Amit kumar underiya

Amit kumar underiya Amit Kumar Underiya Rajora Khurd
Teh.-Saipau
Distt- Dholpur
Rajasthan
Pin.328027
Mob.-7891396075

 #रूपबास में विनीत जाटव अध्यापक के मकान में लगी आग  काफी सारा सामान जला  जानकारी में  हाल ही में लाखों रूपये की लागात से...
10/09/2026

#रूपबास में विनीत जाटव अध्यापक के मकान में लगी आग काफी सारा सामान जला जानकारी में हाल ही में लाखों रूपये की लागात से बनकर तैयार हुआ था

फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों ओर की गई तारबंदी में करंट दौड़ने से एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी में ...
09/09/2026

फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों ओर की गई तारबंदी में करंट दौड़ने से एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया जिसे बचाने की कोशिश में पीछे आ रहा एक बुजुर्ग भी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव #बागरैन (बयाना) निवासी सुगर सिंह जाटव मंगलवार सुबह करीब 9 बजे खेतों से वापस अपने घर लौट रहा था। रास्ते में एक खेत की मेड़ पर फसल को पशुओं से सुरक्षित रखने के लिए कंटीले तारों से बाड़ तारबंदी थी। खेत मालिक द्वारा इस तारबंदी में करंट छोड़ रखा था। रास्ते से गुजरते समय सुगर सिंह का ध्यान नहीं गया और वह अचानक तारों की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि वह मौंके पर ही गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के समय सुगर सिंह के ठीक पीछे चल रहे दान सिंह जाटव ने जैसे ही उन्हें तड़पते देखातो तुरंत बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह भी करंट के तेज प्रवाह की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौंके पर चीख- पुकार मच गई। खबर में आसपास के ग्रामीणों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह दोनों को छुड़ाया और तुरंत बयाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों का इलाज जारी है।

09/09/2026

कैसे... होगी यात्रियों की मंगलमय यात्रा रोडवेज बस स्टैंड पर तो गंदगी पसरी पडी है नीचे से बिल्डिंग में दरार भी नजर आ रही है।

हाल ही में करोड़ों की लागात से बनकर तैयार हुये #भरतपुर के #रूपबास रोडवेज बस स्टैंड की तस्वीर Government of Rajasthan CMO Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan

09/09/2026

#रूपबास नगर पालिका अन्तर्गत #अम्बेडकर भवन की तस्वीर

बिना देख रेख आवारा जानवरों का बसेरा बना Sanjna Jatav Government of Rajasthan CMO Rajasthan Dr. Ritu Banawat Bhajanlal Sharma

09/09/2026

ससुराली जनों पर लगाया बेटी की मारपीट कर हत्या करने का आरोप परिवार जन ने दी पुलिस को रिपोट

जानकारी में कोटि खेडा निवासी विजय सिंह जाटव की बेटी रश्मि की शादी करीब ढेड साल पहले #बयाना के गांव लहचौरा में हुई थी

खबर में पुलिस परिवार जनों की रिपोर्ट पर बॉडी का पोस्टमार्टम पंचनामा की कार्यवाही कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

08/09/2026

#ग्राम इब्राहिमपुर तहसील #रूपवास जिला #भरतपुर से होरीपुरा के लिए लगभग 2.5 किमी कच्ची सड़क बनी हुई। इस सड़क पर किसी प्रकार की गिट्टी तथा मौरम नहीं डली हुई है। केवल कच्चा ही रास्ता बना है। जो बरसात होने पर बेहद कीचड़ में बदल जाता है जिससे राहगीरों को आने जाने में बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। रास्ते पर निकलने वाले ट्रैक्टर इत्यादि वाहनों के आवागमन से रास्ता बेहद ही खराब हो जाता है। होरीपुरा से इब्राहिमपुर आने वाले स्कूली छात्र - छात्राओं को आने- जाने जाने में बहुत कठिनाई होती है। चिकनी मिट्टी होने के कारण हाथों में चप्पल जूते लेकर निकलना पड़ता है।

