niraj9835605244

niraj9835605244 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from niraj9835605244, Grocers, Mokama patna bihar, Mokameh.

17/04/2026
बिहार में 20वीं सदी के शुरू के दशक में पिछड़ी जातियों के द्वारा जनेऊ आंदोलन का ऊंची जातियों द्वारा हिंसक विरोध किया गया ...
15/04/2026

बिहार में 20वीं सदी के शुरू के दशक में पिछड़ी जातियों के द्वारा जनेऊ आंदोलन का ऊंची जातियों द्वारा हिंसक विरोध किया गया था। इसके बाद पिछड़े और दलितों की जमीनों की नीलामी तेज कर दी गई थी।

विभिन्न पिछड़ी जातियों की सम्मिलित सभाएं होनी शुरू हुई शाहाबाद जिले के रामगढ़ में अहीरों और कुर्मियों की ऐसी ही एक सम्मिलित सभा में स्थानीय ब्राह्मणों के विरोध के बावजूद न सिर्फ जनेऊ धारण करने का निर्णय लिया गया बल्कि निम्न जातियों के साथ घुल मिलकर रहने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

तब चुनावी राजनीति में भी पिछड़े और दलितों का इस्तेमाल करने भर की राजनीति होती थी। शाहाबाद डिस्ट्रिक बोर्ड के चुनाव में टिकट के लिए पिछड़े वर्ग के प्रबुद्ध लोग जिला मुख्यालय आरा पहुंचते तो कांग्रेस के ऊंचे वर्ग के नेताओं ने उपहास उड़ाया। किसी को कहा कि भैंस चराना है? तो किसी को बैगन रोपना है तो किसी को हल चलाना है जैसे शब्दावलियों से घायल कर दिया जाता।

इसी पृष्ठभूमि में 30 मई 1933 को शाहाबाद जिले के करगहर में त्रिवेणी संघ का जन्म हुआ। इसके जन्मदाताओं में चौधरी यदुनंदन मेहता, सरदार जगदेव सिंह यादव तथा डॉक्टर शिवपूजन सिंह आदि मान्य है। पहले पहले इस संघ का संगठन कुशवाहा क्षत्रिय सभा, यादव क्षत्रिय सभा तथा कुर्मी क्षत्रिय सभा द्वारा जिला स्तर पर होना शुरू हुआ पर उसका उद्देश्य तथा कार्यक्रम शोषित-शासित तथा दलित यानी सभी अन्नूनत समाज की उन्नति के लिए हुआ। त्रिवेणी संघ है शोषित शासित तथा दलित कृषक मजदूर और व्यवसायियों के अश्रुओं की धारा तथा आहों का नगाड़ा जिनके धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक अधिकारों को कुचलकर भारत के ही नहीं बल्कि संसार के अल्पसंख्यक लोग कर रहे हैं मौज।

त्रिवेणी संघ की स्थापना की बात सबसे पहले सरदार जगदेव सिंह के मन में आई उन्होंने त्रिवेणी संघ की माता की संज्ञा दी गई है । उन्होंने इस संबंध में यदुनंदन प्रसाद मेहता और डॉक्टर शिवपूजन सिंह से बातचीत की। श्री मेहता यादव सभा और कुशवाहा सभा में सक्रिय थे। जनेऊ आंदोलन में उन्होंने नेतृत्वकारी भूमिका अदा की थी और 1936 में उन्होंने बर्मा जाकर प्रवासी कुशवाहाओं को जनेऊ धारण कराया था।

1935 ईस्वी में इसका प्रदेश स्तर पर गठन किया गया और दासु सिंह इसके अध्यक्ष बनाए गए।

1940 में यदुनंदन प्रसाद मेहता द्वारा लिखित त्रिवेणी संघ का बिगुल पुस्तक में त्रिवेणी संघ के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई है। इस पुस्तक को त्रिवेणी संघ का मुखपत्र माना जाता है। उसमें त्रिवेणी संघ नामकरण के संबंध में भावना को लिखा गया है। "त्रिवेणी! यह तो वह पवित्र और व्यापक व

"भारत ही नहीं बल्कि विश्व के गौरव, विश्व रत्न, शिक्षा, संघर्ष, सम्मान, स्वाभिमान, सौहार्द के प्रतीक, धैर्यवान, तेजवान, श...
14/04/2026

