Rajendera Negi

Rajendera Negi Executive member bjp Himachal Pradesh

08/04/2026
29/01/2026
29/01/2026
29/01/2026

विधानसभा क्षेत्र चौपाल की समस्त वंदनीय जनता और कार्यकर्ताओं को मेरी नमस्ते!

किसी भी क्षेत्र के लिए सड़कें केवल डामर और कंक्रीट का रास्ता नहीं होतीं, बल्कि वे 'विकास की जीवनरेखा' होती हैं।

छैला नेरीपुल सनोरा -यशवंतनगर ओच्छघाट सड़क के उन्नयन एवं दोहरीकरण हेतु केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय सड़क एवम् अवसंरचना निधि (CRIF) के तहत 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिलने पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री आदरणीय श्री नितिन गडकरी जी और शिमला संसदीय क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद श्री सुरेश कश्यप जी तथा केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी का हृदयतल से आभार एवं अभिनंदन करता हूं।

हिमाचल प्रदेश के शिमला संसदीय क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए भाजपा लगातार संघर्षरत रही है और जनहित की आवाज़ को केंद्र सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया गया है। शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री सुरेश कश्यप जी के निरंतर प्रयासों भाजपा के प्रयासों का ही परिणाम है कि छैला–नेरीपुल–यशवंतनगर–कुमारहट्टी सड़क परियोजना को लेकर केंद्रीय स्तर पर गंभीरता से संज्ञान लिया गया है।

शिमला संसदीय क्षेत्र के सोलन, सिरमौर और शिमला जिलों में सेब, फूल एवं अन्य नकदी फसलों के उत्पादन के लिए यह सड़क मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
छैला, नेरीपुल, औछघाट, सतौननगर, बखाला चौकी और कुमारहट्टी जैसे क्षेत्रों को जोड़ने वाला यह मार्ग बागवानों तथा स्थानीय जनता की जीवनरेखा है।
सड़क किसानों और बागवानों को दिल्ली सहित देश की प्रमुख मंडियों तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराएगी और क्षेत्रीय विकास को गति देगी।

सड़कें केवल परिवहन का माध्यम नहीं बल्कि पहाड़ी प्रदेश के विकास की रीढ़ हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय राजमार्गों, सुरंगों, पुलों और आधुनिक सड़क नेटवर्क की कई सौगातें मिली हैं।

छैला नेरीपुल सनोरा -यशवंतनगर ओच्छघाट सड़क के उन्नयन एवं दोहरीकरण हेतु केंद्र सरकार द्वारा 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति क्षेत्र के विकास, बेहतर आवागमन और जनता की सुविधा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

🚩🚩

28/01/2026
27/01/2026
27/01/2026

सीआरआईएफ़ के अंतर्गत छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-ओच्छघाट सड़क के लिए 200 करोड़ की स्वीकृति, सेब उत्पादकों को मिलेगा बड़ा लाभ : सुरेश कश्यप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का हिमाचल को निरंतर विकास सौगात देने के लिए आभार

शिमला।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा सीआरआईएफ़ (Central Road and Infrastructure Fund) के अंतर्गत छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-ओच्छघाट सड़क के लिए सैद्धांतिक रूप से 200 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष रूप से शिमला एवं आसपास के क्षेत्रों के सेब उत्पादकों और ग्रामीण जनता के लिए एक बड़ी सौगात है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के स्वीकृत होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, किसानों और बागवानों को अपनी उपज मंडियों तक समय पर पहुंचाने में सुविधा मिलेगी तथा परिवहन लागत में भी कमी आएगी। यह सड़क प्रदेश के प्रमुख सेब उत्पादक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे बागवानी अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सड़क नेटवर्क का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। यह परियोजना न केवल आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी, बल्कि पर्यटन, स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधा से स्थानीय लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा और विकास की धारा गांव-गांव तक पहुंचेगी।

सांसद सुरेश कश्यप ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा हिमाचल प्रदेश को प्राथमिकता दी है और बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के विकास के लिए निरंतर संसाधन उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हिमाचल में सड़क एवं राजमार्ग परियोजनाओं को अभूतपूर्व गति मिली है।

कश्यप ने विश्वास जताया कि यह सड़क परियोजना शीघ्र ही धरातल पर उतरेगी और सेब उत्पादकों, किसानों तथा आम जनता को इसका दीर्घकालीन लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी आग्रह किया कि सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी कर परियोजना के कार्यान्वयन में पूरा सहयोग सुनिश्चित किया जाए।

27/01/2026

Address

Himuda Colony Paonta Sahib
Paonta Sahib
173025

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajendera Negi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share