27/04/2026
📰 प्रेस विज्ञप्ति
गौ सेवा सम्मान अभियान
📍 सरधना (मेरठ) | दिनांक: 27 अप्रैल2026
आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को पूरे देश की 5400 तहसीलों में गौ सेवा सम्मान अभियान के अंतर्गत विशाल एवं शांतिपूर्ण यात्राएं निकाली गईं। इसी क्रम में सरधना तहसील में भी एक भव्य यात्रा का आयोजन किया गया।
यह यात्रा मंडी समिति गौशाला, सरधना से प्रारंभ हुई, जहां प्रातः गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात सैकड़ों गोभक्तों ने भजन-कीर्तन एवं संकीर्तन करते हुए तहसील (एसडीएम कार्यालय) तक यात्रा निकाली।
इस यात्रा में सैकड़ों लोगों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई, वहीं हजारों लोगों ने हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से समर्थन देते हुए प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति महोदय,मुख्य मंत्री महोदय एवं राज्यपाल महोदय जी के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसे माननीय एसडीएम साहब के माध्यम से प्रेषित किया गया।
🌿 अभियान के मुख्य उद्देश्य:
✔️ गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना
✔️ गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना
✔️ गो मंत्रालय का गठन करना
एवं गौ चरण भूमि मुक्त कराना आदि उदेश्य को लेकर ज्ञापन सौपा गया!
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
👉 गौसेवा सम्मान अभियान से:
• जिला प्रभारी – अमित आर्य
• तहसील प्रभारी – उज्ज्वल पोसवाल
👉 मंडी समिति गौशाला से:
• पुरुषोत्तम लाला जी
👉 बजरंग दल से:
• अर्जुन सिंह राणा
👉 सरधना आश्रम से:
• युवा संत शुभम आर्य जी
👉 आर्य समाज से:
• आचार्य आनंद शास्त्री जी
• प्रधान श्री राजीव जी, शिवम आर्य जी, प्रशांत आर्य जी आदि
👉 महिला सहभागिता:
• तनवी चौधरी, युवीका, जस्वीरी, अनीता, मधु, दीपा आदि (वलीदपुर),
• संगीता, सुनीता आदि (बड़खली)
तथा अन्य अनेकों महिला संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही।
इसके अतिरिक्त विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों से अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं गोभक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिनमें से कई के नाम उपलब्ध नहीं हो सके, किन्तु सभी का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।
अंत में सभी उपस्थित गोभक्तों ने संकल्प लिया कि गौमाता की रक्षा, सेवा एवं सम्मान हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
🙏 सभी सहयोगियों एवं सहभागी जनों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
🚩 जय गोमाता 🐄
🚩 जय सनातन धर्म