jai jawan jai kisan

jai jawan jai kisan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from jai jawan jai kisan, Grocers, vpo poharka Ellenabad Sirsa, Ellenabad.

25/01/2026
25/01/2026

सिरसा-ऐलनाबाद रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटे की मौत, 8 वर्षीय बच्ची घायल

सिरसा-ऐलनाबाद रोड पर गांव उमेदपुरा से मल्लेका के बीच रविवार दिनांक 25 जनवरी 2026 को एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 8 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल नंबर HR 24 AA 3604, जो ऐलनाबाद से सिरसा की ओर जा रही थी, आगे चल रही एक कार से टकरा गई। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर चली गई, जहां सामने से आ रहे ऑटो रिक्शा नंबर HR 57 A 2473 से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार छिंदरपाल (30 वर्ष) पुत्र हरभगवान, जाति कंबोज, निवासी मल्लेवाला तथा उनकी माता सुमित्रा देवी (62 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ मौजूद 8 वर्षीय बेटी घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल सिरसा में भर्ती करवाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Address

Vpo Poharka Ellenabad Sirsa
Ellenabad
125102

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when jai jawan jai kisan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category