समय पर नहीं पहुंच पाते विद्यालय

जानकारी में छात्र रास्ता खराब होने के चलते इधर उधर से होकर विद्यालय पहुंचते हैं जिसमें समय लगने से समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पाते है। छात्र छात्रायें खेतों की मेंड़ से होकर निकलते हैं जिन पर बड़ी - बड़ी घास खड़ी होने से सांप बिच्छुओं का खतरा बना रहता है।

केवल वोट मांगने के लिए आते हैं नेता गण विधायक

खबर में स्थानीय गांव के लोगों की मानें तो क्षेत्रीय नेता गण और विधायक केवल वोट मांगने के लिये गांवों में आते हैं। बाद में रास्तों को देखना तो दूर की बात गांव तक नहीं आते हैं। होरीपुरा के लोग किसान, मजदूर लोग जो खेती, पहाड़ पर मजदूरी या साग सब्जी उगाने का काम करते हैं। इब्राहिमपुर में प्रति सोमवार और गुरुवार को हाट लगती है जिसमें बड़ी मुश्किल से अपने सिर पर सब्जी लाद कर हाट में बेचने के लिए आते हैं। अंत में गांव के बच्चे लोगों ने रास्ते को जिला प्रशासन से पक्का कराने की मांग की है।
CMO Rajasthan

06/09/2026

लापता युवक को ढूंढने के लिए दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी रहा

#कौलारी थाने के गांव बरा नाले के तेज बहाव में लापता अधेड़ को ढूंढने के लिए दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी और बरा नाले में टीम के द्वारा लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 #रूपबास के गांव बिनऊआ में बीते शनिवार को एक हादसा सामने आया है।  हादसा पोखर में डूबने से एक बालिका की मौं त हो गई। जानक...
05/09/2026

#रूपबास के गांव बिनऊआ में बीते शनिवार को एक हादसा सामने आया है। हादसा पोखर में डूबने से एक बालिका की मौं त हो गई। जानकारी में वह कक्षा दसवीं की स्कूल में छात्रा थी।
जानकारी अनुसार गांव निवासी राधेश्याम जाटव की पुत्री खुशी पोखर के पास से गुजर रही थी तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाकर डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही आस पास के लोगों ने बाहर निकाला जब तक उसकी मौं त हो गई। घटना हादसे से पूरे गांव में शोक छा गया है। परिवार जनों का रो- रोकर बुरा हाल है। घटना पर समाज सेवी अमित कुमार उन्देरिया रजौराखुर्द ने शोक जताकर हर संभव मदद की बात कही है।

पोखर के पानी में डूबी ईको कार   मासूस सहित चार की मौंतधौलपुर के मनियां थाना इलाके के गांव फूलपुर की घटना #धौलपुर के मनिय...
05/09/2026

पोखर के पानी में डूबी ईको कार मासूस सहित चार की मौंत

धौलपुर के मनियां थाना इलाके के गांव फूलपुर की घटना

#धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र के गांव फूलपुर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला घटना सामने आई। जानकारी में बारिश के पानी से सड़क पूरी तरह डूब जाने के कारण चालक को रास्ते का पता नहीं चला और श्रद्धालुओं से भरी उसकी ईको कार बगल बने पोखर में चली गई। घटना जानकारी में एक मासूम सहित 4 लोगों की मौंत हो गई वहीं 8 लोग घायल हो गये। बताया जाता है सभी लोग जहारवीर बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे।

ग्रामीणों ने पोखर में कूदकर बचाई लोगों की जान

ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना पोखर में छलांग लगाकर गाडी के शीशे तोड़कर उसमें बैठे लोगों को बचा लिया। खबर घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी, पुलिस प्रशासन और विधायक रोहित बौहरा, नीरजा शर्मा मौंके पर और घटना की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि बारिश के कारण पोखर का पानी सड़क पर फैल गया था, जिस कारण सड़क और पोखर साफ नहीं दिखी रही थी।

 #रूपबास के गांव बरबार जाटव बस्ती में हुआ भंडारा    लोगों ने प्रसादी का आनंद प्राप्त किया
05/09/2026

#रूपबास के गांव बरबार जाटव बस्ती में हुआ भंडारा लोगों ने प्रसादी का आनंद प्राप्त किया

Address

Rajora Khurd Saipau Dholpur
Dholpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Amit kumar underiya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category