20/05/2026
महोबा देसावरी पान का इतिहास — सिर्फ स्वाद नहीं वर्षों की पहचान
जब लोग महोबा का नाम लेते हैं तो कई लोगों को वीरों की कहानियाँ आल्हा ऊदल और बुंदेलखंड की संस्कृति याद आती है लेकिन महोबा की एक और पहचान है जो सालों से लोगों के स्वाद और परंपरा से जुड़ी हुई है — महोबा देसावरी पान
यह सिर्फ पान नहीं माना जाता बल्कि कई परिवारों की मेहनत और वर्षों पुरानी खेती की परंपरा से जुड़ा हुआ है
माना जाता है कि महोबा में पान की खेती कई पीढ़ियों से की जाती रही है यहाँ की मिट्टी मौसम और खेती का तरीका पान के स्वाद और खुशबू को अलग बनाता है
देसावरी पान की खेती आम खेतों की तरह नहीं होती इसे बरोजा में उगाया जाता है जहाँ तापमान नमी और देखभाल का खास ध्यान रखा जाता है
शायद इसी वजह से लोग कहते हैं कि
* इसका स्वाद अलग महसूस होता है
* पान का पत्ता आकार में अन्य पान की किस्मों से काफी बड़ा, मुलायम और रेशे-रहित होता है साथ ही यह पत्ता खाने में हल्का मीठा और कुरकुरा होता है
*खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है
महोबा के पान किसान — असली पहचान
एक पान का पत्ता तैयार होने के पीछे महीनों की मेहनत होती है
पान की खेती में रोज़ देखभाल सही नमी और धैर्य चाहिए होता है इसलिए महोबा के कई किसान वर्षों से इस परंपरा को आगे बढ़ाते आ रहे हैं
कई परिवारों के लिए यह सिर्फ farming नहीं बल्कि रोज़गार और पहचान का हिस्सा है
पहले पान सिर्फ स्वाद नहीं था
पुराने समय में शादी त्योहार या मेहमानों के स्वागत में पान देना सम्मान माना जाता था
अच्छा पान घर के अपनापन और respect से जोड़ा जाता था
यानी पान सिर्फ खाने की चीज़ नहीं सामाजिक परंपरा का हिस्सा भी था
महोबा से बाहर तक पहुँची पहचान
समय के साथ महोबा का देसावरी पान आसपास के शहरों और दूसरे राज्यों तक पहुँचना शुरू हुआ
धीरे धीरे लोग नाम से पहचानने लगे
अगर महोबा का है तो अलग होगा और यहीं से इसकी पहचान और मजबूत होती गई
महोबा देसावरी पान को GI Tag मिला
सीधी भाषा में "इसका मतलब है कि इसकी खास पहचान और गुणवत्ता उस क्षेत्र से जुड़ी हुई मानी गई जहाँ यह उगाया जाता है"
यह सिर्फ उत्पाद की नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र और किसानों की पहचान मानी जाती है समय बदला, रूप बदले आज लोग महोबा देसावरी पान को नए forms में भी देख रहे हैं
Paan Ice Cream
Paan Sharbat
Paan Mukhwas
Premium Products
लेकिन चाहे रूप बदल जाए,पहचान अब भी वही रहती है आखिर में महोबा देसावरी पान सिर्फ एक पत्ता नहीं, इसके पीछे किसानों की मेहनत वर्षों की खेती और एक क्षेत्र की पहचान जुड़ी हुई है
"कुछ चीज़ें सिर्फ उगाई नहीं जातीं
पीढ़ियों तक संभालकर रखी जाती हैं"