07/02/2026
भारतीय शिक्षिका और सामाजिक कार्यकर्ता रूबल नागी को दुबई में आयोजित वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट में प्रतिष्ठित 10 लाख डॉलर का ग्लोबल टीचर प्राइज मिला है. झुग्गी बस्तियों में 800 से ज्यादा लर्निंग सेंटर्स और शैक्षणिक म्यूरल्स के जरिए शिक्षा में बदलाव लाने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया.
रूबल नागी आर्ट फाउंडेशन के माध्यम से वह अब तक 10 लाख से अधिक बच्चों तक पहुंच चुकी हैं. उन्होंने कला के जरिए उन बच्चों को पढ़ना-लिखना, विज्ञान, गणित और इतिहास सिखाया, जो कभी स्कूल नहीं जा पाए. रूबल नागी ने कहा कि यह पुरस्कार उनकी यात्रा के साथ-साथ शिक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का सम्मान है.