06/05/2026
*डीग जिले से सलीम खान*
*डीग जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. के निर्देशन में यातयात शाखा डीग की कार्यवाही*
*जिला पुलिस डीग ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 138 वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर की गई सख्त कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक डीग श्री शरण गोपीनाथ के निर्देशन में आज जिला पुलिस की यातायात शाखा द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत यातायात शाखा द्वारा जिले के विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग की गई, जिसमें कुल 138 वाहन चालकों के चालान काटकर सख्त संदेश दिया ।।
*की गई प्रमुख कार्यवाही का विवरण:*
1. *ओवरस्पीडिंग पर लगाम:* अभियान के दौरान सर्वाधिक 69 चालान तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध किए गए।
2. *दोपहिया सुरक्षा:* बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 55 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षा नियमों की पालना की हिदायत दी गई।
3. *राजमार्गों पर अतिक्रमण:* राजमार्गों पर अवैध रूप से वाहन पार्क कर बाधा उत्पन्न करने वाले 05 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
4. *नशे में ड्राइविंग:* शराब पीकर वाहन चलाकर खुद और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले 03 चालकों के विरुद्ध 185 MV act में सख्त कार्रवाई की गई।
5. *अन्य उल्लंघन:* इसके अतिरिक्त क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर 03, बिना सीट बेल्ट के 02 और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले 01 चालक का चालान काटा गया।
*डीग पुलिस का संदेश:*
डीग पुलिस की जिलावासियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करें। पुलिस का मुख्य उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि जिले की सड़कों को सुरक्षित बनाना और दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकना है। इसलिए यातायात नियमों का पालन करे।