Ramdav Grocery Store

Ramdav Grocery Store get all grocery Item at your home in 2 hours. Fruits ,vagitable, rice ,oil ,gurmeric all Items on a Phone call

14/07/2024
14/07/2024

राम परवाना भेजिया, वाचत कबीरा रोय |
क्या करूँ तुम्हरे वैकुंठ को, जहाँ साध संगत न होय ||

बिना सत्पुरुषों के सानिध्य का वैकुंठ भी स्वीकार नहीं महापुरुष कबीर को ! ॐ ॐ

08/05/2024

कुशल कुशल जो पूछता जग में रहा न कोई |
जरा मुई न भय मुवा, कुशल कहाँ ते होय ||

हमेशा एक दूसरे से कुशल कुशल पूछते हो |
जब संसार में कोई नहीं रहा तो कैसा कुशल !
बुढ़ापा भी नहीं मरा और मृत्यु का भय भी नहीं मरा तो कुशल कहां से हो गया ?
क्या हाल है ? बोले 'कुशल हैं, ठीक है | ' अरे, 'कुशल है' ऊपर से बोल लेते हो भीतर क्या-क्या कुशल दबा है पता करो |

24/02/2024

भगवान श्री कृष्ण कहते हैं :

न मा दुष्कृतिनो मूढ़ा: प्रपद्यते नराधमा : ।

" जो मनुष्यों में अधम हैं वे मुझ आत्मशिव को, आत्मकृष्ण को नहीं भजते हैं क्योंकि माया ने उनका ज्ञान हर लिया है । "

24/02/2024

संत कबीर जी कहते हैं :
काम न क्रोध न लोभ कछु एकल भला अनीह ।
साधक ऐसा चाहिए जैसे बन का सिंह ।।

24/02/2024

सीस गुरु को अरपि के, कीजै तत्व बिचार ।
सतगुरु दया से मुक्ति फल, उतरै भौजल पार ।।
-------संत कबीरजी ------

अरपि के - अर्पण करके, भौजल - भवसागर

24/02/2024

सीस गुरु को अरपि के, कीजै तत्व बिचार ।
सतगुरु दया से मुक्ति फल, उतरै भौजल पार ।।
-------संत कबीरजी ------

24/02/2024

भगवान शिव कहते हैं :
विद्या धनं बलं चैव तेषां भाग्यं निर्थकम ।
येषां गुरुकृपा नास्ति अधो गच्छति पार्वती ।।

उनकी विद्या, उनका धन, उनका बल और उनका भाग्य सब निरर्थक हो जाता हैं,
जिनके जीवन मैं सतगुरु की कृपा प्रसादी नहीं है।

24/02/2024

भगवान शिव कहते हैं :
विद्या धनं बलं चैव तेषां भाग्यं निर्थकम ।
येषां गुरुकृपा नास्ति अधो गच्छति पार्वती ।।

सूर्य-शक्ति का प्रभावसूर्य शक्तिवर्धक और बुद्धि-विकासक है।हररोज प्रातःकाल में सूर्योदय से पहले स्नानादि से निवृत्त होकर ...
04/01/2024

सूर्य-शक्ति का प्रभाव
सूर्य शक्तिवर्धक और बुद्धि-विकासक है।

हररोज प्रातःकाल में सूर्योदय से पहले स्नानादि से निवृत्त होकर खुले मैदान में अथवा घर की छत पर जहाँ सूर्य का प्रकाश ठीक प्रकार से आता हो वहाँ नाभि का भाग खुला करके सूर्योदय के सामने खड़े रहो। तदनंतर सूर्यदेव को प्रणाम करके, आँखें बंद करके चिंतन करो किः

'जो सूर्य की आत्मा है वही मेरी आत्मा है। तत्वतः दोनों की शक्ति समान है।'

