25/05/2026
मखाना क्षेत्र में 25 वर्षों की हमारी यात्रा के लिए RBL Bank द्वारा “Community Star” सम्मान प्राप्त कर मैं गौरवान्वित और आभारी हूँ।
“Community Star” RBL Bank की एक राष्ट्रीय पहल है, जिसके तहत समाज में उद्यमिता, शिक्षा, खेल, कला और सामाजिक सेवा के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है।
बिहार के किसानों के साथ शुरू हुई यह यात्रा आज 1 लाख से अधिक किसानों के जीवन, आय और आजीविका से जुड़ चुकी है तथा मखाना को वैश्विक वेलनेस सुपरफूड के रूप में पहचान दिलाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
यह सम्मान हर किसान, श्रमिक, सहयोगी और शुभचिंतक को समर्पित है, जिन्होंने इस मिशन को अपनी शक्ति दी।
बिहार से दुनिया तक की यह यात्रा अभी जारी है। 🌱