22/04/2020
काली मिर्च के औषधीय, वास्तु और ज्योतिषीय उपयोग - भाग - 2- काली मिर्च के कुछ टोटके और उपाय - Uses Of Black Pepper, FOR PROSPERITY, In ASTROLOGY & VASTU - BLACK PEPPER TO STRENGTHEN, OR PACIFY PLANETS - Part-2 :
नोट : हमने एक नई श्रृंखला शुरू की है. पहले हमने कपूर के औषधीय और दूसरे भाग में, कपूर के ज्योतिषीय व वास्तु से जुड़े लाभ बताये. परसों हमने भाग- 1 में काली-मिर्च के दैनिक घरेलू और औषधीय प्रयोग बताए. आज भाग 2 में देखिये, इसके वास्तु और ज्योतिषीय उपयोग. ऐसे ही, हम लाल-मिर्च, इलाइची, लौंग, नमक, प्याज़, लहसून, गुग्गुल, लोबान, हींग और अन्य कई ऐसे प्राकृतिक रोज़ाना प्रयोग के पदार्थों के बारे में लिखेंगे.
1. काली मिर्च के वास्तु और ज्योतिषीय उपयोग/ टोटके और उपाय :
ज्योतिष अनुसार, ऐसे प्रयोग बताने वाले हैं, जिनको करने के बाद, आपकी जिंदगी में रुके हुए हर काम प्रारंभ हो जाएंगे, संकटों से मुक्ति मिल जाएगी और धन की कमी भी दूर हो जाएगी। कुछ आसान उपायों से आप न केवल कष्टों से छुटकारा पा सकते हैं, बल्कि आप अपने भाग्य में सकारात्मक परिवर्तन लाकर, मालामाल बन सकते हैं.
2. i) ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काली मिर्च शनि का प्रतीक है। यदि, शनि आपका शत्रु, मारक, या बाधक ग्रह है, शनि की साढे साती/अढैया चल रही है, या बीमार हैं, तो काले कपड़े में काली मिर्च और पैसे बांधकर दान करें। इससे शनि का प्रकोप कम हो जाता है।
ii) पर, यदि आपकी कुंडली यही मुश्किलें हैं, पर शनि आपका मित्र, सयाहक, या योगकारी ग्रह है, तो भोजन करते वक्त काला नमक और काली मिर्च का ही उपयोग करने का प्रयास करें। इस उपाय से शनि को बल मिलेगा, रोग और शोक दूर होंगे।
3. घर व व्यापार में धन की कमी से परेशान हैं, तो काली मिर्च के 5 दाने लें और उन्हें अपने सिर पर से 7 बार वार लें। इसके बाद, आप किसी चौराहे पर या फिर किसी सुनसान जगह पर, चारों दिशाओं में 4 दाने फेंक दें। इसके बाद, 5वें दाने को ऊपर आसमान की ओर उछाल दें। ऐसा करने के तुरंत बाद घर की ओर वापिस चल दें, गलती से भी रास्ते में पीछे की ओर पलटकर न देखें और न ही कहीं और जाएँ। इस उपाय से अचानक धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
4. यदि आप व्यापार के किसी काम लिए बाहर जाना है, तो काली मिर्च को दरवाजे पर रखें और जाते समय इस पर पैर रख कर निकले, सफलता मिलेगी। बाहर निकलने के बाद आपको दोबारा किसी भूली-बिसरी चीजों के लिए घर में उसी समय प्रवेश नहीं करना है, बल्कि उस कार्य पर जाकर ही लौटना है.
5. काली मिर्च के 8 दाने ‘ऊं क्लीं’ बीज मंत्र का जप करते, हुए परिवार के सदस्यों के सिर पर घुमाकर दक्षिण दिशा में घर से बाहर फेंक दें, शत्रु शांत हो जाएंगे। अगर किसी बुरी नजर के कारण आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है, तो वह दोष भी दूर हो जाएगा।
6. काली मिर्च के 7-8 दाने लेकर उसे घर के किसी कोने में दिए में रखकर जला दें। इस उपाय से घर में बीमारी पैदा करने वाली ऊर्जा का नाश होता है।
7. 5 ग्राम हींग और 5 ग्राम कपूर के साथ 5 ग्राम काली मिर्च को मिलाकर मिश्रण बना लें। फिर, इसकी राई के बराबर गोलियां बना कर, उन्हें छह भागों में बांट लें और तीन दिन तक सुबह और शाम को जलाएं। घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी। इस उपाय से यदि किसी की बुरी नजर के कारण आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है, तो वह दोष भी दूर हो जाता है। (इन गोलियां का सेवन करने से उल्टी एवं दस्त भी बंद हो जाते हैं)।
8. अगर आप धनवान बनना चाहते हैं, तो आप अपने पर्स में हमेशा पांच काली मिर्च जरूर रखिये.
9. हर गुरूवार, सुबह पांच काली मिर्च को पीले वस्त्र के साथ किसी गरीब को दान दें, बढ़िया जीवन साथी मिलेगा.
10. रोज सुबह, सूरज भगवान को एक तांबे के लोटे में जल भरके उसमें चार काली मिर्च डाला जल चढ़ाये, आपके घर पर कभी भी बुरी चीजों का साया नहीं पड़ेगा.
नोट : i) यह उपाय मौलिक रूप से हमारे अपने लिखे हुए नहीं हैं, नेट लिंक्स से ही लिए हुए हैं, पर इन्हें हमने अपने अनुभव और बहुत से लोगों से मिले 'फीडबैक' के अनुसार संशोधित किया है. आप को किस पर विश्वास करना है, या कौन सा उपाय करना है, यह आप के विवेक के ऊपर है.
ii) जैसा कि माना जाता है, काली-मिर्च शनि का प्रतीक माना जाता है. अब शनि को बल देकर उसे सशक्त बनाना है, या उसे उपायों आदि से शान्त करना है, यह व्यक्ति की कुण्डली पर ही निर्भर रहता है. कोई भी उपाय करते समय यह बात ध्यान में रखनी चाहिए !
🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼
आप का आज का दिन मंगलमयी हो - आप स्वस्थ रहे, सुखी रहे - इस कामना के साथ।