Sunni Shehar Jama Masjid Lalitpur U.P.

Sunni Shehar Jama Masjid Lalitpur U.P. Khidmat E Deeno Sunniyat Wa Khidmat E Khalq

19/04/2026

बिस्मिल्ला हिर्रहमान निर्रहीम
मोहतरम बुज़ुर्गाने दीन, मुअज्ज़ज़ हाज़रीन और प्यारे भाइयों!
अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाहि व बरकातुहू
आज का दिन हमारे लिए बहुत खुशी और मसर्रत का दिन है। अल्लाह तआला का जितना भी शुक्र अदा करें, कम है कि उसने हमें दीन की खिदमत का एक अज़ीम मौका अता फरमाया। तालीम-ए-कुरआन वह नूर है जो न सिर्फ हमारे दिलों को रौशन करता है, बल्कि हमारी दुनिया और आख़िरत को संवारने का ज़रिया भी बनता है।
हम सब की यह जिम्मेदारी है कि हम अपनी आने वाली नस्लों को दीन-ए-इस्लाम की सही तालीमात से रुबरु कराएं, ताकि वह एक अच्छे इंसान और सच्चे मुसलमान बन सकें। क्योंकि कुरआन पाक की तालीम ही वह बुनियाद है, जिस पर एक मजबूत और बाअख़लाक समाज कायम होता है।
इसी नेक जज़्बे और अल्लाह की रज़ा को सामने रखते हुए हमने यह कदम उठाया है, ताकि हमारे बच्चे कुरआन पाक की तालीम हासिल करें और दीन के रास्ते पर चल सकें।
इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए, अल्हम्दुलिल्लाह, अल्लाह के फज़्ल व करम से जामा मस्जिद घुस्याना में 12 अप्रैल, रोज़ इतवार से मदरसे का आग़ाज़ हो चुका है, जिसमें बच्चों को कुरआन पाक की नाज़रा तालीम दी जा रही है।
आप हज़रत से, ख़ास तौर पर अहल-ए-मोहल्ला घुस्याना से गुज़ारिश है कि अपने बच्चों को इल्म-ए-दीन से मालामाल करने के लिए उन्हें मस्जिद भेजें।

*📿Dαяᴏ̶ᴏ̶ᴅ Sнαβ ε Ĵบᴍบ'αн📿*16/4/2026   आज शब ए जुमुअह और कल नमाज़ ए जुमुअह मे खुसूशी मुहाफ़िज़े नामूस ए रिसालतﷺ अल्लामा ...
16/04/2026

*📿Dαяᴏ̶ᴏ̶ᴅ Sнαβ ε Ĵบᴍบ'αн📿*

16/4/2026
आज शब ए जुमुअह और कल नमाज़ ए जुमुअह मे खुसूशी मुहाफ़िज़े नामूस ए रिसालतﷺ अल्लामा कमर उस्मानी साहब व मुल्के भारत के जो बेगुनाह लोग हुज़ूरﷺ की नामूस व दीन की खातिर कैद है उनकी रिहाई के लिए और फिलिस्तीन के मज़लूम बच्चे मर्द औरत बुजुर्गों और अल क़स्साम के मुज़ाहिदो के लिए दुआ करे अल्लाह तआला इनकी हिफ़ाज़त फरमाए। आमीन

13/03/2026
20/02/2026

Waqt e iftar

Alhamdulillah

हर शबे जुमा मेहफिलें दुरूद ख्वानी बाद नमाजे मगरीब*📿Dαяᴏ̶ᴏ̶ᴅ Sнαβ ε Ĵบᴍบ'αн📿*   आज शब ए जुमुअह और कल नमाज़ ए जुमुअह मे खु...
19/02/2026

हर शबे जुमा मेहफिलें दुरूद ख्वानी

बाद नमाजे मगरीब

*📿Dαяᴏ̶ᴏ̶ᴅ Sнαβ ε Ĵบᴍบ'αн📿*

आज शब ए जुमुअह और कल नमाज़ ए जुमुअह मे खुसूशी मुहाफ़िज़े नामूस ए रिसालतﷺ अल्लामा कमर उस्मानी साहब व मुल्के भारत के जो बेगुनाह लोग हुज़ूरﷺ की नामूस व दीन की खातिर कैद है उनकी रिहाई के लिए और फिलिस्तीन के मज़लूम बच्चे मर्द औरत बुजुर्गों और अल क़स्साम के मुज़ाहिदो के लिए दुआ करे अल्लाह तआला इनकी हिफ़ाज़त फरमाए। आमीन

18/02/2026

मोहतरम हज़रत अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाहि व बरकातुहू
बड़ी खुशी के साथ यह इत्तिला दी जाती है कि हर साल की तरह इस साल भी सैयद वाली शाह फूटा बंगला मज़ार पर 10 रोज़ा तरावीह का एहतिमाम किया गया है।
आप तमामी हज़रात से गुज़ारिश है कि ज़्यादा से ज़्यादा तादाद में शिरकत फरमाकर सवाब-ए-दारेन हासिल करें।
मिन जानिब: सैयद वाली फूटा बंगला कमेटी, ललितपुर
जज़ाकल्लाहु खैर

