Ratna shree traders main market makdone

Ratna shree traders main market makdone Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ratna shree traders main market makdone, Grocers, Subhash chowk {main market}, Makron.

होममेड किचन किंग मसाला�(लगभग ½ कप बनता है | एयरटाइट जार में शेल्फ लाइफ: 3 महीने)🧂 सामग्री (Ingredients)साबुत मसाले (Whol...
12/11/2025

होममेड किचन किंग मसाला�(लगभग ½ कप बनता है | एयरटाइट जार में शेल्फ लाइफ: 3 महीने)

🧂 सामग्री (Ingredients)
साबुत मसाले (Whole Spices):
* 2 टेबलस्पून धनिया के दाने
* 1 टेबलस्पून जीरा
* 1 टेबलस्पून सौंफ
* 1 टीस्पून काली मिर्च
* 1 टीस्पून लौंग
* 2 काली इलायची
* 4 हरी इलायची
* 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
* 2 तेजपत्ते
* 1 टीस्पून शाही जीरा (वैकल्पिक)
* 1 जावित्री का टुकड़ा
* 1 छोटा टुकड़ा जायफल
* 1 चक्र फूल
पिसे हुए मसाले (Powdered Spices):
* 2 टीस्पून हल्दी पाउडर
* 1 टेबलस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
* 1 टीस्पून सौंठ पाउडर (सूखा अदरक पाउडर)
* 1 टीस्पून अमचूर पाउडर (सूखा आम पाउडर)

👩‍🍳 विधि (Method):
1. साबुत मसाले भूनें:
* एक भारी तले की कड़ाही में सभी साबुत मसालों को (पिसे हुए मसालों को छोड़कर) धीमी आँच पर 2–3 मिनट तक सूखा भूनें।
* ध्यान रखें कि मसाले जले नहीं, बस खुशबू आने तक भूनें।
2. ठंडा करें:
* मसालों को पूरी तरह ठंडा होने दें।
3. पीसें:
* अब मसालों को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पाउडर बना लें।
4. पिसे मसाले मिलाएँ:
* अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, सौंठ और अमचूर पाउडर डालें।
* दोबारा थोड़ी देर चलाकर सबको अच्छी तरह मिला लें।
5. स्टोर करें:
* मसाले को एयरटाइट जार में भरकर ठंडी, सूखी जगह पर रखें।
* 2–3 महीने तक स्वाद बरकरार रहेगा।

🍛 उपयोग के सुझाव (Usage Tips):
* सब्ज़ी, पनीर, ग्रेवी या दाल में 1 टीस्पून डालें – रेस्टोरेंट जैसा स्वाद मिलेगा।
* इसे सबसे अच्छा तब डालें जब आप प्याज़-टमाटर भून चुके हों।

life style रत्न श्री माकड़ौन

कल मेँ अख़बार पढ़ रहा था तो कंही क़ी खबर थी क़ी धनिया पाउडर मेँ गधे क़ी लिध मिला कर बेच रहे है 🙄हर सब्जी का स्वाद मसालो पर ही...
25/03/2025

कल मेँ अख़बार पढ़ रहा था तो कंही क़ी खबर थी क़ी धनिया पाउडर मेँ गधे क़ी लिध मिला कर बेच रहे है 🙄

हर सब्जी का स्वाद मसालो पर ही निर्भर करता है, इसलिए मिलावट के जहर से बचे, बाजार से पैकेट बंद पीसे मसाले बिल्कुल नहीं खरीदें। घर में बनाएं खड़े मसालों से किचन किंग मसाला।
किचन किंग मसाला एक मिश्रण है, जिसमें विभिन्न मसालों का संतुलित अनुपात होता है। यह स्वाद में तीव्र और खुशबूदार होता है, जो भारतीय व्यंजनों को विशेष बनाता है।🌶️🫚

आवश्यक सामग्री 👇👇
6 बड़ी इलायची
12 छोटी हरी इलायची
1 चम्मच सहजीरा
1 चम्मच सोंठ पाउडर
2 बड़े चम्मच काली मिर्च
2 बड़े चम्मच मेथी
2 चम्मच सौंफ
1/2 छोटा चम्मच जायफल
दालचीनी का 1 टुकड़ा
2 जावित्री
12 लौंग
2 स्टार ऐनीज़
2 बड़े चम्मच जीरा
4 चम्मच धनिया
8-10 कश्मीरी मिर्ची
2 बड़े चम्मच उड़द दाल
2 बड़े चम्मच चना दाल
2 बड़े चम्मच राई (पीली)
1 बड़े चम्मच पिपली
2 तेज पत्ते
2 बड़े चम्मच कसूरी मेथी
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच काला नमक
1 चम्मच नमक
1 चम्मच अमचूर पाउडर

