Agricultural Produce Market Committee Chamba

Agricultural Produce Market Committee Chamba official page

हमारा नज़रिया :-
चम्बा जिले में किसानों की समृद्धि।
हमारा विशेष कार्य :-
किसानों को कुशल, प्रभावी और सुलभ विपणन सुविधाएं प्रदान करना.

एपीएमसी चम्बा अध्यक्ष ललित ठाकुर ने प्रस्तावित सब मार्केट यार्ड पांगी स्थल का किया निरीक्षणआज एपीएमसी चम्बा के अध्यक्ष ल...
25/06/2026

एपीएमसी चम्बा अध्यक्ष ललित ठाकुर ने प्रस्तावित सब मार्केट यार्ड पांगी स्थल का किया निरीक्षण
आज एपीएमसी चम्बा के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पांगी में प्रस्तावित सब मार्केट यार्ड के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता (XEN), कनिष्ठ अभियंता (JE), तहसीलदार पांगी, वन विभाग, उद्यान विभाग (हॉर्टिकल्चर) तथा एसएमएस एग्रीकल्चर (SMS Agriculture) भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित मंडी स्थल एवं आगामी कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बताया गया कि सब मार्केट यार्ड पांगी के निर्माण हेतु ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया 27 जून 2026 से शुरू होने जा रही है। सभी विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद जल्द ही मंडी निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
इस दौरान तहसीलदार पांगी को भी निर्देश दिए गए कि विभाग को शीघ्र निशानदेही उपलब्ध करवाई जाए, ताकि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।
एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर ने कहा कि पांगी घाटी में सब मार्केट यार्ड बनने से क्षेत्र के किसानों, बागवानों एवं स्थानीय लोगों को अपनी कृषि और बागवानी उपज के विपणन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इससे उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए घाटी से बाहर नहीं जाना पड़ेगा तथा समय और परिवहन व्यय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के किसानों और बागवानों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी।
Himachal Pradesh State Agricultural Marketing Board, Shimla Lalit Thakur Lalit Thakur Mittal Kumar Tarun Thakur Bhanu Pratap Singh Ankur Sharma

10/06/2026
With Himachal Pradesh State Agricultural Marketing Board, Shimla – I'm on a streak! I've been a top fan for 8 months in ...
18/03/2026

With Himachal Pradesh State Agricultural Marketing Board, Shimla – I'm on a streak! I've been a top fan for 8 months in a row. 🎉

हिमाचल प्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम, के तहत अधिसूचित वस्तुओं के थोक-खुदरा व्यापार पर निगरानी से दामों में आएगी कमी, स्था...
19/01/2026

हिमाचल प्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम, के तहत अधिसूचित वस्तुओं के थोक-खुदरा व्यापार पर निगरानी से दामों में आएगी कमी, स्थानीय खरीदारों को मिलेगा सीधा आर्थिक लाभ
​चंबा, 19 जनवरी 2026
​हिमाचल प्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम, के प्रावधानों के अंतर्गत कृषि उपज के व्यवस्थित विपणन, मूल्य नियंत्रण एवं उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के उद्देश्य से कृषि उपज मंडी समिति, चंबा की वित्त वर्ष 2026-27 की बजट बैठक दिनांक 19 जनवरी 2026 को समिति कार्यालय बालू में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री ललित ठाकुर, अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी समिति, चंबा द्वारा की गई।
​बैठक की कार्यवाही का संचालन श्री भानु प्रताप सिंह, सचिव, कृषि उपज मंडी समिति, चंबा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सचिव द्वारा समिति के समक्ष वित्त वर्ष 2025-26 की आय एवं व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिस पर समिति सदस्यों द्वारा गहन विचार-विमर्श किया गया।
​बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हिमाचल प्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम, की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत अधिसूचित क्षेत्र, जिला चंबा में सभी अधिसूचित वस्तुओं के ऐसे थोक एवं खुदरा व्यापारी, जो निर्धारित खुदरा सीमा से अधिक व्यापार कर रहे हैं, उनका कृषि उपज मंडी समिति, चंबा में पंजीकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा सके।
​समिति ने स्पष्ट किया कि अधिनियम के तहत थोक एवं खुदरा व्यापार पर प्रभावी निगरानी से अनियमित एवं अपंजीकृत व्यापार पर नियंत्रण स्थापित होगा, जिससे बाजार में मूल्य स्थिरता एवं पारदर्शिता आएगी। इसके परिणामस्वरूप अधिसूचित वस्तुओं के दामों में कमी आने की संभावना है, जिसका सीधा आर्थिक लाभ स्थानीय खरीदारों एवं उपभोक्ताओं को प्राप्त होगा।

