12/03/2023
अग्रहरी समाज के भंडारे में हजारों ने किया प्रसाद ग्रहण।।
संग्रामगढ़ प्रतापगढ़। #संग्रामगढ़ बाजार निवासी डॉक्टर सुभाष अग्रहरी के संयोजकत्व में स्वामी जगन्नाथ जी का विशाल सजातीय भंडारा मिश्रीलाल अग्रहरी की देखरेख में आयोजित किया गया। जहां पर हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक की तरफ से जानकारी दी गई, कि भंडारे में 8200 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया है। जिसमें अधिक आधे से अधिक महिलाओं की संख्या रही। समाज के स्वयंसवकों तथा बाजार के युवाओं की टोली के द्वारा सुबह से देर शाम तक चलने वाला विशाल भंडारा सकुशल संपन्न हो सका। डॉक्टर सुभाष चंद्र ने सभी सहयोगियों व व्यवस्था में लगे हुए लोगों के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।
उमेश चंद्र अग्रहरि, शंभू जायसवाल, निरंजन मोदनवाल, अंकुश अग्रहरि, अशर्फीलाल अग्रहरि ,राधेश्याम अग्रहरि, विवेक अग्रहरि, पप्पू मोदनवाल, आनंद अग्रहरि, अनूप जायसवाल, प्रांजल केसरवानी, सूरज अग्रहरि, संजय पटेल, धीरज गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे ।