आपकी खबर 24

आपकी खबर 24 12/12/1996

गिरिडीह में सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त,  रामनिवास यादव ने की बैठक, सभी संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश....
27/04/2026

गिरिडीह में सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त, रामनिवास यादव ने की बैठक, सभी संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश...

गिरिडीह उपायुक्त, रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार, यातायात डीएसपी, कौशर अली, वीसी से जुड़े सभी अंचलाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा सड़क दु.र्घ.ट.नाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

27/04/2026

भारतीय जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर “Self Enumeration” (स्वयं गणना) प्रक्रिया को बढ़ावा देने हेतु उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने जिले के सभी नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि Self Enumeration एक सरल, सुरक्षित और समय की बचत करने वाली प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। आम नागरिकों के लिए स्व-गणना की सुविधा एक विशेष पोर्टल के माध्यम से दिनांक 01.05.2026 से 15.05.2026 तक उपलब्ध करायी जाएगी। इस अवधि में नागरिक घर बैठे ही अपनी जनगणना से संबंधित जानकारी आसानी से भर सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश के विकास की आधारशिला है। इससे प्राप्त जानकारी के आधार पर सरकार विभिन्न योजनाओं का निर्माण करती है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का सही एवं समय पर जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आमजनों से आग्रह किया कि वे Self Enumeration के प्रति जागरूक रहें, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें तथा सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें। साथ ही, किसी भी प्रकार की भ्रांति या अफवाह से बचते हुए केवल आधिकारिक माध्यमों से ही जानकारी प्राप्त करें। उपायुक्त ने आमजनों से आग्रह किया कि वे Self Enumeration के प्रति जागरूक रहें, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें तथा इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। Hemant Soren Office of Chief Minister, Jharkhand IPRD Jharkhand

गिरिडीह के बजटो गांव में गोलगप्पा-चाट खाने से 6 साल के मासूम की मौत, दर्जनों बच्चे बीमार होने की सूचना मिलते ही सदर अस्प...
27/04/2026

गिरिडीह के बजटो गांव में गोलगप्पा-चाट खाने से 6 साल के मासूम की मौत, दर्जनों बच्चे बीमार होने की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचकर इलाजरत बच्चों और उनके परिजनों से मिल कर और उनका हालचाल जाना।

झारखंड एकता समाज ने अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में पेस किया मनवाता का मिशाल जमखोकरों पंचायत के गोरटोली (देवरी )निवासी...
27/04/2026

झारखंड एकता समाज ने अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में पेस किया मनवाता का मिशाल जमखोकरों पंचायत के गोरटोली (देवरी )निवासी विनोद यादव को 13100 की राशि साथ में चावल और गेहूं सहायता के रूप में दिए

https://youtu.be/omu6cH2R11o?si=JZsoAY_cGxzV6xBY
27/04/2026

https://youtu.be/omu6cH2R11o?si=JZsoAY_cGxzV6xBY

“दो साल से इंतज़ार में दिव्यांग विनोद यादव, जर्जर घर में जिंदगी—सामाजिक संगठन बना सहारा, प्रशासन....

● मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटों गांव में फूड पॉयजनिंग की घटना पर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, सभी बच्चों/महिला और पुरुष...
27/04/2026

● मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटों गांव में फूड पॉयजनिंग की घटना पर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, सभी बच्चों/महिला और पुरुषों का इलाज जारी...
----------------------------------------
● उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव स्वयं सदर अस्पताल पहुंचे एवं इलाजरत बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से उपचार की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पीड़ित परिवारों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए...
----------------------------------------
● उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव इस पूरी घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और हर पल की स्थिति का अद्यतन ले रहे हैं...
----------------------------------------
● उपायुक्त द्वारा सिविल सर्जन को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए...
----------------------------------------

गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बजटों गांव में गुपचुप, चाट और छोले (फास्ट फूड) के सेवन के उपरांत फूड पॉयजनिंग की घटना सामने आई है, जिसमें 20 से अधिक बच्चे/महिला और पुरुष अस्वस्थ हो गए हैं। सभी प्रभावित बच्चों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका समुचित इलाज चल रहा है। एक बच्चे के दुर्भाग्यपूर्ण निधन की सूचना भी प्राप्त हुई है, जिस पर जिला प्रशासन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव इस पूरी घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और हर पल की स्थिति का अद्यतन ले रहे हैं। उनके निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए प्रभावित बच्चों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। सदर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्चों/महिलाओं और पुरुषों की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा आवश्यक दवाएं और उपचार सुनिश्चित किए गए हैं। अधिकांश बच्चों की स्थिति में सुधार देखा जा रहा है, जो राहत की बात है।

इसी क्रम में उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव स्वयं सदर अस्पताल पहुंचे एवं इलाजरत बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बच्चों और उनके परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उपायुक्त ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से उपचार की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पीड़ितों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने वार्ड की साफ-सफाई, दवा की उपलब्धता एवं चिकित्सकीय व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसी क्रम में उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने संभावित घटना स्थल बजटों गांव का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की बिक्री, स्वच्छता व्यवस्था एवं स्थानीय परिस्थितियों की गहन जांच करने का निर्देश दिया गया। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग को संदिग्ध खाद्य सामग्री के नमूने संग्रहित कर त्वरित जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि आमजनों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त द्वारा सिविल सर्जन को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती एवं 24 घंटे निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। घटना के कारणों की जांच के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने आमजनों से अपील की है कि वे खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करें तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की अस्वस्थता महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर पूर्ण नियंत्रण रखी जा रही है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। Hemant Soren Office of Chief Minister, Jharkhand IPRD Jharkhand

27/04/2026

“दो साल से इंतज़ार में दिव्यांग विनोद यादव, जर्जर घर में जिंदगी—सामाजिक संगठन बना सहारा, प्रशासन अब भी खामोश”

✨🌸 हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸✨St. Teresa Public School, Jitkundi केरूम ऑनर इस्तियाक जी केशादी समारोह में शामिल होने का अवसर प्...
23/04/2026

✨🌸 हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸✨
St. Teresa Public School, Jitkundi के
रूम ऑनर इस्तियाक जी के
शादी समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
💐 आज की ये खूबसूरत खुशियाँ
आपके पूरे जीवन में यूँ ही बनी रहें 💐
🌼 ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका वैवाहिक जीवन
सुख, समृद्धि, प्रेम और खुशियों से सदैव भरा रहे 🌼
✨ आपको उज्जवल भविष्य एवं सुखद दांपत्य जीवन की हार्दिक बधाई! ✨

बिरनी प्रखंड के तुलाडीह गांव में हाल ही में हुई आगजनी की दुखद घटना की जानकारी लेने आज बिरनी प्रमुख रामू बैठा जी, भाकपा म...
22/04/2026

बिरनी प्रखंड के तुलाडीह गांव में हाल ही में हुई आगजनी की दुखद घटना की जानकारी लेने आज बिरनी प्रमुख रामू बैठा जी, भाकपा माले प्रखंड सचिव शेखर सुमन जी सहित साथियों—जितेन्द्र सिंह जी, अजीत चरण पहाड़ी जी और सुरेन्द्र यादव जी—मौके पर पहुंचे।
घटना बेहद पीड़ादायक है। पीड़ित परिवारों के साथ भाकपा माले की पूरी टीम खड़ी है और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग एवं सहानुभूति प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हम प्रशासन से मांग करते हैं कि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा और सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Address

Ranchi
Giridih

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आपकी खबर 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category