​इसके अतिरिक्त समिति द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि कृषि उपज मंडी अधिनियम, के अंतर्गत अधिसूचित वस्तुओं का किसी भी प्रकार का परिवहन बिना विधिवत पक्का बिल/वैध विक्रय पर्ची के नहीं किया जाएगा। बिना पक्का बिल के परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति/व्यापारी के विरुद्ध अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

​कृषि उपज मंडी समिति, चंबा ने सभी संबंधित व्यापारियों से हिमाचल प्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम, के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ता हित में समिति के साथ सहयोग करने की अपील की है।
Himachal Pradesh State Agricultural Marketing Board, Shimla Lalit Thakur Bhanu Pratap Singh Lalit Thakur 𝑭𝒐𝒍𝒍𝒐𝒘𝒆𝒓𝒔.

तीसा के विकास में नया अध्याय! सब-मार्केट यार्ड लगभग तैयार ​आज कृषि उपज मंडी समिति (APMC) चंबा के अध्यक्ष  Lalit Thakur  ...
03/01/2026

तीसा के विकास में नया अध्याय! सब-मार्केट यार्ड लगभग तैयार
​आज कृषि उपज मंडी समिति (APMC) चंबा के अध्यक्ष Lalit Thakur जी ने तीसा में निर्माणाधीन सब-मार्केट यार्ड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य नसीव राणा जी और देव राज जी , APMC सचिव Bhanu Pratap Singh और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
​निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यह आधुनिक सुविधा तीसा के किसानों और व्यापारियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी।
​ इस सब-मार्केट यार्ड की मुख्य विशेषताएं:
✅ 6 दुकानें (Shops)
✅ 2 ऑफिस रूम (Office Rooms)
✅ 1 विशाल प्रांगण (Courtyard)
​​"किसानों का कल्याण और उन्हें उनकी उपज का सही दाम दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। तीसा में सब-मार्केट यार्ड का निर्माण पूरा होना हमारे लिए खुशी का विषय है। अब हमारे किसान भाइयों और बागवानों को अपनी फसल बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह मंडी न केवल सुविधाएं देगी, बल्कि तीसा के आर्थिक विकास में भी मील का पत्थर साबित होगी। हम इसे जल्द ही जनता को समर्पित करेंगे।"
​ Himachal Pradesh State Agricultural Marketing Board, Shimla

🍎 कृषि उपज मंडी समिति चंबा में त्रैमासिक बैठक सम्पन्न, आय-व्यय की समीक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा​आज क...
09/12/2025

🍎 कृषि उपज मंडी समिति चंबा में त्रैमासिक बैठक सम्पन्न, आय-व्यय की समीक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
​आज कृषि उपज मंडी समिति चंबा के कार्यालय में त्रैमासिक बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री ललित ठाकुर जी ने की। इस अवसर पर समिति के सचिव व समस्त कर्मचारियों सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे और सक्रिय रूप से चर्चा में भाग लिया।
​📊 मुख्य बिंदु और चर्चाएँ
​बैठक के दौरान कृषि उपज से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से, गत वर्ष (2025) हुए आय-व्यय के विस्तृत ब्यौरे पर चर्चा की गई और समिति के वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त, आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भी चर्चा की गई और आगामी योजनाओं के लिए बजट प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।
​सदस्यों ने मंडी संचालन, किसानों की सुविधाओं, पारदर्शिता, अधोसंरचना सुधार तथा भविष्य की योजनाओं पर अपने-अपने सुझाव साझा किए। किसान हितों को प्राथमिकता देते हुए मंडी व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने पर सहमति बनी।
​🛠️ सुविधा विस्तार और सुदृढ़ीकरण
​इसके अतिरिक्त, मंडी परिसर में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार, बेहतर खरीद व्यवस्था, तौल-कांटे की सुचारू व्यवस्था, स्वच्छता, तथा डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने जैसे बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने सहयोगपूर्ण वातावरण में रचनात्मक सुझाव प्रदान किए।
​🤝 अध्यक्ष का वक्तव्य
​अध्यक्ष ललित ठाकुर जी ने कहा कि मंडी समिति का मुख्य उद्देश्य किसानों को बेहतर सुविधा एवं पारदर्शी व्यवस्था प्रदान करना है। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे सामूहिक प्रयासों से ही कृषि उपज मंडी को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है।
​बैठक सकारात्मक माहौल में सम्पन्न हुई और यह उम्मीद जताई गई कि लिए गए वित्तीय व प्रशासनिक निर्णय किसानों और व्यापारियों दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे।

Lalit Thakur fans Lalit Thakur Himachal Pradesh State Agricultural Marketing Board, Shimla

Address

Sabji Mandi Balu, Near RTO Office
Chamba
176310

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Agricultural Produce Market Committee Chamba posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category