बनाने की विधि -

नमक और हल्दी को छोड़कर सभी सूखे मसालों को पैन में 5-6 मिनिट तक भून लीजिए ।

धीमी आंच पर भूनकर खड़े मसालों को ठंडा करके,मिक्सर में बारीक पीस लीजिये ।

आखिर में हल्दी और नमक डालकर पीसे, एक एयर टाइट जार में स्टोर करें। आपका दुनिया का No1 घर पर किचन किंग मसाला।

मैने खुद almost सभी ब्रांड के मसाले लेकर देख लिये, स्वाद एक धेले का भी नहीं आता, इसलिए अब घर पर ही बनाते है।

अजवाइन के चार प्रकार....... (1) देसी अजवाइन, (2) जंगली अजवाइन, (3) खुरासानी अजवाइन, (4) अजमोद
24/03/2025

अजवाइन के चार प्रकार....... (1) देसी अजवाइन, (2) जंगली अजवाइन, (3) खुरासानी अजवाइन, (4) अजमोद

बुकनू - Buknu Recipe - How to make Buknu Powder?बुकनू चूरन भी है, मसाला भी है.यह पूर्वी उत्तर प्रदेश, विशेष रूप से कानपु...
19/01/2025

बुकनू - Buknu Recipe - How to make Buknu Powder?
बुकनू चूरन भी है, मसाला भी है.यह पूर्वी उत्तर प्रदेश, विशेष रूप से कानपुर में बहुत लोकप्रिय है. इसे परांठा रोटी के ऊपर बुरक कर, चाट के ऊपर बुरक कर या मसाले की तरह दाल सब्जी में टेस्ट बढाने के लिये डाल कर खा सकते हैं. इसे बनाने के लिये किचन में प्रयोग करने वाले मसालों के साथ कुछ आयुर्वेदिक इन्ग्रेडियेन्ट्स भी हैं जो हमारे पाचन को सही बनाये रखती है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Buknu Masala
सादा नमक - 250 ग्राम
काला नमक - 125 ग्राम
सेंदा नमक (लाहोरी व्रतका नमक ) - 50 ग्राम
हल्दी - 75 ग्राम
बड़ी हर्र - 50 ग्राम
छोटी हर्र - 50 ग्राम
बहेड़ा -50 ग्राम
सूखा आंवला - 50 ग्राम
जीरा - 25 ग्राम
अजवायन - 25 ग्राम
सोंफ - 25 ग्राम
बड़ी इलाइची - 25 ग्राम
काली मिर्च - 25 ग्राम
सोंठ - 25 ग्राम
पीपर - 20 ग्राम
बायविरंग (Vaividang, Baibidang or Bhabhirang) - 20 ग्राम
मरोड़ फली - 20 ग्राम
छोटी इलाइची - 10 ग्राम
खाने वाला नौसादर - 10 ग्राम
अच्छी वैराइटी की हींग - 5 ग्राम
सरसों का तेल - 100 ग्राम

विधि - How to make Buknu?
सारे मसाले अच्छी तरह देख कर साफ करके ले लीजिये.
कुछ मसाले तल लीजिये : बड़ी हर्र, सोंठ, हल्दी, छोटी हर्र और बहेड़े
सरसों के तेल को कढ़ाई में डालकर हल्का गरम कर लीजिये. बड़ी हर्र को गरम तेल में डालिये और धीमी आग पर 2-3 मिनिट तक तल कर निकाल कर किसी प्लेट में रखस् लीजिये.सोंठ को गरम तेल में डालिये और धींमी आग पर 2-3 मिनिट कलर बदलने तक भून कर इसे भी उसी प्लेट में निकाल लीजिये.हल्दी को गरम तेल में डालिये और इन्हैं भी 2-3 मिनिट धीमी आग पर कलर बदलने तक तल कर उसी प्लेट में निकाल लीजिये. छोटी हर्र को गरम तेल में डालिये और 1 मिनिट तक धीमी आग पर तल कर उसी प्लेट में निकाल लीजिये. अब बहेड़ा तेल में डालिये और 2-3 मिनिट तक धीमी आग पर तल कर उसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.