हाफ़िज़ नाज़िर रज़ा

الحمد للہ ربّ العالمین अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त का बे पनाह शुक्र व एहसान है कि कल जामा मस्जिद घुस्याना  ललितपुर में मुनअक़ि...
16/02/2026

الحمد للہ ربّ العالمین
अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त का बे पनाह शुक्र व एहसान है कि कल जामा मस्जिद घुस्याना ललितपुर में मुनअक़िद जलसा इस्तक़बाल माहे रमज़ान बेहद कामयाब रहा इस खूबसूरत नई पहल को और रमज़ान मुबारक के इस्तक़बाल में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।लोगों ने इस जलसे की हर एक चीज़ को बहुत सराहा, जिसमें ख़ास तौर पर इलाहाबाद से आने वाले हमारे मुअज्ज़ज़ मेहमान अल्लामा शहादत हुसैन निज़ामी साहब की तक़रीर को बहुत पसंद किया गया और अच्छे अंदाज़ में सुना गया और काफ़ी दाद व तहसीन से नवाज़ा, और साथ ही साथ कई लोगों का कहना है कि इस मौज़ू पर ऐसी गुफ़्तगू हमने अपनी ज़िंदगी में कभी नहीं सुनी, और अल्लाह का शुक्र है कि लोगों ने अमल करने का अहद भी किया।
मैं शहर के तमाम उलेमा आइम्मा का भी शुक्र गुज़ार हूँ जिन्होंने इस महफ़िल में आख़िर तक बैठ कर इस महफ़िल को कामयाब बनाने में पूरा तआवुन किया। मैं
इस कामयाब जश्न की मुबारकबाद पेश करूँगा बिलख़ुसूस जामा मस्जिद के इमाम ख़तीब हाफ़िज़ व क़ारी आदिल जमील साहब को जिनकी कोशिश और काविश से यह अज़ीम ओ शान जलसा .. इस्तक़बाल माहे रमज़ान मुनअक़िद हो पाया और यह सब कुछ मुमकिन हो पाया, ख़ास तौर पर इन हज़रात की सच्ची नियत.. अच्छी मेहनत और पक्की लगन वजह से जिनके नाम कुछ यूँ हैं—
हाफ़िज़ नाज़िर साहब नायब इमाम जामा मस्जिद।
कलीम ख़ान झूले वाले
अरशद बाबू जी
सुहैल भाई आलीशान शू स्टोर/गारमेंट्स
इसराक उर्फ नीटू मास्टर साहब
अशरफ़ ख़ान उर्फ़ बोबी (बाबू जी)
नईम भाई लोडिंग टैक्सी वाले
अब्दुल समद भाई किराना स्टोर
नसीम अच्छू भाई
जहीर कम्मु भाई
शहनवाज़ उर्फ़ छोटू
आक़िब ख़ान (बाबू जी)
सैफ़ बेग
आकिब बेग राजा
सरवर भाई
अयान बेग
अहकाम ख़ान
अरहान उर्फ़ रीबू
समीर ख़ान (पाजी)
कौसैन बेग
रिक्की भाई
आमिर बाटू भाई
सुहैल ख़ान
अयमान
और इनके अलावा जामा मस्जिद कमेटी के लोगों ने भरपूर हौसला अफ़ज़ाई की, जिनके नाम यह हैं—
सदर अख़्तर मास्टर साहब
नायब सदर हाजी नसीम साहब
ख़ज़ांची हाजी इरशाद साहब जनाब इकराम खान साहब
और यह नाम तो वह हैं जो याद रहे, बाकी इनके अलावा मोहल्ले के हर छोटे बड़े लोगों ने बहुत मोहब्बत के साथ हर वह काम किया जो इस जलसे के लिए ज़रूरी था।
हम तमामी तावुन करने वालो का और अहले महल्ला घुसयाना का शुक्रिया अदा करते हैं और साथ में दुआ भी करते हैं हूँ कि अल्लाह तआला आप सब को दुनिया व आख़िरत की भलाइयाँ नसीब करे।
(आमीन)

अल्हमदुलिल्लाह अला कुल्ले हाल ! आज जामा मस्जीद के हजरे मै अहबाब के साथ जब एफतार किया तो रामजान की य़ादों ओर बातो से महफिल...
04/02/2026

अल्हमदुलिल्लाह अला कुल्ले हाल ! आज जामा मस्जीद के हजरे मै अहबाब के साथ जब एफतार किया तो रामजान की य़ादों ओर बातो से महफिल ओर पूर लूतफ हो गयी ओर साथ मे रमज़ान तक पुहांचने की दुआ की गयी .
कियोंके ये हमारे नबी की सुन्नात भी है

हमारे आका shaban मे दुआए करते य़ा अल्लाह हमें Ramzan तक पूहांचा ओर हमें रमज़ान नसीब कर

Address

Lalitpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sunni Shehar Jama Masjid Lalitpur U.P. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category