19/05/2026
आज मदद जवान किसान गौसेवा समिति की तरफ से गांव हिंदवान में निशुल्क आंखों का जांच कैंप आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। श्री रानी दादी मंगालीवाला मल्टीस्पेशलिटी चैरिटेबल अस्पताल की ओर से जरूरतमंद लोगों को फ्री दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए गए।
इस अवसर पर समिति की तरफ से सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों का मनोबल बढ़ाया जा सके और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिले।
साथ ही गांव में गौरक्षा का कार्य कर रहे लोगों को भी समिति की ओर से सम्मानित किया गया। मदद जवान किसान गौसेवा समिति लगातार नशा मुक्ति अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों एवं युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रही है।
इस कार्यक्रम में श्रीमती संतोष जून जी, गायत्री देवी जी, सरोज श्योराण जी, विदया लॉयल जी, राजेंद्र पुनिया जी, जिला पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा जी, शंकर धीवाँ, चरण सिंह बूरा जी, सतबीर रोहिल जी, डॉ. वेदपाल सोनी जी, राजेंद्र खीचड़ जी,हैप्पी डारा, सूबेदार सीता राम जी , साधुराम सरपंच, अशोक जी एवं मोनू शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मदद जवान किसान गौसेवा समिति की तरफ से निकिता,किरण,मुस्कान, बिमला,निशा को सम्मानित किया गया
पमदद जवान किसान गौसेवा समिति की तरफ से गौरक्षा के लिए सदैव तैयार रहने वालों को भी सम्मानित किया गया जिसमें प्रधान रामप्रसाद, उप प्रधान राजेन्द्र पूनियां ओमप्रकाश रेपशवाल, डाक्टर सुरजमल, विनोद कुमार ,रमेश कुमार सतीस, राजेश, मास्टर बलवान सिंह ,डॉ सुखबीर सिंह सरपंच भूपसिंह, पूर्व सरपंच साधूराम, नरेंद्र शर्मा, राजेश जाखड़ सुबेसिंह HU. भीमराज रामफल शामिल रहे
#आदमपुर #मेडिकल