कुछ मसाले सूखे भून लीजिये : सूखे आंवले, मरोड़ फली, बायविरंग, बड़ी इलाइची, पीपर, जीरा, अजवायन, सोंफ और हींग
भारी तले का पैन गरम कर लीजिये, सूखे आंवले को पैन में डालिये और धीमी गैस पर 2-3 मिनिट तक चलाते हुये भून लीजिये, इन्हैं दूसरी प्लेट में निकाल लीजिये.अब पैन में मरोड़ फली डालिये और चलाते हुये धीमी गैस पर भून लीजिये, और इसी प्लेट में निकाल लीजिये. अब पैन में बायविरंग डालिये और धीमी गैस पर 2 मिनिट भून लीजिये, और इसी प्लेट में निकाल लीजिये. अब बड़ी इलाइची और पीपर पैन में डालिये और लगातार चलाते हुये 2 मिनिट तक भून कर इसी प्लेट में निकाल लीजिये. अब पैन में जीरा, सोंफ और अजवायन डालिये और 1 मिनिट धीमी आग पर भून लीजिये, हींग भी इसी में डालकर और 1 मिनिट भून लीजिये, और इसी प्लेट में निकाल लीजिये.

बचे हुये मसाले बिना भूने ही मिलाने हैं: सादा नमक, काला नमक, सेंदा नमक, छोटी इलाइची, खाने वाला नौसादर और छोटी इलाइची.
बड़े मसाले खल्लड़ से कूट कर थोड़ा छोटा कर लीजिये, ताकि वे मिक्सर से आसानी से पीसे जा सके. बड़ी हर्र, हल्दी और सोंठ को टुकड़ो में तोड़ लीजिये. बहेड़े को तोड़कर उसकी गुठली हटा दीजिये.

कुटे मसाले जार में डालिये और साथ में आधा सादा नमक डालिये और मसाले को बारीक पीस लीजिये. पिसे मसाले किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये. अब रोस्टेड मसाले लीजिये और नमक मिलाकर बारीक पीस लीजिये और इन्हैं भी उसी प्याले में निकाल लीजिये, बिना भुने मसाले भी नमक के साथ में बारीक पीस लीजिये और इसी प्याले में निकाल लीजिये. सारे पिसे मसाले अच्छी तरह मिला लीजिये

मसाले को मोटी छलनी में छानिये, और छलनी के ऊपर अधिक मोटे बचे मसाले फिर से पीस कर बारीक करके मिक्स कर दीजिये. लीजिये बुकनू तैयार है. तैयार बुकनू को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 6 माह तक खाते रहिये.

सुझाव:
अलग अलग लोग बुकनू को अलग अलग तरीके और इन्ग्रीडियेन्टस से बनाते हैं, कुछ लोग अधिक मसाले डालते हैं और कुछ लोग कम मसाले डालकर बुकनू बनाते है. आप बुकनू बना रहे हैं और अगर कोई इन्ग्रीडियेन्ट न मिले तो उसके बिन ही बुकनू बना सकते हैं.

आपने कई तरह के नमक सुने होगे... सफेद नमक, सेंधा और काला नमक.... क्या आपने कभी हरा नमक सुना हैं...हाँ जी हरा नमक..... जिस...
15/12/2024

आपने कई तरह के नमक सुने होगे... सफेद नमक, सेंधा और काला नमक.... क्या आपने कभी हरा नमक सुना हैं...हाँ जी हरा नमक..... जिसे पहाड़ी लोग हरा लूण कहते हैं.....

खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर होता हैं ये नमक.... सलाद, फ्रूट्स और रायते में चटनी में इसे इस्तेमाल कर सकते हैं कई बार सब्जी या दाल नहीं बचती तो इस नमक में आप नींबु मिलाकर भी रोटी खा सकते हैं मेरे मुहँ में तो लिखते लिखते ही मुहँ में पानी आ गया..... तो आइये जाने इस हरे लूण के बारे में....