फिर आँखें खोलकर नाभि पर सूर्य के नीलवर्ण का आवाहन करो और इस प्रकार मंत्र बोलोः

ॐ सूर्याय नमः। ॐ मित्राय नमः। ॐ रवये नमः। ॐ भानवे नमः। ॐ खगाय नमः। ॐ पूष्णे नमः। ॐ हिरण्यगर्भाय नमः। ॐ मरीचये नमः। ॐ आदित्याय नमः। ॐ सवित्रे नमः। ॐ अर्काय नमः। ॐ भास्कराय नमः। ॐ श्रीसवितृसूर्यनारायणाय नमः।

आजकल देश विदेश में कई जगहों पर मरीज को जरा-सा रोग होने पर भी लम्बी जाँच पड़ताल और अकारण ऑपरेशन करके व लम्बे बिल बनाक.....

04/01/2024

पीपल चूर्ण
पीपल के पेड़ की लकड़ी का मेधाशक्तिवर्धक प्रमाण शास्त्रों में वर्णित है। पीपल की पुरानी, सूखी लकड़ी से बने गिलास में रखे पानी को पीने से अथवा पीपल की लकड़ी का चूर्ण पानी भिगोकर छना हुआ पानी पीने से व्यक्ति मेधावी होता है। पित्तसम्बन्धी, शारीरिक गर्मी सम्बन्धी तमाम रोगों पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है। शर्बत, ठंडाई आदि बनाते समय इस चूर्ण को कुछ समय के लिए पानी में भिगो दें या चूर्ण को पानी में उबालकर छान लें तथा ठंडा कर शर्बत, ठंडाई आदि में मिलाकर पियें।

पीपल के हरे पेड़ काटना अशुभ व हानिकारक है।

04/01/2024

संतकृपा चूर्ण
ताजगी, स्फूर्ति व अच्छे स्वास्थ्य के लिए संत महात्मा का प्रेरणा प्रसाद

एक छोटे गिलास पानी में एक चम्मच चूर्ण डालें और हिलाकर भोजन के आधा घंटा पहले या बाद में (सुबह-शाम) पी जायें। इसमें थोड़ा नींबू का रस और मिश्री भी मिला सकते हैं। प्रातःकाल इस चूर्ण के साथ नींबू, शहद, अथवा मिश्री मिलाकर बनाया हुआ शर्बत पीकर टहलने से लाभ होता है।

औषधि-प्रयोगः

कब्जियतः गर्म पानी के साथ मिलाकर लें।

पेट में कृमिः टमाटर या पपीते पर डालकर खायें।

पेट में गैस, खट्टी डकारें, एसिडिटीः ठंडे या गर्म पानी में डालकर लें।

सर्दी-जुकामः गरम पानी में नींबू का रस व चूर्ण मिलाकर पियें।

खाँसीः शहद में मिलाकर चाटें।

सिरदर्दः पूरा चम्मच भरकर पानी के साथ मिलाकर लें।

मन की खिन्नताः शहद के साथ शर्बत बनाकर पियें।

विशेष शक्ति एवं स्फूर्ति के लिएः नारियल के पानी में मिलाकर लें।

तंदरूस्त व्यक्ति को भी इस चूर्ण से लाभ होता है। इसके सेवन से नाड़ियों का शोधन होकर ध्यान-भजन में मन लगता है।

दही, लस्सी, शहद, शर्बत, नींबू, फल, पुलाव, सलाद, चटनी आदि साथ सब लोग इसका सेवन कर सकते हैं। यह चूर्ण दूध के साथ न लें। अधिक औषधियों के व्यर्थ के सेवन से बचें। एक बार इस चूर्ण का लाभ अवश्य लें और अपन उदासीनता व निराशा को भगाकर जीवन में ताजगी, स्फूर्ति और प्रसन्नता का अनुभव करें।

Address

Gandhi Nagar Near Bhadwasiya
Jaipur
342001

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 9am - 9pm
Wednesday 9am - 9pm
Thursday 9am - 9pm
Friday 9am - 9pm
Saturday 9am - 9pm
Sunday 9am - 9pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ramdav Grocery Store posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share