15/01/2023
शक्तिस्वरूपा बहनो एवं देवतुल्य भाइयो,
आप सभी को सादर प्रणाम मिले,
आगे आप सभी को सादर सूचित एवं आमंत्रित किया जाता है कि गायत्री प्रज्ञा पीठ,मारिया कान्वेंट स्कूल के पीछे,छोटा बाज़ार चिरमिरी में आज दिनांक 15:01:23 से दिनांक 21:01:23 तक सप्तदिवसीय गायत्री महायज्ञ ,प्रज्ञा पुराण, एवं छात्रों की प्रतिभा संवर्धन एवं व्यक्तित्व परिष्कार की विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम को संचालित करने शांतिकुंज हरिद्वार के देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मनीषीगण पधार चुके हैँ। इस हेतु विशाल मंगल कलश यात्रा आज दिनांक 15:01:23 को प्रातः 11:00 गायत्री मंदिर ,मरिया कान्वेंट स्कूल के पीछे छोटा बाज़ार से निकलेगी और उड़िया तुर्रा से जल लेते हुए,शम्भू चौक होते हुए मेन रोड छोटा बाज़ार,अग्रवाल मेडिकल स्टोर,मेन रोड बड़ा बाज़ार बस स्टैंड होते हुए,श्री प्रणव चक्रवर्ती जी की कपड़ा दुकान होते हुए तालाब रोड,कालेज के पास से होते हुए गायत्री मंदिर वापस आएगी। कृपया आप सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में मांगलिक शुभ्र वेशभूषा में,अपने परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित कलश यात्रा में एवं समस्त आध्यात्मिक,धार्मिक व सांस्कारिक कार्यक्रम में शामिल हो कर कार्यक्रम एवं अपने जीवन को सफल बनाएं एवं अपनी अगली पीढ़ी को सुसभ्य,सुसंस्कृत, सदाचारी बनावे।नोट.. इस कार्यक्रम में समस्त प्रकार के संस्कार भी कराये जाएंगे जैसे यज्ञोपवीत, पुंसवन,विद्यारम्भ,जनेऊ,दीक्षा इत्यादि जो कि पूर्णतया निःशुल्क होंगे।धन्यवाद
विनीत .. गायत्री प्रज्ञा पीठ, छोटा बाज़ार, चिरमिरी,जिला ..मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी-भरतपुर, छत्तीसगढ़