15/05/2024
हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन क्यों है फायदेमंद, जानिए इसके 6 जबरदस्त फायदे
करक्यूमिन हल्दी में पाया जाने वाला एक तत्व होता है जिसके कारण हल्दी को पीला रंग मिलता है। आइए जानते हैं इसके लाभों के बारे में
जब भी आपने हल्दी के बारे में सुना होगा या हल्दी के लाभों के बारे में जाना होगा तो करक्यूमिन शब्द के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन असल में क्या होता है यह करक्यूमिन? असल में हल्दी में एक बायो एक्टिव कंपाउंड होता है, जिसके कारण उसे ऐसा पीला रंग प्राप्त होता है और उसे ही करक्यूमिन कहा जाता है। इसका प्रयोग सदियों से मेडिकल गुणों के लिए किया जाता आ रहा है। इस तत्व के मौजूद होने की वजह से ही हल्दी को औषधीय गुणों के लिए प्रयोग किया जाता है। आइए जान लेते हैं करक्यूमिन से मिलने वाले कुछ फायदों के बारे में।
क्या है करक्यूमिन? जानें इसके लाभ
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर
करक्यूमिन में काफी शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपके शरीर को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस के कारण होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण आपको कई बीमारियों का रिस्क जैसे कैंसर, अल्जाइमर, दिल की बीमारियां आदि का रिस्क बढ़ता है। हल्दी के कारण इन फ्री रेडिकल्स का प्रभाव न्यूट्रलाइज होता है और बीमारी का खतरा कम होता है।
एंटी इंफ्लेमेटरी गुण
अगर आपको लंबे समय से इंफ्लेमेशन जैसी स्थिति है तो इससे आपका गठिया, मेटाबोलिक सिंड्रोम आदि जैसी स्थितियों का रिस्क काफी ज्यादा बढ़ जाता है। लेकिन हल्दी में मौजूद करक्यूमिन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं ऐसे मॉलिक्यूल्स को बाधित करते हैं जिनके कारण शरीर में इन्फ्लेमेशन बढ़ती है।
सर्दियों में जरूर पिएं हल्दी वाला दूध, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त लाभ
किचन में रखी इन 2 चीजों में चुटकीभर नमक को मिक्स करके करें इस्तेमाल, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
हल्दी वाला दूध पीने फायदे और नुकसान: जानिए हल्दी दूध को बनाने और पीने का सही तरीका
कैंसर से लड़ने वाले गुण
करक्यूमिन का सेवन करने से कैंसर का रिस्क भी कम हो सकता है और ऐसा कई सारी स्टडीज में देखा जा चुका है। यह कैंसर सेल्स के विकास पर पाबंदी लगता है और उन्हें बढ़ने से रोकता है। इसका सेवन करने से कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट भी कम होते हैं। करक्यूमिन का सेवन करने से कैंसर सेल्स खत्म भी हो सकती है। इसलिए यह कैंसर के मरीजों के लिए कई तरह से लाभदायक है
दिमाग को भी मिलता है लाभ
दिमाग की क्षमता को मजबूत करने में भी करक्यूमिन सहायक होता है। यह ब्रेन सेल्स के प्रोटीन को और ज्यादा बढ़ने में मदद करता है जिस वजह से दिमाग के फंक्शन के लिए यह तत्व काफी ज्यादा लाभदायक माना गया है। अगर दिमाग से यह प्रोटीन या फिर ब्रेन डिराइव्ड न्यूरो ट्रैफिक फैक्टर की मात्रा कम हो जाए तो डिप्रेशन और अल्जाइमर जैसी मानसिक बीमारियां होने का रिस्क बढ़ सकता है।
जोड़ों की सेहत को भी मिलता है लाभ
करक्यूमिन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों की सेहत के लिए भी सहायक माने गए हैं। अगर आपको गठिया की वजह से जोड़ों में सूजन, दर्द जैसी स्थिति देखने को मिल रही हैं तो आप करक्यूमिन का सेवन करके इसका लाभ उठा सकते हैं। इसका सेवन करने से इंफ्लेमेशन का कारण बनने वाले साइटोकाइन पर प्रतिबंध लगाता है।
ब्लड शुगर लेवल में लाभ
करक्यूमिन का सेवन करने की वजह से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार देखने को मिलता है। इससे इन्सुलिन रेजिस्टेंस भी कम होता है। इससे लीवर का ग्लूकोज प्रोडक्शन कम होता है और सेल्स द्वारा बनाए जाने वाले ग्लूकोज में वृद्धि होती है। इस प्रकार इसका सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज जैसी अवस्था को मैनेज किया जा सकता है।
निष्कर्ष: करक्यूमिन का सेवन करने से और भी बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं जैसे दिल के लिए यह लाभदायक होता है। इसलिए आपको हल्दी और इस तत्व से भरपूर चीजों का सेवन रोजाना अपनी डिश में शामिल कर देना चाहिए ताकि पूरा लाभ उठाया जा सके।
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करे।8052540239*
benefits of turmeric
Curcumin benefits
DisclaimerPrivacy PolicyContact UsAuthor ProfilesArchives
Copyright ©️ 2024 Indiadotcom Digital Private Limited. All rights reserved.