24/07/2023
झारखंडी भाषा-खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के नेतृत्व में आज फिर एक पीड़ित परिवार को अधिकार और न्याय मिला। बताते चलें कि नारायण यादव एशिया के सबसे बड़े बारूद कंपनी गोमिया, बोकारो में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। किसी कारणवश उनकी मृत्यु हो जाती है। पर पर कंपनी कोई भी मुआवजा या नौकरी देने के लिए तैयार नहीं होती है। फिर शोषित, वंचित, मजदूर, किसानों के आशा की किरण जयराम महतो को सूचना मिलती है। और वो आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के साथ 24 घंटे के धरना के बाद बारूद कंपनी के प्रबंधक को मुआवजा देने के लिए बाध्य करते हैं। और पीड़ित परिवार को सात लाख की राशि और एक स्थायी नौकरी दिलाने में सफल होते हैं।
सभी साथियों को हुल जोहार !!