अखिल भारतीय किसान महासभा हरियाणा

  • Home
  • India
  • Jind
  • अखिल भारतीय किसान महासभा हरियाणा

अखिल भारतीय किसान महासभा  हरियाणा किसानों संगठन बनाओ, नहीं तो सत्ता आपका जीवन नर्क बना देगी!

*साथ मिलकर जनता के संघर्षों को तेज़ करने की दिशा में जोरदार पहल : किसान, मजदूर, छात्र और नौजवान संगठनों ने हिसार में की स...
22/08/2026

*साथ मिलकर जनता के संघर्षों को तेज़ करने की दिशा में जोरदार पहल : किसान, मजदूर, छात्र और नौजवान संगठनों ने हिसार में की संयुक्त बैठक*

हिसार : आज हिसार स्थित जाट धर्मशाला में विभिन्न जन–संगठनों ने आपसी तालमेल बढ़ाने और हरियाणा में व्यापक जन–आंदोलन को खड़ा करने की दिशा में महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें सभी संगठनों के नेतृत्वकारी साथियों ने भागीदारी की। संघ–भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण देश की आम जनता बुरी तरीके से त्रस्त है। जहां एक ओर किसानों और मजदूरों पर हमले बढ़े हैं वहीं दूसरी ओर छात्रों–नौजवानों के बीच शिक्षा और रोजगार सबसे बड़े मुद्दे बनकर उभर रहे हैं। बात चाहे पानीपत–मानेसर–फरीदाबाद के मजदूर–संघर्षों की हो, जंतर–मंतर पर चले Gen–Z आंदोलन की हो या पंजाब–हरियाणा समेत अन्य राज्यों के किसानों की मांगों की – मोदी सरकार की कॉरपोरेट–परस्त, विभाजनकारी–सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ देशभर में रोष बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अलग-अलग संगठनों का एक साथ तालमेल बनाना, हरियाणा की जनता के संघर्षों को निश्चित तौर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मददगार साबित होगा।

*20-21 सितंबर 2026 को जालंधर में आयोजित होगा अखिल भारतीय किसान महासभा का अखिल भारतीय सम्मेलन*

आज की बैठक की अध्यक्षता, अखिल भारतीय किसान महासभा के हरियाणा राज्य सचिव कामरेड सुखविंदर और जम्हूरी किसान सभा के राज्य अध्यक्ष कामरेड आजाद मीरान ने संयुक्त रूप से की। बैठक में अखिल भारतीय किसान महासभा के आगामी सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई और सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी को पूरी शिरकत से निभाने का संकल्प लिया।सयुंक्त बैठक की अध्यक्षता कर रहे नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में देशभर में किसान, मजदूर, छात्र - नौजवानों, महिलाओं के आंदोलन चले हुए है। किसानों के दिल्ली आंदोलन के 13 महीने और छात्र युवाओं के जंतर मंतर आंदोलन ने फासीवादी सरकार की आँख में आंख डालकर जवाब दिया की देश में दादागिरी नहीं चलेगी, यहां भारत का संविधान चलेगा। आर एस एस और भाजपा की देश को तोड़ने की प्रत्येक मंशा का जवाब संघर्षों से दिया जायेगा। उन्होंने ने कहा कि लाल किले की प्राचीर से भारत देश के प्रधानमंत्री सरकार की गलत नीतियों, शोषण और देश को लूटकर खोखला करने वाले अदानी अंबानी जैसे लुटेरों का विरोध करने वालों को दिमागी नक्सल कहा। इससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार की नींव हिल चुकी हैं, भाजपा मानसिक सन्तुलन खो चुकी हैं।20 सितम्बर को किसान एकता रैली होगी, जिसमें हजारों की संख्या में किसान शामिल होंगे। इस सम्मेलन की खासियत यह है कि भारत के किसान आंदोलन में पहली बार अन्य संगठन मिलकर एक मंच पर एकता परिचय देते हुए इकट्ठे हो रहे हैं। यह ऐतिहासिक क्षण पूरे देश के किसान मजदूर के आंदोलन को मजबूती प्रदान के साथ साथ आंदोलनों को नई दिशा प्रदान करेगा।
संयुक्त बैठक में फैसला हुआ कि एक हजार किसान पंजाब में होने जा रही अखिल भारतीय किसान महासभा और जम्हूरी किसान सभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने। राज्य के 11 जिलों में सम्मेलन को लेकर अलग - अलग कमेटियां गठित कर दी गई हैं।
संयुक्त निर्माण मोर्चा हरियाणा में निर्माण मजदूरों के अधिकारों को खत्म करने के खिलाफ 31 दिसम्बर को हिसार में राज्य स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन किया जाएगा। ऐक्टू संबंधित भवन एवं अन्य निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा रजि 1995 जोर शोर से शामिल होगी और हरियाणा के अलग अलग हिस्सों से होने वाले पैदल मार्च को हिसार में पड़ाव में परिवर्तन करके सरकार के फैसलों का विरोध किया जायेगा।
छात्र युवाओं की समस्याओं को लेकर राज्य स्तरीय कन्वेंशन की जायेगी। जिसमें स्थाई रोजगार, सरकारी स्कूल - कॉलेज विश्वविद्यालयों बचाओ आंदोलन का आगाज किया जाएगा।
सयुंक्त बैठक में आर एम पी आई राज्य सचिव कॉमरेड तजिंदर, भाकपा- माले राज्य सचिव कॉमरेड विनोद धड़ौली, किसान महासभा राज्य सचिव कॉमरेड सुखविंदर सिंह, जम्हूरी किसान सभा राज्य अध्यक्ष आजाद मीरान, ऐक्टू दिल्ली राज्य सचिव कॉमरेड अभिषेक, आई सी टी यू के नेता राजेश चौबारा, इंकलाबी नौजवान सभा राज्य अध्यक्ष गुरप्रीत गोपी, आईसा राज्य अध्यक्ष रवि रतिया, मजदूर नेता हैप्पी गरोहा, प्रेम सिंहमार, कृष्ण बौद्ध, विजय, शहीद भगत सिंह नौजवान सभा राज्य नेता हैप्पी, अनमोल अलीका, हरियाणा छात्र यूनियन के नेता विजय, प्रकाश सिंह, देहाती मजदूर सभा के राज्य नेता जसपाल, सत्यवान जसवंत, डोगरा, भट्ठा मजदूरो के नेता कामरेड सीता राम सहित अन्य राज्य नेता शामिल हुए।
जारीकर्ता
कॉमरेड विनोद धड़ौली
एवं
कॉमरेड तजिंदर थिंद
094677 02611

