Veerdeep Singh GKS

Veerdeep Singh GKS Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Veerdeep Singh GKS, Grocers, Chack/8DD Dhani, Gharsana.

अटारी बाघा बॉर्डर पंजाब..... 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳Attari Wagah Border Punjab.... जय जवान,जय किसान 🌾🌾🌾🌾
02/05/2026

अटारी बाघा बॉर्डर पंजाब.....
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
Attari Wagah Border Punjab....

जय जवान,जय किसान 🌾🌾🌾🌾

दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब.....
02/05/2026

दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब.....

किसानों के पावन पर्व बैसाखी की सभी साथियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं जी!    #बैसाखी  #किसान  #मजदूर
13/04/2026

किसानों के पावन पर्व बैसाखी की सभी साथियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं जी!

#बैसाखी #किसान #मजदूर

08/04/2026

इस वक्त MSP पर गेहूं बेचना सरकार ने इतना मुश्किल बना दिया है कि किसान लाइन में खड़ा रह जाए और माल बिक ही न पाए। ऊपर से कोटा भी कम कर दिया—यानी साफ संदेश: किसान चाहे जितनी मेहनत करे, उसका हक सीमित ही रहेगा।
इतना बड़ा मुद्दा… लाखों किसानों की रोज़ी-रोटी का सवाल… लेकिन विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पूरी तरह खामोश बैठी है।
श्रीगंगानगर जिले में कांग्रेस विधायको की गेहूं खरीद पर कोई टिप्पणी तक नहीं,हद है
ना सड़क पर आवाज, ना विधानसभा में ना संसद में दबाव—जैसे किसानों का दर्द कोई मुद्दा ही नहीं।
और फिर चुनाव हारने के बाद वही पुराना राग—EVM को दोष, सिस्टम को दोष…
लेकिन असली सवाल से भागना कब तक चलेगा?
👉 जब किसान MSP के लिए जूझ रहा था, तब आप कहाँ थे?
👉 जब नियम सख्त हो रहे थे, तब आपकी आवाज क्यों नहीं उठी?
सच ये है कि
जो किसान के साथ खड़ा नहीं होता,
वो जनता के भरोसे के लायक नहीं होता।
अब वक्त है—या तो किसानों के मुद्दे पर खुलकर बोलो,
या फिर हार का ठीकरा मशीनों पर फोड़ना बंद करो।

07/04/2026
आज दिनांक 6 अप्रैल (सोमवार) को ग्रामीण किसान -मजदूर समिति (जीकेएस) द्वारा सरकारी गेहूं खरीद को लेकर श्रीगंगानगर हनुमानगढ...
06/04/2026

आज दिनांक 6 अप्रैल (सोमवार) को ग्रामीण किसान -मजदूर समिति (जीकेएस) द्वारा सरकारी गेहूं खरीद को लेकर श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ जिले की कृषि उपज मंडी समितियों पर जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया।

साथियों आज जीकेएस टीम द्वारा ब्लॉक रायसिहनगर,घडसाना करनपुर,अनूपगढ़,गोलूवाला सादुलशहर,पीलीबंगा,श्रीगंगानगर जैतसर,केसरीसिंहपुर,गजसिंहपुर पदमपुर,विजयनगर,सुरतगढ़ पर ज्ञापन सौंपा कर मांग की गई की सरकार जल्द गेहूं खरीद में किसानों का आ रही समस्या का समाधान करें। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इसको लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

गेहूं खरीद पैटर्न में आ रही समस्याओं को लेकर ग्रामीण किसान मजदूर समिति (जीकेएस)प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह राजू के नेतृत्व ...
03/04/2026

गेहूं खरीद पैटर्न में आ रही समस्याओं को लेकर ग्रामीण किसान मजदूर समिति (जीकेएस)प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह राजू के नेतृत्व में किसानो ने आज जिला कलेक्टर से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञापन में प्रति बीघा 15 क्विटल के हिसाब से गेहूं खरीद करने, बरसात के कारण खराब हुए गेंहू खरीद के लिए गुणवत्ता में छूट दिए जाने,गंगानगर जिले में एमएसपी पर गेहूं खरीद लक्ष्य बढ़ाए जाने,गेहूं खरीद की वर्तमान पंजीयन व्यवस्था लागू नहीं कर पुरानी पंजीयन व्यवस्था बहाल करने,गेहूं खरीद में बिल बनाते समय जनआधार कार्ड में शामिल सदस्यों की बायोमेट्रिक की अनिवार्यता शामिल करने संबंधित मांगों को हल करने की मांग की गई । जीकेएस प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह राजू ने जिला कलेक्टर को बताया कि किसानो और व्यापारियों की एक ही मांग है कि एमएसपी पर गेहूं खरीद पुराने पैटर्न के आधार पर की जाए ताकि किसानो को गेहूं बेचने में किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े । ज्ञापन देने में जीकेएस जिलाध्यक्ष रामकुमार सहारण, जिला महासचिव वीरदीप सिंह ,जीकेएस पदमपुर ब्लॉक अध्यक्ष रिछपाल सिंह, हिंदुमलकोट ब्लॉक अध्यक्ष दलजीत सिंह बाजवा,गंगानगर ब्लॉक अध्यक्ष गुरप्रीत सेखों,बलवंत सिंह, बब्बू ढिल्लो,गुरदीप सिंह गिल इत्यादि किसान नेता शामिल हुए ।
सोमवार को मंडी समितियों के सचिवो को किसान देंगे ज्ञापन
गेहूं खरीद पैटर्न में आ रही समस्याओं को लेकर 6 अप्रैल सोमवार को जीकेएस के सभी ब्लॉकों की ओर से गंगानगर जिले की सभी मंडियों में सचिवों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे । ज्ञापन देने के साथ - साथ धान मंडियों का निरीक्षण कर फसल खरीद में आ रही समस्याओं को हल करवाएंगे

Address

Chack/8DD Dhani
Gharsana
335711

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Veerdeep Singh GKS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category