05/01/2024
जेबीकेएसएस की कमलपुर पंचायत कमेटी के अध्यक्ष बने कौशिक महतो
संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत 05 जनवरी 2024 शुक्रवार को पटमदा प्रखण्ड के अंतर्गत चड़कपाथर फुटबॉल मैदान में आयोजित बैठक के दौरान सभा का सभापति ग्रामप्रधान तरणीकांत महतो ने किया। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) की पंचायत कमिटी का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों में पंचायत अध्यक्ष कौशिक महतो, उपाध्यक्ष गुरुपद प्रामाणिक, संजय षाड़ंगी, बिकल महतो, अजित सरदार, सचिव धनंजय सहिस, सह सचिव तपन महतो, शलाबत कड़ा मूदि, मनसाराम टुडू, कोषाध्यक्ष जयद्रत महतो, मीडिया प्रभारी उज्जल महतो, सानू महतो, अजित रुहिदास, अंकन महतो, रंजीत राजुआड़, संजय महतो, गौरव महतो, धीरेन महतो एंव 66 सदस्यों को शामिल किया गया है।
मौके पर जेबीकेएसएस के जिला संयोजक समिति सदस्य विश्वनाथ महतो, मानिक चन्द्र बेसरा, स्वपन कुम्भकार, पिंकी महतो, उज्जल महतो प्रखंड संयोजक समिति से पवित्र महतो, अनिल बास्के, विवेक सहिस, कृष्ण रजक, सदस्य फनीभूषण महतो, गणेश कुम्भकार, गुणधर महतो, बाबलु रुहिदास, फुलचन्द महतो, शशधर महतो, बैषिष्ठ महतो आदि शामिल थे।