16/08/2026

हांसी , अखिल भारतीय किसान महासभा (AIKM) प्रदेश इकाई हरियाणा , राज्य सरकार व प्रशासन द्वारा जनता पर बर्बरता व लाठीचार्ज की निंदा करती हैं और गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को तुरंत रिहा करने की माँग करती हैं। मुख्य आरोपी को संरक्षण न देकर गिरफ्तार किया जाए। सुनने में आया है कि प्रशासन व सरकार से संरक्षण प्राप्त मुख्य आरोपी फाइनेंसर देश से बहार भेज दिया गया हो।
लोगों के अंदर अपने लोग बगैर यूनिफॉर्म शामिल करना, शुरू से पुलिस प्रशासन जनता के साथ भिड़ने के मूड में रहा, उकसाने के लिए तरह - तरह के शब्द का प्रयोग हांसी SP और CIA इंस्पेक्टर के द्वारा किए गए।
CIA इंस्पेक्टर के द्वारा अन्य कर्मचारी से AK -47 जबरन छीनने की कोशिश, हो सकता था यदि अन्य कर्मचारी इस कृत्य को न रोकते तो ये मनचला और नंबर बनाने वाला चेला लाेगों पर गोली भी चला देता। और महिलाओं के साथ धक्का- मुक्की, जानबूझकर महिला के सामने आ कर बदसलूकी की विडियो सामने आ रही हैं। CIA इंस्पेक्टर सीधा बहन बेटियों की गालियाँ निकाल रहा हैं।
दूसरी तरफ पुलिस द्वारा पत्थर मारना ट्रेडिंग वर्क हो गया हैं, SP हांसी खुद पत्थर मार रहे हैं। फ़िर इंटरव्यू में कहते हैं झगड़े में चोट तो लगेगी ही, इस व्यक्ति की बॉडी लैंग्वेज, और कृत्यों से सिद्ध होता हैं कि यह इस जनता की सुरक्षा की पोस्ट के लायक नहीं है। SP ऑफिस पब्लिक रिलेशन ऑफिसर घटना के असली वीडियों डिलीट करने के लिए लोगों के पास व्यक्तिगत फोन कर रहे हैं, यह कार्य जबरन साक्ष्य मिटाने जैसा हैं।
इन सब कारणों से सिद्ध होता हैं कि पुलिस अधिकारियों द्वारा सुर्खियां बटोरने के लिए ये कृत्य किए गए।
सरकार का कार्य बनता हैं कि हाईटेक कमेटी बनाकर बातचीत करे, हत्या करने वाले अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश, ताकि जनता में प्रशासन - शासन के प्रति विश्वास बना रहे।
Vinod Dharouli
All India Kisan Mahasabha

11/08/2026
RSS-संघ पर एक साया मंडरा रहा है: फासीवादी और बांटने वाली ताकतों के खिलाफ छात्र-युवा एकता का साया! हम झारखंड में AISA की ...
07/08/2026

RSS-संघ पर एक साया मंडरा रहा है: फासीवादी और बांटने वाली ताकतों के खिलाफ छात्र-युवा एकता का साया! हम झारखंड में AISA की अध्यक्ष कॉमरेड नेहा और अन्य महिला प्रदर्शनकारियों पर संघी गुंडों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण और शर्मनाक हमले की कड़ी निंदा करते हैं।

रांची में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, गड़बड़ियों और भारी विफलताओं के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों से मिलते समय, दक्षिणपंथी गुंडों ने कॉमरेड नेहा और अन्य महिला प्रदर्शनकारियों पर स्याही फेंकी।

BJP सरकार की लाठियां, आंसू गैस और संघी हमले भारत के युवाओं के संकल्प को न तो दबा पाएंगे और न ही कमजोर कर पाएंगे। सम्मानजनक भविष्य के लिए उनकी आवाज और बुलंद होगी।
AISA - All India Students' Association
Nathun Patel Patel

Address

Jind

Telephone

+919467702611

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अखिल भारतीय किसान महासभा हरियाणा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category