Dheerendra Shastri Guru Ji

Dheerendra Shastri Guru Ji Dheerendra Shastri Guru Ji Sanatan Dharma Prachar

दोहा : श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।। बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौ...
16/04/2023

दोहा :


श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।
बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।।
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।
बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।।

चौपाई :

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।
जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।

रामदूत अतुलित बल धामा।
अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।

महाबीर बिक्रम बजरंगी।
कुमति निवार सुमति के संगी।।

कंचन बरन बिराज सुबेसा।
कानन कुंडल कुंचित केसा।।

हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै।
कांधे मूंज जनेऊ साजै।

संकर सुवन केसरीनंदन।
तेज प्रताप महा जग बन्दन।।

विद्यावान गुनी अति चातुर।
राम काज करिबे को आतुर।।

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।
राम लखन सीता मन बसिया।।

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।

बिकट रूप धरि लंक जरावा।।

भीम रूप धरि असुर संहारे।
रामचंद्र के काज संवारे।।

लाय सजीवन लखन जियाये।
श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।।

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।
अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।।

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।
नारद सारद सहित अहीसा।।

जम कुबेर दिगपाल जहां ते।
कबि कोबिद कहि सके कहां ते।।

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।
राम मिलाय राज पद दीन्हा।।

तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना।
लंकेस्वर भए सब जग जाना।।

जुग सहस्र जोजन पर भानू।
लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।
जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।


दुर्गम काज जगत के जेते।
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।

राम दुआरे तुम रखवारे।
होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।

सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रक्षक काहू को डर ना।।

आपन तेज सम्हारो आपै।
तीनों लोक हांक तें कांपै।।

भूत पिसाच निकट नहिं आवै।
महाबीर जब नाम सुनावै।।

नासै रोग हरै सब पीरा।
जपत निरंतर हनुमत बीरा।।

संकट तें हनुमान छुड़ावै।
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।

सब पर राम तपस्वी राजा।
तिन के काज सकल तुम साजा।

और मनोरथ जो कोई लावै।
सोइ अमित जीवन फल पावै।।

चारों जुग परताप तुम्हारा।
है परसिद्ध जगत उजियारा।।

साधु-संत के तुम रखवारे।

असुर निकंदन राम दुलारे।।

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।
अस बर दीन जानकी माता।।

राम रसायन तुम्हरे पासा।
सदा रहो रघुपति के दासा।।

तुम्हरे भजन राम को पावै।
जनम-जनम के दुख बिसरावै।।

अन्तकाल रघुबर पुर जाई।
जहां जन्म हरि-भक्त कहाई।।

और देवता चित्त न धरई।
हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।

संकट कटै मिटै सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।

जै जै जै हनुमान गोसाईं।
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।

जो सत बार पाठ कर कोई।
छूटहि बंदि महा सुख होई।।

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।
होय सिद्धि साखी गौरीसा।।

तुलसीदास सदा हरि चेरा।
कीजै नाथ हृदय मंह डेरा।।


दोहा :

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।

Jay Sita Ram ji ki jay ho....
06/04/2023

Jay Sita Ram ji ki jay ho....

04/03/2023

Jay Sita Ram

Jay shree ram
25/02/2023

Jay shree ram

04/02/2023

121 Kanya vivah mahotsav

Jay Sita ram
30/01/2023

Jay Sita ram

29/01/2023

Bageshwar dham

29/01/2023

डीएनए हिंदी: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों खासा सुर्खियों में बने हुए है. नागपुर में उन्मूलन समिती द्वारा धीरेंद्र शास्त्री की शक्तियों को चुनौती दी थी. उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री से शक्तियों का सबूत मांगा और न दिखा पाने पर कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है. हालांकि धीरेंद्र शास्त्री ने इस समिति को जवाब देने के साथ ही आकर खुद चमत्कार देखने की बात कही थी.

वह लगातार इस समिति पर तंज कसकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर इस विषय में जमकर चर्चा हो रही है. कुछ लोग धीरेंद्र शास्त्री तो कुछ इस समिति पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इसबीच बागेश्वर धाम के कई वीडियो वायरल हो चले हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा है कि धीरेंद्र शास्त्री कथा वाचक जया किशोरी से शादी करने वाले हैं. यह बात पहले भी उठ चुकी है. अब इस पर खुद धीरेंद्र शास्त्री ने आगे आकर जवाब दिया है.

आप कब शादी करेंगे

दरअसल कुछ सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पंडित धीरेंद्र शास्त्री से टीवी न्यूज चैनल की एंकर शादी को लेकर सवाल पूछ रही है. उन्होंने कहा आप शादी कर रहे हैं. इस सवाल को सुनते ही धीरेंद्र जोर से हंसे और उन्होंने कहा कि बहन आप भी हमारी शादी में आना, बहुत जल्द करेंगे.

जया किशोरी से शादी करेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?

सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री का नाम कथा वाचक जया किशोरी से जोड़ा जा रहा है. पहले भी ऐसा किया गया है. इस पर कई वीडियो और मीम्स बनते रहते हैं. इनमें कहा जाता है कि धीरेंद्र शास्त्री कथा वाचक जया किशोरी से शादी करेंगे. हालांकि इस सस्पेंस को धीरेंद शास्त्री ने खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा कि ये सब झूठ और मिथक है. झूठ फैलाया जा रहा है. हमारा इस तरह का कोई भाव या विचार नहीं है. जब भी शादी करेंगे डंका बजाकर करेंगे.

आम परिवार की लड़की से करेंगे शादी

बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहले भी कथाओं में कह चुके हैं ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मैं कुंवारा रहने वाला हूं. उन्होंने कहा कि मैं घर वालों की पसंद से शादी करूंगा. साथ ही एक आम परिवार की लड़की से शादी करेंगे. 26 वर्षीय धीरेंद्र हाल फिलहाल कोई शादी नहीं कर रहे हैं. यह सिर्फ सोशल मीडिया पर एक फर्जी चर्चा चल रही है.

जानिए कौन हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री?

इन दिनों में सुर्खियों में बने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लोग बागेश्वर धाम महाराज के नाम से जानते हैं. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मानने वाले लोग उन्हें बालाजी महाराज, बागेश्वर महाराज के नाम से भी बुलाते हैं. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश के छतरपुर के गड़ा में हुआ था. वह अपने दादा सेतु लाल गर्ग सन्यासी को ही अपना गुरु मानते हैं.

Address

Kundarki
Moradabad
244413

Telephone

+918120592371

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dheerendra Shastri Guru Ji posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category