रायता हो या सब्जी हर चीज का स्वाद कर देगा डबल उत्तराखंड का 'पहाड़ी लूण' ये है उत्तराखंड के लोग आम बोलचाल की भाषा में इस नमक को लूण कहते हैं। इस नमक को मिक्सी में नहीं बल्कि सिलबट्टे पर पीसकर तैयार किया जाता है। मिक्सी में इस नमक को पीसन
रायता हो या सब्जी हर चीज का स्वाद कर देगा डबल उत्तराखंड का 'पहाड़ी लूण' ये है गर्मियों में अक्सर खाना खाने की इच्छा कम होने लगती है। खाने की किसी चीज में भी स्वाद नहीं आता है। अगर आपके साथ भी हर समर सीजन ऐसा ही कुछ होता है तो उत्तराखंड के इस स्पेशल नमक को ट्राई करें। आप सोच रहे होंगे भला कोई नमक मुंह का स्वाद कैसे अच्छा कर सकता है। तो आपको बता दें, उत्तराखंड में मिलने वाला ये नमक खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है, आप इस नमक को फल, सलाद, पराठे, चावल और रायते के साथ भी खा सकते हैं। उत्तराखंड के लोग आम बोलचाल की भाषा में इस नमक को लूण कहते हैं। इस नमक को मिक्सी में नहीं बल्कि सिलबट्टे पर पीसकर तैयार किया जाता है। मिक्सी में इस नमक को पीसने से इसका स्वाद कम हो जाता है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है ये पहाड़ी नमक।

पहाड़ी नमक बनाने के लिए जरूरी चीजें-
-1 बड़ा चम्मच जीरा
-1 पूरा लहसुन
-3/4 हरे लहसुन के डंठल
-हरी प्याज की पत्ती(ऑप्शनल)
-मुट्ठी भर हरा धनिया
- दो या तीन चम्मच नमक
-1/4 चम्मच हल्दी
-8 हरी मिर्च
-सिल-बट्टा
-आवश्यकतानुसार पानी

पहाड़ी नमक बनाने का तरीका-
पहाड़ी नमक बनाने के लिए सबसे पहले सिल-बट्टे पर हरी मिर्च और लहसुन को बट्टे की मदद से बारीक पीस लें। इसके बाद इसमें जीरा,हरे लहसुन के डंठल,हरी प्याज की पत्ती,हरा धनिया,नमक,हल्दी डालकर पीस लें। जरूरत पड़ने पर आप इस नमक को पीसते समय पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ऐसा करते समय ज्यादा पानी न डालें वरना आपकी पहाड़ी नमक गीला हो जाएगा। इस नमक को पीसकर तैयार करने के लिए 1-2 चम्मच पानी ही काफी है। आखिर में सभी चीजों को बट्टे की मदद से एक बार फिर अच्छी तरह पीसकर मिक्स कर लें। आपका टेस्टी पहाड़ी नमक बनकर तैयार है।

मिलावट के जहर से बचे. बाजार से पैकेट बंद पीसे मसाले न खरीदें. घर में बनाएं खड़े मसालों से सब्जियों और ग्रेवी का स्वाद बढ...
09/12/2024

मिलावट के जहर से बचे. बाजार से पैकेट बंद पीसे मसाले न खरीदें. घर में बनाएं खड़े मसालों से सब्जियों और ग्रेवी का स्वाद बढ़ा देने वाला किचन किंग मसाला. 🌶️
👇

सामग्री
6 बड़ी इलायची
12 छोटी हरी इलायची
1 चम्मच जीरा
1 चम्मच सोंठ पाउडर
2 बड़े चम्मच काली मिर्च
2 बड़े चम्मच मेथी
2 चम्मच सौंफ
1/2 छोटा चम्मच जायफल
दालचीनी का 1 टुकड़ा
2 जावित्री
12 लौंग
2 स्टार ऐनीज़
2 बड़े चम्मच जीरा
4 चम्मच धनिया
8-10 कश्मीरी मिर्ची
2 बड़े चम्मच उड़द दाल
2 बड़े चम्मच चना दाल
2 बड़े चम्मच राई (पीली)
2 तेज पत्ते
2 बड़े चम्मच कसूरी मेथी
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच काला नमक
1 चम्मच नमक
1 चम्मच अमचूर पाउडर

विधि - नमक और हल्दी को छोड़कर सभी सूखे मसालों को पैन में 5-6 मिनिट तक भून लीजिए. धीमी आंच पर भूनिये. मिक्सर में बारीक पीस लीजिये. आखिर में हल्दी और नमक डालकर पीसे. एक एयर टाइट जार में स्टोर करें। हर तरह की ग्रेवी और सब्जियों को जायकेदार बनाने के लिए किचन किंग मसाला का इस्तेमाल करें.

शुद्ध खड़े मसाले रत्न श्री ट्रेडर्स से खरीदे 🙏

20/12/2022

Address

Subhash Chowk {main Market}
Makron
456668

Opening Hours

Monday 7am - 11pm
Tuesday 7am - 11pm
Wednesday 7am - 11pm
Thursday 7am - 11pm
Friday 7am - 11pm
Saturday 7am - 11pm
Sunday 7am - 11pm

Telephone

9009815124

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ratna shree traders main market makdone posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category