"भारत ही नहीं बल्कि विश्व के गौरव, विश्व रत्न, शिक्षा, संघर्ष, सम्मान, स्वाभिमान, सौहार्द के प्रतीक, धैर्यवान, तेजवान, शीलवान, दयावान, विवेकवान, विश्व के महान विद्वान, उच्च कोटि के लेखक, समाज के श्रेष्ठ समीक्षक, श्रेष्ठ विचारक, शोषितों, पिछड़ों, नारियों के उद्धारक, उच्चतम 32 डिग्रियों के धारक, हिंदू कोड बिल के समर्थक, भारत के प्रखर वक्ता, प्रवक्ता, अधिवक्ता, महान, होनहार, ईमानदार लीडर, शोधकर्ता, समानता के हिमायती, बुद्ध के अनुयायी, इंसानियत के सिपाही, निडर, निर्भीक, निश्चल, निष्कपट, निर्मल, निस्वार्थ हृदय के मालिक, नौ-नौ भाषाओं के जानकार, कानून के रचनाकार, संविधान के शिल्पकार,
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं! 💐💐💐💐💐💐💐t💐
आज हम डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हैं, जिन्होंने हमें समानता, न्याय और मानवता का मार्ग दिखाया।
आइए, इस पावन अवसर पर हम यह संकल्प लें कि
हम जातिवाद और विषमतावाद जैसी संकीर्ण सोच का डटकर विरोध करेंगे,
और एक ऐसे समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे
जहाँ हर व्यक्ति को समान सम्मान, अधिकार और अवसर मिले।
बाबा साहेब का सपना था —
"एक ऐसा भारत, जहाँ मनुष्य को मनुष्य समझा जाए,
ना कि उसकी जाति, धर्म या जन्म के आधार पर आँका जाए।"
आइए, हम सब मिलकर
समानता, बंधुत्व और मानवतावाद की नींव को और मजबूत करें,
और एक न्यायपूर्ण समाज की स्थापना करें।
🇮🇳🇮🇳 जय भीम ! जय भारत !!🇮🇳🇮🇳

मत बाँटो इंसान को,
न जाति में, न धर्म में,
न ऊँच-नीच के भ्रम में,
न झूठे किसी मर्म में।
जो खून है तेरे भीतर,
वही बहता मुझमें भी,
जो दर्द तुझे सताता है,
वही धड़कता मुझमें भी।
फिर क्यों ये दीवारें खड़ी हैं,
किसने ये फासले बनाए?
क्यों इंसान ही इंसान से
इतने दूरियाँ बढ़ाए?
विषमता का ये जहर
हर दिल को तोड़ रहा है,
मानवता का उजियारा
धीरे-धीरे छोड़ रहा है।
उठो, तोड़ो ये बंधन सारे,
नफरत की जंजीरें काटो,
एक समान सूरज के नीचे
सबको अपना साथ बाँटो।
न कोई ऊँचा, न कोई नीचा,
बस एक ही पहचान रहे—
मानवता का दीप जले,
और हर दिल में सम्मान रहे।
चलो मिलकर ये प्रण करें,
नफरत को हम हराएँगे,
विषमतावाद को मिटाकर
मानवता को आगे बढ़ाएंगे 🇮🇳🇮🇳

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने सांसद के रूप में शपथ लेकर नया इतिहास रच दिया। वह भारत की पहली LGBTQ राज...
08/04/2026

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने सांसद के रूप में शपथ लेकर नया इतिहास रच दिया। वह भारत की पहली LGBTQ राज्यसभा सदस्य बन गईं हैं।

यह कदम भारत में LGBTQ+ समुदाय के प्रतिनिधित्व के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मेनका को TMC ने राज्यसभा चुनाव में बनाया था उम्मीदवार।

05/04/2026
𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚’𝐬 𝐑𝐞𝐬𝐢𝐥𝐢𝐞𝐧𝐭 𝐏𝐫𝐨𝐝𝐮𝐜𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐒𝐲𝐬𝐭𝐞𝐦𝐬 𝐢𝐧 𝐀𝐠𝐫𝐢𝐜𝐮𝐥𝐭𝐮𝐫𝐞➡️India achieved a record foodgrain production of 357.73 MMT (2024-25...
05/04/2026

𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚’𝐬 𝐑𝐞𝐬𝐢𝐥𝐢𝐞𝐧𝐭 𝐏𝐫𝐨𝐝𝐮𝐜𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐒𝐲𝐬𝐭𝐞𝐦𝐬 𝐢𝐧 𝐀𝐠𝐫𝐢𝐜𝐮𝐥𝐭𝐮𝐫𝐞

➡️India achieved a record foodgrain production of 357.73 MMT (2024-25), with horticulture output at 362.08 MT, reflecting a strong shift towards high-value crops

➡️India ranks among the top producers globally, with 150.18 MT of rice, 117.94 MT of wheat, 25.68 MT of pulses, and 18.59 MT of millets, reinforcing its role in global food security (2024-25)

Address

Mokama Patna Bihar
Mokameh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when niraj9835605244 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category