीं याद करते बल्कि समूचे भारत में हर जाति धर्म मजहब के लोग उन्हें याद करते हैं!! अपने बच्चो को पढ़ाने पे जोर देना होगा चाहे बेटी हो या बेटा जब वो पढ़ लिखकर आगे आयेंगे तो वो अपने हक और अधिकार की बात खुद करेंगे और नतीजा ये निकलेगा की समाज आगे बढ़ेगा और संगठित होगा !!कोई भी लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट होना पड़ेगा तभी लड़ाई को हम लोग जीत पाएंगे!! समाज को नशा मुक्त बनाना होगा हमारी हार का कारण नशा बनता जा रहा है चाहे वो जिस दिशा में हो नशा मुक्त समाज की स्थापना करनी पड़ेगी तब हम और आप अपने महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि दे पाएंगे!!लगातार हमारे समाज के लोगों की हत्या हो रही है और रीजन सिर्फ ये की हम लोग इक्कठा नहीं है सब लोग एक हो जाइए तभी हम लोग समाज को आगे ले जा पाएंगे!!
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बड़े भाई आनंद मोहन पटेल जी,मनका प्रशाद पासी जी, अनिल यादव जी, अभिषेक पासी जी, सुरेंद्र पासी जी, संजय सरोज जी, अरुण भारती जी, मनीष पासी जी, विनय पासी जी,राकेश कुमार जी, गोविंद सरोज जी, कुलदीप पासी जी,करन पासी जी, शिव सागर पासी,मान सिंह पटेल व तमाम काफी संख्या में साथी उपस्थित रहे!!जय महाराजा सुहेलदेव पासी ोड़ ोड़