07/06/2026
*प्रिय ट्रैकमेन साथियों और AIRTU के जांबाज सदस्यों, AIRTU (ऑल इंडिया रेलवे ट्रैकमेन यूनियन) लगातार हर स्तर पर संघर्षरत है।*
आज जब हम 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के मुहाने पर खड़े हैं, तो इस नए वित्तीय प्रस्ताव (Per-Kilometer Patrolling Allowance) के माध्यम से हमारी वर्षों की तपस्या, निष्ठा और जमीनी संघर्ष रंग लाता हुआ दिखाई दे रहा है। आपके और AIRTU के इसी 'कंधे से कंधा मिलाकर' किए गए ऐतिहासिक संघर्ष की बदौलत इस बार 8वें वेतन आयोग में हमें एक बहुत बड़ी और अभूपूर्व आर्थिक उपलब्धि मिलने की पूरी-पूरी उम्मीद है!यह आज AIRTU के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हमारे जागृत और शिक्षित ट्रैकमेंटेनर्स की ही वैचारिक देन है, जिसकी बदौलत AIRTU हर रोज आप लोगों के हक के लिए नए-नए भत्तों और लाभों की खोज में पूरी शिद्दत से लगा हुआ है। आपकी जागरूकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।साथियों, सबसे बड़ी और गर्व की बात यह है कि यह भत्ता हमें रनिंग स्टाफ के लोको पायलट और गार्ड्स को मिलने वाले किलोमीटर भत्ते (Kilometerage Allowance) की तर्ज पर मिलने की पूरी उम्मीद है! जिस तरह उनके द्वारा तय की गई दूरी के आधार पर उनका माइलेज और भत्ता तय होता है, ठीक उसी तर्ज पर अब हमारे ट्रैकमेन भाइयों की हाड़-तोड़ पैदल दूरी का भी पूरा हिसाब रखा जाएगा।आइए इस नए प्रस्ताव के आंकड़ों और वर्तमान 60% महंगाई भत्ते (DA) के गणित के आधार पर हम यह समझें कि विपरीत परिस्थितियों में ड्यूटी करने पर हमारे एक ट्रैकमेन भाई को एक ही दिन (एक शिफ्ट) में कितना बड़ा वित्तीय लाभ मिलने की प्रबल संभावना बन रही है:
📊 समझिए आपकी मेहनत का अनुमानित हिसाब (एक शिफ्ट का कुल दैनिक लाभ):
*1. शीतकालीन पेट्रोलिंग (Cold Weather Patrolling):सर्दियों की रातों में रेल फ्रैक्चर का पता लगाने के लिए की जाने वाली लगभग 20 किलोमीटर की औसत पेट्रोलिंग पर ₹40 प्रति किमी की संशोधित दर से ₹800 प्रति शिफ्ट मिलने की उम्मीद है*
इसके साथ ही, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच जान जोखिम में डालकर काम करने के बदले मिलने वाले नाईट ड्यूटी अलाउंस (NDA) (अनुमानित ₹150 से ₹200) को अगर जोड़ दिया जाए, तो कड़कड़ाती ठंड में रात को ट्रैक की सुरक्षा करने वाले हमारे भाइयों को प्रतिदिन/शिफ्ट कुल ₹950 से ₹1000 तक का सीधा आर्थिक लाभ मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
*2. मानसून पेट्रोलिंग (Monsoon Patrolling):भारी बारिश, भूस्खलन और जलभराव के खतरों के बीच की जाने वाली पेट्रोलिंग पर ₹32 प्रति किमी की संशोधित दर से तथा नाइट अलाउंस को मिलाकर प्रति शिफ्ट लगभग ₹640 से ₹800 तक का कुल दैनिक लाभ मिलने का मजबूत अनुमान है।*
*3.ग्रीष्मकालीन पेट्रोलिंग (Hot Weather Patrolling):भीषण गर्मी और दोपहर की तपती धूप में ट्रैक बकलिंग को रोकने के लिए की जाने वाली पेट्रोलिंग पर ₹24 प्रति किमी की संशोधित दर के आधार पर प्रति शिफ्ट लगभग ₹480 से ₹650 तक का लाभ मिलने की पूरी आशा है।*
मैं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ आप सभी जांबाज भाइयों से यह कहना चाहता हूँ:
*"हम आपके कार्य की कठिन और पथरीली परिस्थितियों को रातों-रात बदल तो नहीं सकते, मगर आपकी इस हाड़-तोड़ मेहनत के बदले आपको पूरा लाभ, हक और सम्मानजनक भत्ते दिलाने के लिए रेलवे प्रशासन और रेल मंत्रालय के समक्ष आपकी मांगों को पूरी ताकत से रख सकते हैं और हर हाल में रखकर रहेंगे!"*
मेरी आप सभी से पुरजोर अपील है कि आप पूरी तरह एकजुट होकर अपने संघ का नेतृत्व करने वाले पदाधिकारियों को मजबूत बनाइये। जब संगठन के हाथ मजबूत होंगे, तो रेलवे प्रशासन को हमारी हर जायज मांग के आगे झुकना ही पड़ेगा। आप बस एकता की ताकत दिखाइए, फिर देखना सफलता कैसे खुद चलकर आपके दरवाजे आकर खड़ी होगी।यह प्रस्ताव केवल कागज़ का एक टुकड़ा नहीं है, बल्कि रात-दिन पटरियों पर पैदल चलने वाले हमारे भाइयों के पसीने की हर एक बूंद का वास्तविक हिसाब है। हम इसे मीडिया, सोशल मीडिया और प्रशासन के हर ऊंचे पटल पर मजबूती से प्रसारित कर रहे हैं ताकि आपकी आवाज को दबाया न जा सके।आप सभी साथी इसी तरह एकजुट रहें, हमारा यह सामूहिक संघर्ष अपनी मंजिल तक पहुँचने वाला है। याद रखिए, हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इस बार जीत हमारी बिल्कुल तय है!एकजुट रहें, संघर्ष जारी रहेगा!
*इंकलाब जिंदाबाद!रेलवे ट्रैकमेन एकता—जिंदाबाद!*
आपका साथी:-
*नरेंद्र पांचाल/राष्ट्रीय अध्यक्ष, AIRTU(ऑल इंडिया रेलवे ट्रैकमेन यूनियन)*
व्हाट्सएप ग्रुप से आप जुड़ सकते हैं...
https://whatsapp.com/channel/0029VbCQe565Ejxwh1iJ1E38