ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR शिक्षक एवं समाजसेवी (OFFICIAL PAGE)

15/04/2026

🍁आज,हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार और शायर हसरत जयपुरी की 104वी जयंती है हसरत जयपुरी के गीतों की खासियत उनकी सादी भाषा है यूं तो उन्होंने कई सुपर हिट गाने दिए "फिल्म पगला कहीं का" हसरत साहब का ये गीत उन्हें हमेशा याद दिलाता रहेगा "तुम मुझे यूं भुला न पाओगे,जब कभी भी सुनोगे गीत मेरे संग-संग तुम भी गुनगुनाओगे गे...
हसरत साहब ने जिन प्रमुख फिल्मों के गीत लिखें उन में शामिल है फिल्म बरसात,ससुराल,सूरज,गीत गया पत्थरों ने, जंगली,सेहरा,मेरा नाम जोकर,भूत बंगला,तीसरी कसम,पत्थर,प्रिंस,अंदाज़,संगम छोटी बहन आदि।हसरत साहब को उनके शताब्दी जयंती पर उन्हें नमन और सादर प्रणाम। 🙏💐💐💐

#अशोक_कुमार

10/01/2026

अपनी मखमली आवाज से दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक में अपने सुरों की धाक जमाने वाले पार्श्व गायक कट्टास्सेरी जोसेफ येसुदास जी का आज जन्मदिन है। येसुदास भारत के सबसे प्रसिद्ध गायकों में से एक हैं, उन्होंने मलयालम, तमिल और हिंदी सहित हर भारतीय भाषा में 50,000 से अधिक गाने गाए हैं। प्रशंसक उन्हें प्यार से गण गंधर्वन (दिव्य गायक) कहते हैं। येसुदास जी को संगीत में उनके योगदान के लिए क्रमशः भारत के दूसरे , तीसरे और चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।उन्हें 3 विभिन्न विश्वविद्यालयों से मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हुई है।उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक के लिए 7 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं, जो किसी पुरुष गायक द्वारा सबसे अधिक है यहां तक ​​कि उन्हें पांच फिल्मफेयर पुरस्कार और कुल तैंतालीस बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का राज्य पुरस्कार भी मिला है, जिसमें केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल की राज्य सरकारों द्वारा दिए गए पुरस्कार शामिल हैं।पार्श्व गायन के लिए केरल सरकार से 23 बार अवार्ड मिलने के बाद येसुदास ने 1987 में राज्य सरकार को पत्र लिख कर गुहार लगाई की वह भविष्य में उन्हें यह अवार्ड न दे।येसुदास का यह कदम आने वाली पीढ़ी को मौका देने के लिए था।
लेजेंड्री सिंगर के जे येसुदास जी को उनके 86वां जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं और बधाई! ईश्वर आपको स्वस्थ एवं दीर्घायु रखें।❤🎂💐

#अशोक_कुमार

16/08/2025

🍁
तिथी अष्टमी भाद्रपद, जन्मे कृष्ण मुरार।
प्रगटे आधी रात को, सोये पहरेदार।।

बेड़ी टूटी हाथ की, खुले बंधन पांँव प्रभु की लीला देखिये, सुंदर गोकुल गांँव।।

पाप धरा पर जब बढ़े, प्रभु लेते अवतार।
भव सागर से भक्त को , हरि ही लेते उबार ।।

#जयश्रीकृष्णा 🙏🙏
#जन्माष्टमी2025❤💐
#अशोक_कुमार 🍁

Address

Thana Road Mirganj
Mirganj
841438

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ASHOK KUMAR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category