13/12/2022
*भाजपा विधायक ने किया अखबार का विमोचन*
*बरखेडा से पहला साप्ताहिक अखबार सतर्क पीलीभीत के नाम से प्रकाशित*
*पीलीभीत/बरखेड़ा* : हिंदी साप्ताहिक अखबार सतर्क पीलीभीत के विमोचन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद जी महाराज ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा विधायक ने इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित किया। आपको बता दें कि पीलीभीत से प्रकाशित साप्ताहिक अखबार सतर्क पीलीभीत के संपादक ऋषिपाल मौर्य द्वारा पीलीभीत से अखबार को प्रकाशित किया गया है।जिससे कि पीलीभीत के लोगों की आवाज को बुलंद किया जा सके। विमोचन के दौरान भाजपा विधायक ने कहा पत्रकार अपने शव्दो को पत्र के माध्यम से लिखकर जन जन तक पहुंचाने का काम करता है, समाज की अच्छाई बुराई सामने लाता है ।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि गण भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ध्रुव पांडे उर्फ हरिओम पांडे, डॉक्टर सौरभ शर्मा, राजेंद्र पाठक उर्फ राजू, जिला पंचायत सदस्य अकील अंसारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार गंगवार, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा श्याम बिहारी भोजवाल, शिवानी मैरिज लान के संरक्षक हरेंद्र गंगवार, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संजीव सरन शंखधर, मुख्य अतिथि बरखेड़ा 128 विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद, कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार मुकेश सक्सेना एड ने किया।वही कार्यक्रम में पहुंचे आज तक के पत्रकार सौरभ पांडे, एबीपी गंगा के पत्रकार विकरांत कुमार, न्यूज वन इंडिया के पत्रकार अमित कुमार मिश्रा के साथ सैकड़ों की संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बरखेड़ा थानाध्यक्ष उदय वीर सिंह चौहान, हिंद केसरिया गौ रक्षा सुरक्षा प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष प्रवेश कुमारी भी अपनी टीम के साथ पहुंची।
*सतर्क पीलीभीत की टीम*
सतर्क पीलीभीत अखबार के संपादक ऋषि पाल मौर्य, समाचार संपादक विनोद कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उप संपादक मुकेश सक्सेना एडवोकेट, उप संपादक हरीश वर्मा, प्रबंध संपादक अतुल दु,बे कानूनी सलाहकार अवधेश गुप्ता भी मौजूद थे।