21/12/2024
पिछले दस वर्षों से, मिशन मशरूम के माध्यम से मैं ग्रामीण किसानों, महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही हूँ। यह मिशन केवल मशरूम उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वरोजगार के स्थायी अवसर प्रदान करने, सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने और आर्थिक स्थिरता लाने का एक प्रयास है।
मशरूम की उन्नत तकनीकों को सिखाकर, बाज़ार तक पहुँच दिलाकर, और पूरी तरह से मार्गदर्शन व सहयोग देकर, मैंने किसानों महिलाओं और युवाओं को एक नई दिशा देने की कोशिश की है। मिशन मशरूम का उद्देश्य है पलायन रोकना, महिलाओं को सशक्त बनाना, और युवाओं को अपने गांव में ही रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना।
मिशन मशरूम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 74099 93860 पर संपर्क कर सकते हैं।
सामाजिक उद्यमिता का उद्देश्य केवल लाभ कमाना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।