16/12/2022
BARAIKALA farmer producer company (F.P.O ) किसानों के हितों की रक्षार्थ हेतु भारत सरकार द्वारा संवर्धित एवं पंजीकृत कृषि व्यवसायिक संस्था है | जिसका मुख्य उद्देश्य अपने किसानो की आमदनी को बढ़ाना है | FPO द्वारा किसानों को प्रमाणित बीज , उर्वरक , कृषि यंत्रों की आपूर्ति संग भंडारण , प्रसंस्करण , विपणन जैसी मूलभूत सुवधायें प्रदान की जाती है साथ ही किसानों को सक्षम बनाने हेतु प्रशिक्षण , कृषि परामर्श , वित्तीय सहयोग , सस्ता लोन , उद्योग स्थापना , रोजगार एवं उत्पाद हेतु मार्केट लिंकेज के अवसर प्रदान करता है | BARAIKALA farmer producer company FPO का मुख्य कार्यालय बराई कला, चंडी पुर कसमार जिला बोकारो झारखंड है | अगर आप भी किसान है या आधुनिक खेती बारी करने में रूचि रखते हैं तो जुड़े रहिये हमारे समूह से,किसान उत्पादक संगठन में आपका स्वागत है l